स्नैक्स का मजा दोगुना बढ़ा देंगी पास्ता की ये नई रेसिपीज, सब भूल बार-बार खाने का होगा मन

जब भी हम किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं तो फूड मेन्यू में पास्ता ही तलाशते हैं क्योंकि पास्ता एक ऐसा पॉपुलर फूड है जिसे बड़े ही चाव से खाया जाता है। इसलिए मेन्यू चीज पास्ता, टोमेटो पास्ता, गार्लिक पास्ता, चिकन पास्ता, मसाला पास्ता आदि से भरा होता है और प्लेट में पास्ता देखते ही हमारा मन खाने के लिए ललचाने ही लगता है।
हालांकि, घर पर भी हम कई तरह के पास्ता बनाते हैं, लेकिन हर बार एक ही रेसिपी को फॉलो करते हैं। मगर अब आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके लिए ऐसी रेसिपीज लेकर आए हैं, जिसे बनाना न सिर्फ आसान है बल्कि स्वाद भी काफी यूनिक है।
दाल पास्ता
दाल पास्ता..नाम तो काफी बोरिंग है, लेकिन यकीन मानिए यह काफी स्वादिष्ट होता है। जिसे दाल और पास्ता के कॉम्बिनेशन के साथ देसी तड़का लगाया जाता है। हालांकि, इस पास्ता को बनाने के लिए पीली दाल का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आप चने की दाल, मलका दाल आदि का भी उपयोग कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं दाल पास्ता बनाने की रेसिपी।
सामग्री
- 1 कप- पीली दाल
- 300 ग्राम- पास्ता
- 5 चम्मच- तेल
- स्वादानुसार- नमक
- 3 से 4- टमाटर
- 4- हरी मिर्च (कटी हुई)
- 1- मैगी मसाला
इसे ज़रूर पढ़ें-5 मिनट में बना सकेंगी ये 2 स्नैक्स, ऐसे करें तैयार
बनाने का तरीका
- दाल पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले दाल और पास्ता को धोकर अलग-अलग उबाल लें। पास्ता उबालते वक्त पानी में आधा चम्मच तेल डाल दें क्योंकि इससे यह आपस में चिपकेगा नहीं।
- वहीं, दाल को उबालते वक्त हल्दी, नमक और 2 चम्मच तेल डालना न भूलें।
- जब ये दोनों अच्छी तरह से उबल जाए तो एक बाउल में निकाल लें। वहीं, अब मसाला तैयार करने के लिए टमाटर,प्याज, हरी मिर्च को बारीक काटकर मिक्सर ग्राइंडर में पानी के साथ मिश्रण तैयार कर लें।
- अब गैस एक पैन रखें और 1 चम्मच तेल गर्म करें। फिर इसमें थोड़ा जीरा डाल दें। जब जीरा हल्का ब्राउन हो जाए तो इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डाल दें।
- प्याज के पक जाने के बाद कढ़ाई में टमाटर का मिश्रण और चिली सॉस डाल दें। साथ ही, नमक और हरी मैगी मसाला आदि भी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- 5 से 10 मिनट के बाद इसमें पास्ता, दाल डाल दें। अब इसे 5 मिनट तक कुक करें और गैस बंद कर दें।
- बस आपका दाल पास्ता तैयार है, जिसे आप गरमागरम सर्व कर सकती हैं।
गार्लिक चिकन पास्ता
गार्लिक चिकन पास्ता से अच्छी कोई और डिश हो ही नहीं सकती। अगर आप नॉनवेज लवर हैं, तो यकीनन यह रेसिपी आपको बहुत पसंद आएगी। इसे बनाने के लिए गार्लिक और चिकन की मदद से बनाया जाता है। आप इसमें टमाटर का भी तड़का लगा सकती हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप व्हाइट सॉस का इस्तेमाल करें।
सामग्री
- 2 कप- पास्ता
- 1 चम्मच- चीज
- 10- लहसुन की कलियां
- 1 कप- बोनलेस चिकन
- 1 चम्मच- लाल मिर्च
- 2 चम्मच- तेल
- स्वादानुसार- नमक
- 1 चम्मच- क्रीम
इसे ज़रूर पढ़ें-बच्चों के लिए पास्ता को देसी स्टाइल में घर में सिर्फ 10 मिनट में बनाएं
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक पैन में गरम पानी में पास्ता को उबाल कर अलग रख दें। इसमें थोड़ा-सा तेल डाल दें ताकि पास्ता आपस में चिपके नहीं।
- अब चिकन को अच्छे से साफ करके इसे भी गर्म पानी में मध्यम आंच पर अच्छे से उबाल लें।
- इसके बाद एक कढ़ाही में तेल गर्म करके कटे हुए लहसुन और लाल मिर्च को डालकर 2 मिनट फ्राई करने के बाद थोड़ा-सा अलग निकाल लें।
- 2 मिनट बाद इसमें उबले हुए चिकन को डालें और 4-5 मिनट पका लें। 5 मिनट बाद इसमें उबला हुआ पास्ता और नमक डालकर कुछ देर अच्छे से पकाएं।
- लगभग 4 मिनट बाद इसमें क्रीम को डालकर अच्छे से चला लें और 5 मिनट पकने के लिए छोड़ दें।
- फिर 5 मिनट बाद आधे फ्राई किए हुए लहसुन को ऊपर से डालकर गैस को बंद कर दें। तैयार है आपका गार्लिक चिकन पास्ता सर्व करने के लिए।
देखा कितनी आसान हैं यूनिक पास्ता की ये रेसिपीज। आप पास्ता कैसे बनाना पसंद करती हैं, हमें कमेंट कर जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। इसी तरह की लजीज स्नैक रेसिपीज जानने के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।