Makar Sankranti Til Khichdi Recipe: मकर संक्रांति में तिल खिचड़ी की आसान रेसिपी जरूर करें ट्राई

मकर संक्रांति के दिन अगर अलग-अलग स्वाद की खिचड़ी बनाई जाएं तो बात ही क्या है। यह त्योहार पूरे देश में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है और इसका पूजा मजा तभी आता है जब खिचड़ी में घी का स्वाद जुड़ता है।
वैसे तो खिचड़ी आमतौर पर दाल और चावल को मिलाकर बनती हैं लेकिन अगर इसमें काले तिल का स्वाद जोड़ दिया जाए तो इसका मजा दोगुना हो सकता है। अगर आप भी इस बार मकर संक्रांति में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो एक आसान रेसिपी से बनाएं काले तिल की आसान रेसिपी और खाने का लें भरपूर मजा।
तिल खिचड़ी रेसिपी Recipe Card
तिल खिचड़ी की आसान रेसिपी
Ingredients
- चावल- 1 कप
- उड़द दाल -1/2 कप
- काले तिल- 4 बड़े चम्मच
- अदरक- 1 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च कटी हुई-2
- जीरा- 1/2 छोटा चम्मच।
- धनिया के बीज- 1 चम्मच
- लौंग- 3-4
- काली मिर्च- 8-10
- हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच (आवश्यकतानुसार )
- हींग- चुटकी भर
- नमक- स्वादानुसार
- घी- 2 बड़े चम्मच
Step
- Step 1:
चावल और दाल को धोकर दो घंटे के लिए पानी में भिगो दें पानी छान कर अलग रख दें।
- Step 2:
सभी मसालों जैसे ज़ीरा, साबुत धनिया, लौंग, काली मिर्च का तड़का लगाएं और काले तिल को भी भूनें।
- Step 3:
सूखे भुने मसाले, तिल, कटी हुई हरी मिर्च, अदरक को ब्लेंडर में मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- Step 4:
तिल का इस्तेमाल खिचड़ी के तड़के में करें। प्रेशर कुकर में घी गरम करें और इसमें जीरा, काले तिल, हींग डालकर पकाएं।
- Step 5:
जब जीरा चटक जाए तब इसमें चावल और दाल डालें और अच्छी तरह से मिलाकर भून लें।
- Step 6:
नमक, हल्दी पाउडर और पिसा हुआ मसाला डालकर उसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें।
- Step 7:
कुकर का ढक्कन लगा दें और सीटी आने तक खिचड़ी को पकाएं। इसे गरमा-गर्म सर्व करें और घी के साथ इसका स्वाद उठाएं।
खिचड़ी की विधि

- चावल और दाल को धोकर कम से कम दो घंटे के लिए पानी में भिगो दें। 2 घंटे बाद पानी छान कर अलग रख दें।
- ज़ीरा, साबुत धनिया, लौंग, काली मिर्च को नॉन स्टिक पैन में सूखा भून लें और एक तरफ रख दें।
- काले तिल को सूखा ही भून लें जब तक ये अच्छी तरह से भुन न जाए। तिल निकालकर एक तरफ रख लें।
- सूखे भुने मसाले, तिल, कटी हुई हरी मिर्च, अदरक को ब्लेंडर में अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसे चिकना पेस्ट या पिसा हुआ मसाला होने तक पीस लें और अलग निकालकर रख लें।
- आप तिल का इस्तेमाल खिचड़ी के तड़के (ऐसे बनाएं परफेक्ट खिचड़ी) में भी कर सकती हैं। इससे स्वाद दोगुना।
- प्रेशर कुकर में घी गरम करें और उसमें जीरा, काले तिल डालकर पकाएं। इसमें एक चुटकी हींग डालें।
- जब जीरा चटक जाए तब इसमें चावल और दाल डालें और अच्छी तरह से मिलाएं इसे कुछ सेकेंड भूनें।
- नमक, हल्दी पाउडर और पिसा हुआ मसाला डालें और इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें।
- कुकर का ढक्कन लगा दें और 3-4 सीटी आने तक खिचड़ी को पकाएं।
- कुकर की स्टीम ठंडी होने पर इसे प्लेट में निकालें और घी डालकर गरमा -गर्म सर्व करें। पापड़, दही और अचार के साथ इसका भपूर मजा लें।
इसे जरूर पढ़ें: मकर संक्रांति पर घर पर बनाएं मूंग दाल की मसाला खिचड़ी, जानें रेसिपी
इस बार मकर संक्रांति में इस स्पेशल खिचड़ी से आप भी खाने का स्वाद कई गुना तक बढ़ा सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।