मकर संक्रांति पर घर पर बनाएं मूंग दाल की मसाला खिचड़ी, जानें रेसिपी

मुझे खिचड़ी खाना बहुत पसंद है। मेरी मम्मी जब भी खिचड़ी बनाती हैं, तो वह एक फ्रेज कहते हुए खिचड़ी सर्व करती हैं- 'खिचड़ी के चार यार, दही, पापड़, घी और अचार'। वास्तव में, जब खिचड़ी के साथ ये सब भी हो तो मजा दोगुना हो जाता है। हालांकि खिचड़ी बहुत कम लोगों को पसंद होती है मगर मकर संक्रांति के अवसर पर हर घर में बनाई जाती है। लोग अपनी तरह से अलग-अलग तरीकों से खिचड़ी बनाते हैं।
खिचड़ी का रंग और रूप शहर और राज्य के हिसाब से भी बदलता है। गुजराती खिचड़ी अलग होती है, तो तमिलनाडु में पोंगल कहते हैं और बनता भी है। आप किसी भी दाल के साथ चावल मिक्स करके इसे बनाते हैं। कुछ लोग खूब सारी सब्जियां डालकर इसे बनाते हैं।
मूंग दाल की मसाला खिचड़ी Recipe Card
मकर संक्रांति के मौके पर घर पर टेस्टी मूंग दाल की मसाला खिचड़ी बनाएं। यहां देखें खिचड़ी की रेसिपी।
Ingredients
- एक कप धुली हुई मूंग दाल
- एक कप चावल
- 1/2 कप कटी हुई बीन्स
- 1 छोटा आलू
- 1 कप फूल गोभी
- 1/2 कप गाजर
- 1 मध्यम टमाटर
- 1 हरी मिर्च कटी हुई
- 1/2 चम्मच अदरक का पेस्ट
- 1/4 चम्मच गरम मसाला
- 2 सूखी लाल मिर्च
- 1 चम्मच खड़े मसाले
- 3 बड़े चम्मच घी
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1/8 चम्मच हींग
- 1/2 छोटा चम्मच राई
Step
- Step 1:
सबसे पहले मूंग दाल और चावल को अच्छे से धो लें। अब एक कुकर में घी डालकर गरम करें और उसमें खड़े मसाले डालें। इसके बाद सब्जियां डालकर भून लें।
- Step 2:
इसमें चावल और मूंग दाल डालें फिर पानी डालकर इसे सीटी लगा दें।
- Step 3:
एक कढ़ाही में घी गरम करें और उसमें जीरा और हींग डालें। इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउड और अदरक का पेस्ट डालकर भूनें।
- Step 4:
इसमें गरम मसाला डालकर कुछ देर और पकाएं फिर इसमें तैयार खिचड़ी डालकर लगभग 10 मिनट पकाएं।
- Step 5:
एक पैन में घी, राई और सूखी लाल मिर्च का तड़का तैयार करें। खिचड़ी गैस से उतारें और उसमें तड़का लगाएं।
- Step 6:
आखिर में हरा धनिया डालें और दही, पापड़, घी और अचार के साथ इसका आनंद लें।
खिचड़ी एक स्टेपल फूड है, जिसे आप झटपट बना सकते हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि यह हेल्दी फूड में भी आता है। तबीयत नासाज हो तो डॉक्टर भी खिचड़ी खाने की ही सलाह देते हैं। अब जब आपको मकर संक्रांति के मौके पर इसे बनाना है, तो क्यों न मसालेदार और चटपटी खिचड़ी बनाई जाए?
आज के रेसिपी ऑफ द डे में हम आपको मूंग दाल की मसालेदार खिचड़ी बनाने का तरीका बताएंगे, जो आसान भी है और स्वादिष्ट भी होगी। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इस खिचड़ी की रेसिपी क्या है?
बनाने का तरीका

Image Credit: dinedelicious
- सबसे पहले आप एक कटोरी मूंग दाल और एक कटोरी चावल को पानी में अच्छी तरह से धो लें।
- अब इसके बाद एक कुकर प्रेशर में घी डालकर गरम करें। जब घी गरम हो जाए तो इसमें खड़े मसाले डालें और फिर अपनी सभी सब्जियों-गाजर, गोभी, बीन्स, आलू को डालकर भून लें।
- इसके बाद इसमें चावल और दाल डालकर 2-3 मिनट भूनें और फिर उसमें पानी डालकर इसे सीटी लगाने के लिए रख दें। 3-4 सीटी के बाद गैस को बंद कर दें और स्टीम निकलने का इंतजार करें।
- अब एक कढ़ाही में 2 चम्मच घी डालकर गरम करें। इसके बाद इसमें जीरा और हींग डालें। फिर उसमें हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, टमाटर, नमक, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च डालकर भून लें।
इसे भी पढ़ें : Weight Loss Recipe: ओट्स की खिचड़ी घर में 5 मिनट में बनाएं
- धीमी आंच पर रखकर टमाटर को थोड़ा गलने तक कम से कम 6-8 मिनट के लिए पकाएं। इसके बाद इसमें गरम मसाला डालकर 3-4 मिनट और पकाएं।
- अब आपकी तैयार खिचड़ी को इसमें डालें और धीरे-धीरे मिक्स करें। इसे लगभग 10 मिनट के लिए ऐसे ही पकाएं, अगर पानी की आवश्यकता लगे तो वो अपने अनुसार मिला सकते हैं।
- एक दूसरे पैन में घी गरम करें और इसमें 2 सूखी लाल मिर्च और आधा छोटा चम्मच राई डालकर तड़का तैयार करें।
इसे भी पढ़ें : मास्टरशेफ कविराज खियालानी से जानें स्वादिष्ट फूल गोभी कीमा बनाने का तरीका
- खिचड़ी को गैस से उतार लें और उसमें तैयार तड़का लगाएं। ऊपर से धनिया डालें और दही, पापड़, घी और अचार के साथ इसका आनंद लें।
- जो खिचड़ी न खाता हो, वो भी यह मसालेदार खिचड़ी जरूर खाएगा। इसे बनाकर अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करें और ऐसी स्वादिष्ट रेसिपी पाने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।