चटपटा और तीखा खाने का हो मन तो ट्राई करें कोन पापड़ी चाट, शेफ रणबीर बरार से जानें रेसिपी

मैं जब भी घर जाती हूं, तो चाट जरूर खाती हूं। मुझे अपने शहर का स्ट्रीट फूड ज्यादा अच्छा लगता है। दोस्तों के साथ प्लान बना लेती हूं कि किस जगह का स्ट्रीट फूड ट्राई किया जाएगा। ऐसा शायद आप भी करते हों...अपने शहर का खाना किसे अच्छा नहीं लगता। खाने से ज्यादा जरूरी है हर शहर और क्षेत्र का स्ट्रीट फूड।
अब आप देख लीजिए गोलगप्पे को हर जगह अलग नाम से जाना जाता है। वहीं, चाट में भी कितनी वैरायटी होती हैं। कई आलू और टिक्की की ताट मिलती है, तो कहीं भूने आलू की चाट पसंद की जाती है। चाट खाकर किसी की भी इंद्रियां खुल सकती हैं। यह स्ट्रीट फूड होता ही ऐसा है।
पापड़ी कोन चाट Recipe Card
चलिए आपको आज चाट की रेसिपी बताएं, जिसे शेफ रणबीर बरार ने ट्विस्ट देकर बनाया है।
Ingredients
- आटे के लिए सामग्री: 2 कप मैदा
- स्वादानुसार नमक
- ¼ छोटा चम्मच अजवाइन
- 2 छोटा चम्मच तेल
- ¼ कप बेसन
- ¼ छोटा चम्मच खाने का सोडा
- 2 छोटा चम्मच दही
- थोड़ा पानी
- भरावन के लिए सामग्री: 7 मध्यम आकार के आलू (उबले
- छिले और मैश किए हुए)
- 1 इंच अदरक
- 2-4 हरी मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
- 2 छोटा चम्मच तेल
- ¼ छोटा चम्मच जीरा
- ¼ छोटा चम्मच सौंफ
- एक चुटकी हींग
- 1½ छोटा चम्मच देगी लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- ½ छोटा चम्मच चाट मसाला
- ⅓ कप उबली हुई हरी मूंग
- दही मिश्रण के लिए: ⅓ कप टंगा हुआ दही
- 1 छोटा चम्मच पिसी हुई चीनी
- स्वादानुसार नमक
- अन्य सामग्री: 1 छोटा चम्मच तेल
- तलने के लिए पर्याप्त तेल
- इमली की चटनी
- हरी चटनी
- सेव
- एक चुटकी भुना हुआ जीरा पाउडर
- अनार के दाने
- धनिया पत्ता
Step
- Step 1:
सबसे पहले आटा गूंथ लें। इसके लिए मैदे के साथ बेसन और अन्य चीजें मिलाकर सख्त आटा गूंथें। इसे ढककर कुछ देर के लिए रख दें।
- Step 2:
अब स्टफिंग के लिए आलू में अन्य सामग्री डालकर मिक्स करें और इसे अलग रख दें।
- Step 3:
आटे की पतली चपाती बेलें, हल्का सेंकें, काटें और कोन आकार दें। तेल में कुरकुरा होने तक तलें।
- Step 4:
दही में चीनी और नमक डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।
- Step 5:
तले हुए कोन में स्टफिंग भरें, हरी और इमली चटनी, दही, सेव, अनार और भुना जीरा डालकर आनंद लें।
अगर हर बार चाट का नाम सुनते ही आपके मुंह में भी पानी आ जाता है, तो शेफ रणबीर बरार की ये कोन पापड़ी चाट रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए। पापड़ी की कुरकुराहट, आलू की नरम परत और ऊपर से मसालेदार चटनी का तड़का, आपको शायद पसंद आ जाए। इसकी खास बात यही है कि इसे पारंपरिक तरीके से प्लेट में नहीं, बल्कि कोन के आकार में सर्व किया जाता है, जिससे यह देखने में यूनिक लगती है और खाने में भी मजेदार ट्विस्ट देती है।
शेफ रणबीर बरार ने इस रेसिपी को बड़े ही सरल तरीके से समझाया है, जिससे आप घर पर ही मिनटों में इस स्ट्रीट फूड का स्वाद पा सकती हैं। यह रेसिपी न केवल आपके शाम के नाश्ते को स्पेशल बना देगी, बल्कि घर आए मेहमान भी वाह-वाह कहे बिना नहीं रह पाएंगे। तो चलिए जानें, शेफ रणबीर से कोन पापड़ी चाट की खास रेसिपी।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली की दौलत की चाट घर पर बनाना है आसान, मिनटों में तैयार करें रेसिपी
कोन पापड़ी चाट रेसिपी बनाने का तरीका-
सबसे पहले कोन बनाने के लिए आटा तैयार करें। एक बड़े कटोरे में मैदा, नमक, अजवाइन, तेल, बेसन, खाने का सोडा डालें। अब इसमें दही और थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। छोटे-छोटे गोले बनाएं और गीले कपड़े से ढंककर रख दें।
एक कटोरे में उबले आलू, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं। कड़ाही में तेल गर्म करें, उसमें जीरा, सौंफ और हींग डालें। अब देगी मिर्च पाउडर डालें और इस तड़के को आलू के मिश्रण में मिलाएं। अब इसमें अमचूर, नमक, चाट मसाला और उबली मूंग मिलाएं।
कोन बनाने के लिए गूंथे हुए आटे को बेलकर पतली चपाती बना लें। उस पर हल्का तेल लगाएं और बीच से काटें। अब उसे स्विस रोल की तरह बेलें, 5 मिनट तक रखें। फिर इसे पतली चपाती में बेलें और तवा पर हल्का सेंक लें। अब इसे काटकर चौथाई भागों में डिवाइट करें और कांटे से छेद करें।
इसे भी पढ़ें: शाम के नाश्ते में बनाएं चटपटी और चटकारेदार कचालू चाट, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने की हो जाएगी फरमाइश
कोन का आकार दें और किनारों को पानी या मैदे की स्लरी से चिपकाएं। चाहें तो एल्युमीनियम फॉयल से बॉल बनाकर कोन को आकार दे सकते हैं। गर्म तेल में कोन को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। ठंडा होने के बाद फॉयल निकाल दें।
अब दही को फेंट लें। आप उसमें थोड़ी चीनी और नमक मिलाकर अच्छी तरह से फेंटें। हर कोन में आलू-मूंग वाली फिलिंग भरें। उस पर इमली की चटनी, हरी चटनी, सेव और दही का मिश्रण डालें।
आखिर में कोन के ऊपर से भुना हुआ जीरा पाउडर, अनार के दाने और धनिया पत्ता डालकर सजाएं। थोड़ी और इमली चटनी डालें और सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।