Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:08 AM IST

बिना नमक का व्रत करती हैं आप? तो बेहद काम आएगी ये साबूदाने से बनी मीठी खिचड़ी

अगर आप भी बिना नमक का व्रत रखती हैं, तो आपके लिए ये खबर बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसी मीठी खिचड़ी रेसिपी के बारे में बताएंगे।
Updated:- 2025-06-13, 19:22 IST
image

महिलाएं आए दिन व्रत रखती है। ऐसे में कुछ महिलाएं एक टाइम नमक का सेवन करती है, तो कुछ महिलाएं दिनभर बिना नमक का व्रत रखती है। ऐसे में अगर आप भी बिना नमक का व्रत रखती हैं, तो आपके लिए ये खबर बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसी मीठी खिचड़ी रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप कम समय में घर पर तैयार कर सकती है। साबूदाना मीठी खिचड़ी को बनाने का तरीका बहुत आसान है।

साबूदाने को गला कर रखें

2 - 2025-06-13T144347.140

अगर आप व्रत में दिन भर मीठा खाती है और ऐसे में साबूदाने की मीठी खिचड़ी बनाना चाहती है, तो अब आप इस आसान रेसिपी को फॉलो कर सकती हैं। इसके लिए आपको साबूदाने को कम से कम 4 घंटे पहले गलाकर रखना है। जब यह अच्छे तरीके से गल जाए, तब आप इसकी खिचड़ी बना सकती है। खिचड़ी बनाने के लिए कुछ सामग्री जैसे -

यह भी पढ़ें: Ghee For Skin: घी बढ़ा सकता है आपके चेहरे की चमक, एक्सपर्ट से जानें फायदे और इस्तेमाल करने के तरीके

खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री -

  • घी
  • जीरा
  • आलू
  • हरी मिर्च
  • मूंगफली दाना
  • चीनी या गुड

मीठी खिचड़ी बनाने का तरीका

साबूदाने से मीठी खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कढ़ाई में घी गर्म करें। इसमें थोड़ा जीरा, हरी मिर्च और आलू डालकर इसे अच्छे तरीके से फ्राई कर ले। अब आप मूंगफली के दाने को मिक्सर में पीसकर गले हुए साबूदाने के साथ मिला दे और इस साबूदाने में स्वाद अनुसार चीनी या गुड़ डाल दें। अगर आप चीनी डाल रही हैं, तो गुड की जरूरत नहीं है। अब इस साबूदाने वाले मिश्रण को घी वाले मिश्रण में मिक्स कर दें और इसे धीमी आंच पर अच्छी तरह पका लें।

इन टिप्स को करें फॉलो

1 - 2025-06-13T144344.803

अब आपकी साबूदाने की मीठी खिचड़ी बनाकर तैयार है। इसे आप अपने व्रत के दौरान खा सकती है। इस खिचड़ी को स्वादिष्ट बनाने के लिए आप गुड का इस्तेमाल कर सकती है। खिचड़ी के साथ आप ऊपर से घी डालकर भी खा सकती है। इस खिचड़ी के साथ आप मीठा दही भी इस्तेमाल कर सकती है।

यह भी पढ़ें: होममेड ब्रेड क्रम्ब्स बनाने के बेसिक टिप्स शेफ रणवीर बरार से जानें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।