गजक और लड्डू ही नहीं मकर संक्रांति में तिल से बनाएं ये तीन अलग-अलग डिश

मकर संक्रांति का त्योहार आने वाला है, इस पर्व में लोग तिल से बनी चीजों से मुंह मीठा करते हैं। यदि आप भी तिल के लड्डू और चिक्की से बोर हो गए हैं, तो इस साल तिल के इन अनोखी चीजों से करें मुंह मीठा।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-12-29, 18:37 IST
makar sankranti dishes name

सर्दियों का मौसम चल रहा है साथ ही जनवरी में हम सभी का फेवरेट मकर संक्रांति का त्योहार आने वाला है। इस त्योहार में खासतौर पर तिल से बनी चीजों से मुंह मीठा किया जाता है। आमतौर पर घरों में लोग तिल से लड्डू और गजक बनाकर मुंह मीठा करते हैं। ऐसे में यदि आप इस साल तिल से बनी कुछ अलग और स्वादिष्ट चीज से अपने रिश्तेदार और मेहमानों का मुंह मीठा करना चाह रहे हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ खास और स्वादिष्ट तिल की रेसिपी लाए हैं। यह तीनों ही रेसिपी लड्डू और गजक से अलग है। आपके घरवालों के अलावा आपके मेहमानों को ये तीनों रेसिपी पसंद आने वाली है।

तिल रेवड़ी

til recipes for makar sankranti

घर पर रेवड़ी बनाने के लिए तिल को साफ करें और धूप में सुखा लें। गुड़ को पैन में पिघलाकर चाशनी बनालें। एक तरफ साफ तिल को भूनकर ठंडा कर लें। चाशनी में घी, इलायची पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करें। साथ ही इसमें तिल डालकर अच्छे से मिक्स करें। रेवड़ी का मिश्रण तैयार है, झटपट रेवड़ी बनाएं और ठंडा कर खाने के लिए सर्व करें। तिल की रेवड़ी को आप गुड़ के अलावा चीनी से भी बना सकती हैं।

तिल बर्फी

til sweet recipes for makar sankranti

तिल बर्फी बनाने के लिए तिल को पहले रोस्ट करें और मिक्सी में दरदरा पीस लें। एक पैन में चीनी और एक कप पानी डालकर एक तार वाली चाशनी बना लें। चाशनी बन जाए तो उसमें मावा मिलाकर अच्छे से फेंटते हुए मिक्स करें और आखिर में तिल मिला लें। तिल मिलाने के बाद बढ़िया खुशबू के लिए इलायची पाउडर डालकर बर्फी को एक ट्रे में घी लगाकर फैला लें। ठंडा होने के बाद तिल की बर्फी को मनचाहे आकार में काटकर खाने के लिए सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में खाने का मन है कुछ चटपटा, तो झटपट बनाएं चावल का पीठा

तिल पोली

makar sankranti food items

तिल पोली बनाना बहुत आसान है इसके लिए पहले तिल को भूनकर पीस लें। अब तिल पाउडर में गुड़ मिलाकर अच्छे से मिला लें। पोली बनाने के लिए मैदा और नमक डालकर गूंथ लें। मैदा के आटेसे लोई लें और छोटी-छोटी पूड़ी बेलकर उसमें गुड़ और तिल के मिश्रण को भरकर बेल लें। पोली बेलने के बाद घी या फिर तेल में अच्छे से सेंक लें। आपका तिल पोली तैयार है खाने के लिए सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: एक या दो नहीं बल्कि सात अलग-अलग तरह के होते हैं पोहे

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

गजक और लड्डू ही नहीं मकर संक्रांति में तिल से बनाएं ये तीन अलग-अलग डिश