इन 5 देसी मिठाइयों को चखते ही भूल जाएंगी ठंड, हर बाइट में है प्यार और दुलार; सर्दियों में जरूर करें ट्राई

ठंड की शुरुआत हो चुकी है। ये मौसम अपने साथ कई सारी खुशियां लेकर आता है। ठंडी हवा, गरम कपड़े और उसके साथ गरमा-गरम देसी मिठाइयां मिल जाएं तो बात ही कुछ और होती है। कुछ मिठाइयां तो ऐसी हैं कि इनका स्वाद हमारे दिल काे छू जाता है। भारत में सर्दियों का मतलब सिर्फ ठंड नहीं, बल्कि घरों में बनती खुशबूदार मिठाइयों का एक अलग ही मजा होता है। इस दौरान न केवल मिठाइयों की खूब डिमांड होती है, बल्कि अलग-अलग तरह की डिशेज बनाकर तैयार की जाती हैं।
स्वीट्स की बात करें तो हर घर की रसोई में अलग-अगल तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं, जिन्हें खाते ही मन को सुकून मिलता है। इन देसी मिठाइयों में सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि प्यार, दुलार और परंपरा भी छिपी होती है। हम आपको कुछ ऐसे ही देसी मिठाइयों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको ठंड के मौसम में जरूर ट्राई करना चाहिए। आइए जानते हैं -
गुलाब जामुन
जब भी मिठाइयों की बात होती है तो सबसे पहले गुलाब जामुन का नाम जरूर लिया जाता है। सर्दी के दिनों में अगर चाशनी में डूबे गरमा गरम गुलाब जामुन मिल जाएं तो मजा दोगुना हो जाता है। आजकल ज्यादातर लोग रेडीमेड पाउडर से ये मिठाई बना लेते हैं, लेकिन कुछ लाेग ऐसे भी हैं जो इसे पारंपरिक तरीके से बनाते हैं। इनके अंदर की फिलिंग का अपना ही स्वाद होता है।
इसे भी पढ़ें: काजू कतली से बर्फी तक... क्यों लगाई जाती है मिठाइयों पर सोने-चांदी की परत? ये वजहें बताती हैं वर्क का असली मतलब
गाजर का हलवा
ठंड के दिनों में गाजर का हलवा हर घर की शान होता है। ताजी लाल गाजर, दूध, चीनी और घी से बनने वाला ये हलवा जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही पौष्टिक भी। इसके ऊपर डाले गए काजू-बादाम इसका स्वाद और बढ़ा देते हैं। ठंड में इसे गरम-गरम खाना एक अलग ही खुशी देता है।
गजक और तिल की चिक्की
पहले के समय में गजक बेचने वाले गलियों में गाना गाते हुए आते थे, लेकिन आज ऐसे लोग बहुत कम बचे हैं। अब गजक खरीदने के लिए दुकान पर जाना पड़ता है। सर्दियों में रोल गजक सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। इसके साथ ही गुड़ और तिल की चिक्की भी काफी फेमस है।
रेवड़ी
गुड़ और तिल से बनने वाली रेवड़ी भी ठंड के मौसम में खूब खाई जाती है। पहले के लोग जब कहीं ट्रैवल करते थे, तो रेवड़ी उन्हें हर स्टेशनों पर पर मिल जाती थी। इसकी खुशबू और इसका कुरकुरा स्वाद हर किसी को पसंद आता है।
मूंग दाल का हलवा
मूंग दाल का हलवा बनाने में मेहनत जरूर लगती है, लेकिन इसका स्वाद सारी मेहनत की भरपाई कर देता है। घी में भुनी मूंग दाल, दूध, चीनी और ड्राई फ्रूट्स से तैयार ये हलवा खासकर शादी-ब्याह में भी खूब बनाया जाता है। सर्दियों में इसका स्वाद और भी लाजवाब लगता है। आप इसे घर पर भी जरूर ट्राई करें।
इसे भी पढ़ें: मिठाइयों की शान है 'चांदी का वर्क', लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये बनता कैसे है?
मालपुआ
सर्दियों में गरम-गरम मालपुआ खाने का भी अपना ही एक अलग मजा है। मैदा, दूध और चीनी की चाशनी से बनने वाला ये देसी पैनकेक बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होता है। ऊपर से थोड़ा सा दूध या रबड़ी डाल दी जाए तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।
तो अगर आप भी सर्दियों में कुछ ऐसा खाना चाहती हैं जो स्वाद भी दे और मन को सुकून भी पहुंचाए, तो इन देसी मिठाइयों को जरूर ट्राई करें। हर बाइट में आपको घर का प्यार मिलेगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।