Homemade Anti-Aging Cream: घर पर तैयार करें सस्ती और असरदार एंटी एजिंग क्रीम, चेहरे की बढ़ेगी खूबसूरती

बाजार के महंगे प्रोडक्ट और पार्लर में पैसे खर्च करने के बावजूद भी कुछ महिलाओं को अपने चेहरे पर होने वाली स्किन प्रॉब्लम से राहत नहीं मिल पाती है। ऐसे में वे घरेलू उपाय भी आजमाने लगती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक और अपने चेहरे पर होने वाली समस्याओं को कम करना चाहती है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर इस खास एंटी एजिंग क्रीम को तैयार कर सकती हैं।
होममेड एंटी एजिंग क्रीम
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और स्किन प्रॉब्लम से राहत पाना चाहती है, तो अब आप घर पर रहकर कुछ चीजों का इस्तेमाल कर एंटी एजिंग क्रीम ट्राई कर सकती हैं। यह क्रीम न सिर्फ आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाएगा, बल्कि स्किन प्रॉब्लम से भी राहत दिलाने में मदद करेगा। इस होममेड क्रीम को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

एंटी एजिंग क्रीम बनाने के लिए सामाग्री -
- एलोवेरा जेल
- विटामिन ई कैप्सूल
- लैवेंडर ऑयल
- गुलाब जल
एंटी एजिंग क्रीम बनाने का तरीका -
इस क्रीम को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक साफ कटोरी में ताजा एलोवेरा जेल निकाल लें।
अब इसमें लैवंडर ऑयल, गुलाब जल की कुछ बंदे और विटामिन ई कैप्सूल को मिक्सकर अच्छी तरह फेंट ले।
इसके बाद इस मिश्रण को किसी एयर टाइट डिब्बे में भर कर रख दें।

इस क्रीम को आप रोजाना रात में चेहरे को धोने के बाद फेस पर लगा सकती हैं। इससे आपको काफी हद तक आराम देखने को मिल सकता है।
आप इस क्रीम को चेहरे पर लगाने के साथ-साथ गर्दन पर भी लगा सकती हैं।
क्रीम को खूशबूदार बनाने के लिए आप इसमें एसेंशियल ऑयल भी मिक्स कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें :चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देगा आलू से बना ये खास फेस पैक, शहद का इस्तेमाल कर ऐसे करें इसे घर पर तैयार
नोट: स्किन पर किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।