चावल, गेहूं और मैदा ही नहीं ये भी हैं आटे की वैरायटी

आटे तो बहुत से तरह के होते हैं, ज्यादातर घरों में गेहूं, मैदा और चावल के आटे का इस्तेमाल किया जाता है। आटा का उपयोग किचन में हर रोज किया जाता है, तो आइए जानते हैं आटे के किस्मों के बारे में।
Updated:- 2023-05-25, 12:50 IST
types of flour in india

क्या आप जानते हैं कि आटे के कितने प्रकार होते हैं। ज्यादातर घरों में रोटी बनाने के लिए गेहूं का आटा, चीला बनाने के लिए बेसन और चावल का आटा इस्तेमाल किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि दुनिया भर में कितने तरह के आटे का इस्तेमाल किया जाता है? यदि नहीं तो आज के इस लेख में हम कुछ आटा के वैरायटी के बारे में बताएंगे जिसका इस्तेमाल कई तरह की रोटी, पराठा और दूसरे डिशेज बनाने के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में..

बेसन का आटा

flour varieties

इसे बेसन के आटे के अलावा चना दाल के आटे के नाम से भी जाना जाता है। नॉर्थ इंडियन घरों में इसका इस्तेमाल कई तरह के स्नैक्स और रेसिपी बनाने के लिए किया जाता है। बेसन का आटा चने के दाल को सुखाकर चक्की में पीसा जाता है फिर जाके आपको शुद्ध बेसन का आटा मिलता है। डिशेज बनाने के अलावा बेसन का इस्तेमाल त्वचा और बालों को पोषण देने के लिए किया जाता है।

मल्टीग्रेन आटा

मल्टीग्रेन आटा को कई तरह के आटा को एक साथ पीसकर तैयार किया जाता है। बाजार में इसका दाम काफी महंगा होता है इसलिए लोग इसे घर पर बनाना पसंद करते हैं। मल्टीग्रेन आटे को कई तरह के अनाज जैसे चना, तिल, सोयाबीन, जौ, अलसी, मेथी दाना, मक्का, गेहूं जैसे कुछ अनाज को एक साथ पीसकर बनाया जाता है। इसका आटा थोड़ा मोटा पिसवाएं और इसे ज्यादा दिनों के लिए स्टोर न करें।

इसे भी पढ़ें: घर पर बनाना चाहते हैं बर्फ गोला, तो शेफ कुणाल कपूर से जानें रेसिपी

बाजरे का आटा

 types of flour

बाजरे के काले-काले छोटे दाने को पीस कर आटा तैयार किया जाता है। आटा पीसने के बाद इसका रंग ग्रे कलर का होता है। बाजरे का फसल गर्मियों में होता है इसलिए सर्दियों में इसके आटे का उपयोग किया जाता है। बाजरे के आटे को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में रखें इसके आटे का इस्तेमाल रोटी, चीला और लड्डू (लड्डू बनाने के लिए टिप्स) बनाने के लिए किया जाता है।

सोयाबीन का आटा

सोयाबीन आटा बनाने के लिए सोयाबीन के बीज (सोयाबीन हेल्थ बेनिफिट्स) को 5-7 मिनट के लिए मध्यम आंच पर भून लें और ठंडा होने के लिए थाली में फैलाकर रखें। ठंडा होने के बाद इसे महीन पीस लें और छलनी से छान कर एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें। घरों में सोयाबीन के आटे से रोटी, पराठे, पैनकेक और लड्डू जैसे कई डिशेज बनाई जाती है।

जौ का आटा

flour types and uses

जौ का आटा घरों में विभिन्न प्रकार के प्रसाद और व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है। मुख्य रूप से बहुला चौथ के दिन जौ और गुड़ से बनी भजिया (भजिया रेसिपी) का प्रसाद बनाया जाता है। आप आसानी से जौ का आटा बना सकते हैं इसके लिए जौ को धूप में सुखाकर हल्का भून लें। कुछ देर बाद जब यह ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सी में पीस कर छान लें और एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

इसे भी पढ़ें: चटकारे लेने पर मजबूर हो जाएंगे, अगर आम की चटनी ऐसे बनाएंगे

ये रहे आटा के कुछ प्रकार जिसका इस्तेमाल हर रोज रसोई में किया जाता है। सभी आटे के अपने-अपने अलग फायदे और उपयोग होते हैं। आपके घर में कौन-कौन से आटे यूज किए जाते हैं हमें कमेंट कर बताएं। यह लेख पसंद आई हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही मजेदार आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit: Shutterstocks and Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।