एक या दो नहीं बल्कि सात अलग-अलग तरह के होते हैं पोहे

पोहा एक भारतीय नाश्ता है जो सुबह के चाय के साथ अक्सर घरों में परोसा जाता है। झटपट बनने वाली इस पोहा के एक या दो नहीं बल्कि कई अलग अलग प्रकार हैं, तो चलिए जान लेते हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-12-28, 17:58 IST
different types of poha in india

सुबह का नाश्ता हो या शाम का स्नैक्स पोहा एक ऐसा फूड प्रोडक्ट है जो कि आमतौर पर सभी रसोइयों में पाया जाता है। पोहा खाना भला किसे पसंद नहीं, घरों में बनाने के अलावा लोग सड़कों से भी पोहा खाना पसंद करते हैं। पोहा से न सिर्फ आलू या मटर पोहा बनाया जाता है, इससे और भी कई अलग अलग तरह की चटपटी रेसिपी बनाई जाती है जैसे कटलेट, पकोड़ा और लड्डू समेत कई रेसिपी इससे तैयार की जाती है। बहुत से लोगों आज भी यह नहीं पता है कि पोहा के कई अलग अलग प्रकार हैं, जो देश के अलग अलग हिस्से में पसंद किए जाते हैं। सभी लोग पोहा अपने पसंद के हिसाब से अलग तरीके से बनाकर खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको पोहा के 7 अलग वैरायटी के बारे में बताएंगे।

बंगाली पोहा या चिरेर पुलाव

इस बंगाली शैली के पोहे को चिरेर पुलाव के नाम से जाना जाता है। बीन्स, फूलगोभी, गाजर, मिर्च और धनिया पत्ती समेत और भी दूसरी सब्जियों की मदद से पकाया जाता है। सब्जियों को पहले भाप में पकाकर पैन में जीरा का छौंक लगाकर पोहा और सब्जियों को मिक्स किया जाता है, फिर स्वादानुसार नमक और चीनी डालकर धनिया पत्ती से गार्निश करें और खाने के लिए चाय के साथ परोसें।

नागपुरी तर्री पोहे

different types of poha

यह पोहा महाराष्ट्र के नागपुर में मशहूर है। मोटे चिवड़ा में बारीक कटे हुए प्याज का उपयोग किया जाता है। तर्री बनाने के लिए काले चने, लौंग, तेजपत्ता, गुड़, काली मिर्च और दूसरे मसाले का इस्तेमाल कर इस स्वादिष्ट पोहे को बनाया जाता है।

लाल पोहा

लाल पोहा को फोड़नी फोव भी कहा जाता है। लाल पोहा काजू के साथ बनाया जाता है। इस कुरकुरे पोहा को बनाने के लिए लाल पोहा, कसा हुआ नारियल, काजू, उड़द दाल, चना दाल, नींबू का रस, सरसों, करी पत्ता, हींग और नमक का उपयोग कर इसे बनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में राजस्थान में जरूर बनाए जाते हैं ये पारंपरिक व्यंजन, घर पर आप भी करें ट्राई  

कर्नाटक स्टाइल पोहा

साधारण पोहा को ही अलग अंदाज में बनाया जाता है। पोहा बनाने के लिए प्याज, अदरक, सरसों के बीज, उड़द दाल, वांगी बाथ पाउडर, हींग और नमक से तैयार किया जाता है। नारियल की चटनी के साथ इस स्वादिष्ट पोहा को परोसा जाता है।

कांदा पोहा

types of raw poha

महाराष्ट्र में कांदा पोहा की ये लाजवाब डिश को खूब पसंद किया जाता है। प्याज, मूंगफली, हरी मिर्च और धनिया के साथ इस पोहा को तैयार किया जाता है। कांदा पोहा को बनाने के लिए खूब सारे प्याज का इस्तेमाल किया जाता है।

इमली पोहा

इमली पोहा जिसे गोज्जु अवलक्की पोहा के नाम से जाना जाता है। इमली के पेस्ट, शिमला मिर्च, प्याज, सांभर मसाला, गुड़, चना दाल, उड़द दाल और नारियल की मदद से इस चटपटे पोहा का बनाया जाता है।

दही पोहा

महाराष्ट्रीयन पोहा की ये खास रेसिपी को गोपालकल भी कहा जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी के खास अवसर पर इस पोहा को बनाया जाता है, इसमें कच्ची मूंगफली, हरी मिर्च, करी पत्ती, घी और नमक का उपयोग किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की दौलत की चाट घर पर बनाना है आसान, मिनटों में तैयार करें रेसिपी  

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit:  Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।