आटा लगाने और आलू उबालने का झंझट खत्म, मम्मी की बताई इस रेसिपी से 25 मिनट में बनाएं टेस्टी पराठा; प्लेट में रखते ही सब हो जाएंगे चट

Suji Aloo Paratha Recipe: क्या आप बच्चों की लंच बॉक्स के लिए टेस्टी-हेल्दी इंटेस्ट पराठा रेसिपी खोज रही है, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम फटाफट बनने वाले सूजी आलू पराठा की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे बनाने में 25-30 मिनट का समय लगेगा। जानिए विधि-
Quick and easy breakfast paratha
Quick and easy breakfast paratha

Instant Suji Aloo Paratha Recipe: सुबह उठकर बच्चों का टिफिन पैक करना हो या पति और सास-ससुर के लिए नाश्ता बनाना हो, तो यकीनन जब कुछ समझ नहीं आता है, तो अलग-अलग तरीके पराठे लौकी, मटर, दाल, गोभी या फिर प्याज आदि के बनाते हैं। इन सबसे हटकर जो पराठा अधिकतर घरों की शान और लोगों की पसंद होती है, वह है आलू का पराठा। लेकिन एक ही तरीके और स्वाद के कारण कुछ समय के बाद इस पराठे से भी मन भर जाता है। अब ऐसे में समझ नहीं आता है कि क्या बनाया, जो जल्दी भी बन जाए और सभी को पसंद भी आ जाए।

अगर आप भी इंटेस्ट बनने वाली रेसिपी बनाने के बारे में सोच रही हैं, तो बता दें कि आप फटाफट तैयार होने वाला सूजी आलू का पराठा ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने की न केवल विधि सरल है बल्कि इसका स्वाद भी लाजवाब है। इस लेख में आज हम आपको सूजी आलू पराठा की विधि के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मम्मी ने बताई है।

सूजी आलू पराठा बनाने की विधि

How to make aloo paratha recipe step by step

  • सूजी आलू पराठा बनाने के लिए सबसे पहले 2 आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें।
  • अब कद्दूकस किए गए आलू को एक बर्तन में निकालकर इसमें पानी डालकर 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • दूसरी तरफ मीडियम फ्लेम पर गैस ऑन कर पैन रखें और गर्म होने पर इसमें 2 चम्मच घी या तेल डालें।
  • कुछ सेकंड के बाद इसमें आधा चम्मच जीरा, सफेद तिल, कद्दूकस किया गया अदरक, कटा हुआ हरा मिर्च और अजवाइन (रगड़कर) डालकर चलाएं।
  • 10-15 सेकंड चलाने के बाद फ्लेम तेज करके 2 कटोरी पानी डालकर उबाल आने दें।
  • उबाल आने के बाद आधा चम्मच हल्दी, स्वादानुसार नमक और कद्दूकस किए गए आलू को डालकर चलाएं।

Quick potato semolina flatbread

  • अब गैस को मीडियम फ्लेम पर करके ढककर 1 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद चीली फ्लेक्स, ऑरिगेनो और कटा हुआ हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।
  • 2 दो चलाने के बाद आटा कटोरी गेहूं का आटा और आधा कप सूजी डालकर बराबर चलाते रहे ताकि गांठ न पड़ें।
  • इसके बाद 1 चम्मच अमचूर का पाउडर डालें। ध्यान रखें कि अमचूर पाउडर के मिश्रण को गर्म रहने पर पाउडर न डालें।
  • दोबारा से अच्छे से चलाते हुए 3 मिनट तक चलाएं।
  • इसके बाद दोबारा से मीडियम फ्लेम पर गैस ऑन कर आटे को फैलाएं और 2-3 मिनट ढककर रख दें।
  • समय पूरा होने के बाद गैस बंद कर आटे को हल्के हाथ से गूंथते हुए चिकना करें।
  • अब तैयार आटे की गोलियां काटकर गोल-गोल लोई पर आटा ज्यादा लगाकर पराठा बेलें।
  • अब गोल कटोरा रखकर गोल आकार में पराठा निकालकर गर्म तवे पर रखें।
  • ध्यान रखें कि गैस की फ्लेम लो हो, इसके बाद पराठे को पलटकर घी लगाकर सेकें।
  • गोल्डन ब्राउन होने के बाद प्लेट में निकालें और हरी चटनी और टोमैटो केचअप के साथ सर्व करें

Suji Aloo Paratha

सूजी आलू पराठा बनाते समय ध्यान रखने वाली बातें

  • सूजी आलू का पराठा बनाते समय गैस फ्लेम का खास ध्यान दें।
  • गर्म पानी में सूजी और आटा डालते वक्त बराबर डालते समय खास ध्यान दें।
  • अमचूर पाउडर को आखिर में पूरे में फैलाएं क्योंकि अगर आप पहले इसे डाल देती है, तो गांठ बन जाती है।

इसे भी पढ़ें-कोई भी सब्जी खाने का नहीं हो रहा है मन? झटपट बना लें अमृतसरी पनीर भुर्जी...देखें शेफ रणवीर बरार की रेसिपी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

सूजी आलू पराठा Recipe Card

सूजी आलू पराठा बनाने की विधि
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :25 min
  • Preparation Time : 15 min
  • Cooking Time : 10 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Breakfast
  • Calories: 250
  • Cuisine: Indian
  • Author: Priyanka Yadav

सामग्री

  • 2 कच्चे आलू
  • 2-3 चम्मच तेल
  • दानेदार सूजी
  • आधा कटोरी-गेहूं का आटा
  • सफेद तिल
  • जीरा
  • हरा मिर्च
  • कूटी अदरक
  • घी
  • हरा धनिया

विधि

    FAQ

    • क्या सूजी से पराठा बना सकते हैं?

      हां, सूजी से स्वादिष्ट पराठा बना सकते हैं।