Holi Special: घर पर परफेक्ट डोडा बर्फी बनाने के टिप्स जानें

होली के त्यौहार में हर घर पर मिठाइयां बनती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप बाजार जैसी सॉफ्ट मुंह में घुलने वाली डोडा बर्फी कैसे बना सकते हैं। 

 
how to make doda burfi
how to make doda burfi

होली का त्यौहार आने से पहले कैसे पूरा समा रंगीन लगने लगता है। घरों में पकवान महीना भर पहले से बनना चालू हो जाते हैं। अब त्यौहार हो और ऐसे में मिठाइयां न बने ऐसा कैसे हो सकता है? कई घरों में गुजिया, रसमलाई, बर्फी आदि बनने लगती है। अब बर्फी का नाम लो और डोडा बर्फी का जिक्र न हो ऐसा भले कैसे हो सकता है।

हम भारतीय इसे भले ही बहुत तवज्जो देते हो लेकिन क्या आपको पता है कि यह पाकिस्तान का एनर्जी बार हुआ करती थी? जी हां, इस डेजर्ट और मिठाई को वहां किसी ट्रीट से कम नहीं समझते थे। इसका इतिहास हालांकि बहुत पुराना नहीं है और इसे पाकिस्तान के खुशब में 1912 में बनाया गया था।

धीरे-धीरे यह बर्फी पाकिस्तान से बाहर लोगों को पसंद आने लगी और तब से अब तक इसने एक अलग लोकप्रियता हासिल कर ली है। यह बर्फी कैसे बनाई जाती है क्या आप जानना चाहती हैं? चलिए इस आर्टिकल में इसे बनाने के कुछ अच्छे टिप्स आपके साथ साझा करें। इस त्यौहार पर फिर आप भी इसे घर पर ही बनाकर सर्व जरूर करें।

बर्फी बनाने की तैयारी

doda burfi making tips

  • इसके लिए आप अपनी पसंद के कुछ ड्राई फ्रूट्स को काटकर एक प्लेट में अलग रख लें। ड्राई फ्रूट्स इस मिठाई को बनाने के लिए बहुत जरूरी है।
  • इसके साथ एक सबसे जरूरी इंग्रीडिएंट ग्लूकोज़ है। वहीं इसके साथ जरूरी है कि आप थोड़ा एलम भी रखें।

बर्फी बनाने के टिप्स

  • इसके लिए आपको दूध की आवश्यकता ज्यादा होगी। कम से कम 4 लीटर दूध इसके लिए आपको धीमी आंच पर गर्म करना होगा।
  • जब भी दूध में एलम डालें तो उसके साथ उसमें चीनी ही डालकर पहले अच्छे से मिला लें।
  • जब दूध कम हो जाए तो इसमें लिक्विड ग्लूकोज मिलाने की आवश्यकता है। इसे डालकर धीरे-धीरे चलाएं।

न करें ये गलतियां

ways to make doda urfi

  • दूध को तेज आंट पर न रखें। इससे यह जल्दी खिट तो जाएगा लेकिन इससे जलने की संभावना ज्यादा रहेगी और दूध में से जलने की बदबू आ सकती है।
  • बर्फी बनाने के लिए आपका मिक्सचर अच्छी तरह से पकना चाहिए। अगर यह नहीं पकेगा तो बर्फी ढंग से सेटल नहीं होगी।
  • हालांकि इसे बहुत लंबे समय तक भी गैस पर न रखें। इससे मिक्सचर हार्ड हो सकता है, इससे भी बर्फी खराब हो सकती है।

डालें ये स्पेशल सामग्री

  • डोडा बर्फी बनाने के लिए मिक्सचर में मावा डाला जा सकता है।
  • इसी के साथ इसमें चीनी की जगह आप गुड़ या फिर ब्राउन शुगर डाल सकते हैं।

डोडा बर्फी की रेसिपी

doda burfi recipes

सामग्री-

  • 150 ग्राम चीनी
  • 2 लीटर दूध
  • 1/8 छोटा चम्मच फिटकरी
  • 2 बड़े चम्मच ग्लूकोज
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 1/4 कप मिक्स्ड नट्स कटे हुए

विधि-

  • एक बड़ी नॉन-स्टिक कड़ाही में दूध को एक उबाल आने तक तेज आंच पर रखें और फिर उसमें फिटकरी और चीनी डाले।
  • इसे फिर धीमी आंच पर रखकर लगभग डेढ़ घंटे तक पकाएं। इसे धीरे-धीरे चलाते हुए दानेदार बनाएं।
  • अब इसमें ग्लूकोज़ डालकर अच्छी तरह मिलाएं। घी डालें और कुछ मिनट और लगातार हिलाते हुए पकाएं।
  • अब इसमें चार बड़े चम्मच पानी डालकर मिलाएं। मिश्रण को लगातार चलाते हुए ब्राउन होने तक पका लीजिए।
  • यह पक जाए तो इसे एक ट्रे पर डालकर समान रूप से फैलाने के लिए टैप करके सेटल कर लें।
  • ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे 4-5 घंटे तक सेट होने के लिए छोड़ दें और फिर बराबर हिस्सों में काटकर सर्व करें।

अब आप भी घर पर होली पर ही नहीं बल्कि हर त्यौहार पर डोडा बर्फी जरूर बनाएं और अपने मेहमानों को खुश करें। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।

Image Credit: Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP