गर्मागर्म रोटी के साथ सर्व करें करेले प्याज की सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी

करेले की सब्जी बहुत कम लोग खाना पसंद करते हैं। लोग इसके कड़वे स्वाद की वजह से करेले नहीं खाते और दूर भागते हैं, लेकिन प्याज के साथ बनाकर इसका स्वाद दोगुना बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, करेले की सब्जी बनाने के कई तरीके हैं, जिसे पसंद के हिसाब से तैयार किया जा सकता है। मगर आज हम आपको बताएंगे करेले और प्याज की सब्जी बनाने की आसान रेसिपी, जिसका स्वाद बिल्कुल भी कड़वा नहीं लगेगा।
करेले प्याज की सब्जी Recipe Card
इन टिप्स की मदद से तैयार करें करेले प्याज की सब्जी।
Ingredients
- करेले- 2 (कटे हुए)
- प्याज- 1 (कटा हुआ)
- तेल- आधा
- जीरा- 4 चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- मसाला पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- हरी मिर्च- 4
- धनिया पत्ता- 3
- सौंफ-धनिया- 2 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें।
- Step 2:
अब कटे हुए करेले में थोड़ा नमक लगाकर 20 मिनट के लिए अलग रख दें।
- Step 3:
एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। फिर इसे अच्छी तरह गर्म होने पर उसमें हींग और जीरा डालें।
- Step 4:
अब कटी हुई प्याज डालकर लगातार चलाते हुए भूनें और फिर करेले निचोड़ कर डाल दें।
- Step 5:
सौंफ-धनिया दरदरा पीसकर डालें, क्योंकि इससे स्वाद दोगुना अच्छा लगेगा।
- Step 6:
बीच-बीच में चलाते रहें और जब करेले और प्याज दोनों अच्छी तरह से गल जाएं।
- Step 7:
गैस बंद करें और एक प्लेट में निकालकर ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें।
इसमें करेले की कड़वाहट प्याज की मिठास से बैलेंस हो जाती है और अगर आप चाहें तो इसे सूखा भी बना सकते हैं या थोड़ी सी ग्रेवी में भी। यह सब्जी खासतौर पर उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो हेल्दी खाना पसंद करते हैं लेकिन स्वाद से भी समझौता नहीं करना चाहते। इसे आप दोपहर के खाने में गर्म-गर्म फुल्कों या पराठों के साथ सर्व कर सकती हैं।
करेले-प्याज की सब्जी
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें। फिर करेले को धोकर पतले स्लाइस में काटें और बीज निकालकर रख लें।
इसे जरूर पढ़ें- HZ Food School: भरवां करेले बनाने के दादी मां के देसी टिप्स
- अब कटे हुए करेले में थोड़ा नमक लगाकर 20 मिनट के लिए अलग रख दें। इससे उसकी कड़वाहट कम हो जाएगी, जिसका पानी निचोड़ कर इस्तेमाल किया जा सकता है।
- एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। फिर इसे अच्छी तरह गर्म होने पर उसमें हींग और जीरा डालें। जीरा चटकने लगे तो हरी मिर्च डाल दें।
- अब कटी हुई प्याज डालकर लगातार चलाते हुए भूनें और फिर करेले निचोड़ कर डाल दें। इससे हल्की आंच पर रहने दें और फिर सारे मसाले डालें।
- सौंफ-धनिया दरदरा पीसकर डालें, क्योंकि इससे स्वाद दोगुना अच्छा लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें- Cooking Tips: करेले की सब्जी को बनाना है मजेदार तो इन तरीकों का करें इस्तेमाल
- बीच-बीच में चलाते रहें और जब करेले और प्याज दोनों अच्छी तरह गल जाएं या तेल छोड़ने लगे, तब इसमें अमचूर पाउडर डालें और एक बार फिर से अच्छी से मिला लें।
- गैस बंद करें और एक प्लेट में निकालकर ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।