Recipe Of The Day: जब समझ न आए कोई सब्जी, तो फटाफट बना लें प्याज की ये डिश; ये रही रेसिपी

सुबह के खाने में सब्जी-पराठा या रोटी और रात के खाने में दाल-चावल सब्जी रोटी या रिपीट मोड पर बनता है। अब ऐसे में रोजाना वहीं खाना बना-बनाकर अक्सर हम बोर हो जाते हैं और क्या दाल-सब्जी से हट कर क्या बनाया जाए, इसे लेकर परेशान रहते हैं। इसी बीच अगर बच्चे या फिर मम्मी-पापा कुछ नया अच्छा और नया बनाने के लिए कह दें, तो हम सोच में लग जाते हैं, कि क्या ऐसा बनाएं जो जल्दी और स्वाद में भी लाजवाब बन जाए। क्या आपने सोचा कि उस दौरान क्या हो जब फ्रिज खोले और उसमें कोई सब्जी न हो, तो ऐसे में समझ ही नहीं आता है कि क्या करें, तो रुकिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस लेख में आज हम आपके लिए ऐसी रेसिपी लेकर आएं है, जिसे बनाने में आपको केवल 20-25 मिनट का समय लगेगा। इसे आप न केवल खुद के खाने के लिए बना सकती हैं बल्कि अगर मेहमानों के आने पर कुछ समझ न आए, तब भी यह रेसिपी बेस्ट ऑप्शन रहेगी। नीचे देखें आसान रेसिपी
प्याज दही रेसिपी Recipe Card
प्याज दही सब्जी बनाने की रेसिपी
Ingredients
- छोटे प्याज - 500 ग्राम
- तेल - 2-3 बड़े चम्मच
- जीरा - 1 छोटा चम्मच
- अदरक - 1 इंच
- धनिया - 1 छोटा चम्मच
- सौंफ - 2 छोटे चम्मच कुटी हुई
- हींग - 2 चुटकी
- नमक - 1 छोटा चम्मच
- सूखी लाल मिर्च 2 चुटकी
- धनिया पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
- भुना हुआ जीरा पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- भुनी हुई मेथी - 1 छोटा चम्मच
- दही - 1.5 कप
- नमक - स्वादानुसार
- चीनी पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- धनिया पत्ती
Step
- Step 1:
प्याज दही बनाने के लिए सबसे पहले बेबी प्याज को छीलकर उसे धुलकर एक बर्तन में रख लें।
- Step 2:
इसके बाद एक पैन में 2-4 चम्मच तेल डालकर गर्म कर लें।
- Step 3:
इसके बाद जीरा डालकर उसे भूनें फिर कद्दूकस किया गया अदरक डालकर भूनें।
- Step 4:
फिर इसमें साबूत धनिया और 2 चम्मच सौंफ डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
- Step 5:
इसके बाद इसमें धुले हुए प्याज को डालकर उसमें 2 चुटकी हींग डालकर अच्छे से चलाकर 5 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- Step 6:
इसके बाद ढक्कन हटाकर इसमें 2 कश्मीरी लाल मिर्च तोड़कर डालें और गैस की फ्लेम स्लो करें।
- Step 7:
1-2 मिनट रुकने के बाद इसमें पीसे मसाले जैसे हल्दी, धनिया, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालकर अच्छे से चलाएं।
- Step 8:
इसके बाद इसमें कस्तूरी मेथी क्रश करके डालें। फिर फेटी हुई दही डालें।
- Step 9:
इसके बाद गैस की फ्लेम फुल करके चलाते हुए 5-6 हरी मिर्च डालकर चलाएं। एक उबाल आने के बाद उसमें नमक डालकर चलाएं।
- Step 10:
इसके बाद आधा चम्मच चीनी डालें। यह मसाले और तीखेपन को एकदम बैलेंस कर देगा।
- Step 11:
4-5 मिनट पकने के बाद गैस बंद कर कटा हुआ हरा धनिया डालें।
- Step 12:
अब आपकी रेसिपी प्याज दही बनाकर रोटी के साथ सर्व करें।
प्याज दही बनाने की विधि

- प्याज दही बनाने के लिए सबसे पहले बेबी प्याज को छीलकर उसे धुलकर एक बर्तन में रख लें।
- इसके बाद एक पैन में 2-4 चम्मच तेल डालकर गर्म कर लें।
- इसके बाद जीरा डालकर उसे भूनें फिर कद्दूकस किया गया अदरक डालकर भूनें।

- फिर इसमें साबूत धनिया और 2 चम्मच सौंफ डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
- इसके बाद इसमें धुले हुए प्याज को डालकर उसमें 2 चुटकी हींग डालकर अच्छे से चलाकर 5 मिनट के लिए ढककर रख दें।

- इसके बाद ढक्कन हटाकर इसमें 2 कश्मीरी लाल मिर्च तोड़कर डालें और गैस की फ्लेम स्लो करें।
- 1-2 मिनट रुकने के बाद इसमें पीसे मसाले जैसे हल्दी, धनिया, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालकर अच्छे से चलाएं।
- इसके बाद इसमें कस्तूरी मेथी क्रश करके डालें। फिर फेटी हुई दही डालें।
- इसके बाद गैस की फ्लेम फुल करके चलाते हुए 5-6 हरी मिर्च डालकर चलाएं। एक उबाल आने के बाद उसमें नमक डालकर चलाएं।
- इसके बाद आधा चम्मच चीनी डालें। यह मसाले और तीखेपन को एकदम बैलेंस कर देगा।
- 4-5 मिनट पकने के बाद गैस बंद कर कटा हुआ हरा धनिया डालें।
- अब आपकी रेसिपी प्याज दही बनाकर रोटी के साथ सर्व करें।
इसे भी पढ़ें- Recipe Of The Day: सोच रही हैं बचे हुए चावल का क्या करें? बनाएं ये क्रिस्पी और चटपटा नाश्ता, हर कोई पूछेगा रेसिपी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।