लौकी या पनीर छोड़िए, इस बार बनाएं पालक का कोफ्ता; मुंह में रखते ही जाएगा घुल

Palak Kofta Recipe: ठंड का मौसम आते ही बाजार में हरी सब्जियां पालक, चौलाई और सोया-मेथी की भरमार देखने को मिलती है। इसमें से पालक की सबसे ज्यादा रेसिपी सर्दियों में बनाई जाती है, लेकिन जब बारी कोफ्ता बनाने की आती है, लौकी या पनीर का कोफ्ता मम्मियां बनाती हैं। अब ऐसे में एक जैसी चीज का कोफ्ता खा-खाकर न केवल घर वाले बल्कि खुद का भी मन भर जाता है। क्या आप भी लौकी या पनीर का कोफ्ता खाकर ऊब गई हैं, तो आपको बता दें कि आप पालक कोफ्ता बना सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको पालक का कोफ्ता बनाने की आसान विधि के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद ऐसा कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगी। ये कोफ्ते न केवल सॉफ्ट और मखमली होते हैं, बल्कि उनकी ग्रेवी का जायका भी लाजवाब होता है।
पालक का कोफ्ता रेसिपी Recipe Card
पालक का कोफ्ता बनाने की विधि
Ingredients
- पालक - 200 ग्राम
- बेसन - 1 कप (100 ग्राम)
- हरी मिर्च - 1(बारीक कटी हुई)
- अदरक - ½ इंच टुकडा़ (कद्दूकस किया हुआ)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- टमाटर - 4 (300 ग्राम)
- हरी मिर्च - 2 (पेस्ट)
- अदरक - 1 इंच टुकडा़ (पेस्ट)
- क्रीम - ½ कप (100 ग्राम)
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- जीरा पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- गरम मसाला -1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले कोफ्ता बनाने के लिए पालक को अच्छे से धुल लें।
- Step 2:
फिर पालक की डंडियों को हटाएं। इसके बाद पालक को काट लें।
- Step 3:
इसके बाद एक बड़े कटोरे में बेसन निकालें फिर इसमें थोडा़ पानी डालते हुए मिक्स करते गाढ़ा घोल तैयार कर लीजिए।
- Step 4:
अब बेसन के घोल में बारीक कटा हुआ अदरक, कटी हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और आधा छोटी चम्मच नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
- Step 5:
इसके बाद इसमें काट कर रखी हुई पालक डालकर चम्मच की मदद से मिलाएं।
- Step 6:
अब कढ़ाई में तेल डालकर गरम कर उसमें थोडा सा मिश्रण डालकर चेक करें कि तेल अच्छे से गर्म हो गया है या नहीं।
- Step 7:
फिर एक बार में जितने कोफ्ते आ जाएं डालकर पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
- Step 8:
कोफ्ता बॉल बनाने के बाद कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गर्म करें।
- Step 9:
इसके बाद जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर भूनें।
- Step 10:
फिर इसमें टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मिक्स करें।
- Step 11:
अब इसमें लाल मिर्च पाउडर डालकर मसालों को लो फ्लेम तक भूनें।
- Step 12:
जब तेल छूटने लगे तो क्रीम डालकर चलाते हुए मसाले में उबाल आने तक पकाएं।
- Step 13:
इसके बाद इसमें गरम मसाला, नमक और थोडा सा हरा धनिया डालें।
- Step 14:
अब ग्रेवी में कोफ्ते डालकर मिलाएं और 2 मिनट लो फ्लेम पर पकाएं।
- Step 15:
आखिर में गैस बंद कर हरा धनिया डालें और कटोरी में निकाल कर सर्व करें।
पालक कोफ्ता बनाने की विधि
- सबसे पहले कोफ्ता बनाने के लिए पालक को अच्छे से धुल लें।
- इसके बाद पालक को थाली में फैलाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- फिर पालक की डंडियों को हटाएं। इसके बाद पालक को काट लें।
- इसके बाद एक बड़े कटोरे में बेसन निकालें फिर इसमें थोडा़ पानी डालते हुए मिक्स करते गाढ़ा घोल तैयार कर लीजिए।
- अब बेसन के घोल में बारीक कटा हुआ अदरक, कटी हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और आधा छोटी चम्मच नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
- इसके बाद इसमें काट कर रखी हुई पालक डालकर चम्मच की मदद से मिलाएं।
- अब कढ़ाई में तेल डालकर गरम कर उसमें थोडा सा मिश्रण डालकर चेक करें कि तेल अच्छे से गर्म हो गया है या नहीं।
- इसके बाद गोल-गोल आकार यानी कोफ्ता का आकार देते हुये तेल में डालें।
- फिर एक बार में जितने कोफ्ते आ जाएं डालकर पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
- अब तले हुये कोफ्ते प्लेट में निकालें।
ग्रेवी बनाने का तरीका
- कोफ्ता बॉल बनाने के बाद कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गर्म करें।
- इसके बाद जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर भूनें।
- फिर इसमें टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मिक्स करें।
- अब इसमें लाल मिर्च पाउडर डालकर मसालों को लो फ्लेम तक भूनें।
- जब तेल छूटने लगे तो क्रीम डालकर चलाते हुए मसाले में उबाल आने तक पकाएं।
- उबाल आने के बाद 1 -2 कप पानी डालकर लगातर चलाते हुए उबाल आने तक पकाएं।
- इसके बाद इसमें गरम मसाला, नमक और थोडा सा हरा धनिया डालें।
- अब ग्रेवी में कोफ्ते डालकर मिलाएं और 2 मिनट लो फ्लेम पर पकाएं।
- आखिर में गैस बंद कर हरा धनिया डालें और कटोरी में निकाल कर सर्व करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।