बारिश के मौसम में फैमिली को बनाकर खिलाएं 'रेशमी आलू का पराठा', नोट करें शेफ पंकज भदौरिया की रेसिपी

Reshmi aloo paratha recipe in hindi: यदि आप भी बारिश के मौसम में कुछ चटपटा और स्वादिष्ट सा पराठा खाने का सोच रही हैं, तो आज हम आपके लिए रेशमी आलू का पराठा की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसको मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने शेयर किया है।
Indian flatbreads

बरसात का मौसम ऐसा होता है जिसमें हमें घूमने के साथ टेस्टी चीजें खाने का भी बहुत मन होता है। ऐसे में हर बार वही आलू, गोभी के पराठे और पकौड़े बनते हैं। हर बार के ही चीज को खाकर हर कोई बोर हो जाता है। जिसके चलते के स्मार्ट हाउसवाइफ किचन में कुकिंग के दौरान कुछ एक्सपेरिमेंट करती हैं। ताकि खाने में नया वेरियंट आए और डिश का स्वाद भी बढ़ जाए। आलू का पराठा बच्चों से लेकर बड़े हर किसी को पसंद आता है। इसको बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है और यह झटपट बनकर तैयार भी हो सकता है। अधिकतर लोग सफर के दौरान या पिकनिक में जाने के दौरान भी आलू के पराठे बनाना ज्यादा पसंद करते हैं। इसको आप अचार, चटनी और दही के साथ सर्व कर सकती हैं। अब यदि आप हर बार वही एक जैसे आलू के पराठे खाकर ऊब चुकी हैं तो आज हम आपको रेशमी आलू का पराठा की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस सॉफ्ट और जायकेदार पराठों को बनाने का तरीका हमें मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने बताया है। इस पराठे का नाम शायद आप पहली बार सुन रही होंगी। इस पराठे से आपका पूरा घर महक जाएगा और इस स्वाद हर किसी के मन को भी भा जाएगा।

रेशमी आलू का पराठा की रेसिपी

  • सबसे पहले आपको आलू को अच्छी तरह वाश करके प्रेशर कुकर में उबाल लेना है।
  • आलू ठंडे हो जाने के बाद आपको इनका छिलका उतार देना है।
  • अब आप सभी आलू को कद्दूकस करके एक प्लेट में निकाल लें।
  • फिर आपको आलू में नमक, जीरा, चिली फ्लेक्स, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिक्स कर लेना है।
  • इसके बाद आपको गेहूं का आटा या मैदा डालनी है।

Monsoon food recipes

  • ऊपर से आपको थोड़ा घी का मोइन डालकर मिक्स करना है।
  • अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिक्स करते हुए आपको आटा गूंथ लेना है।
  • इस आटे को आपको करीब 15 मिनट के लिए छोड़ना है।
  • फिर आप इस आटे को हाथों से चिकना करते हुए इसकी लोई तोड़ लें।
  • अब लोई से पराठा बेलकर इसे तवे पर डालकर घी या तेल लगाकर सेंक लें।

how to make perfect aloo ka paratha

  • आपका रेशमी आलू का मुलायम और स्वादिष्ट पराठा बनकर तैयार है।
  • इसको आप अचार, दही या चटनी के साथ सर्व करें।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

रेशमी आलू का पराठा रेसिपी Recipe Card

इन टिप्स की मदद से बनाएं रेशमी आलू का पराठा
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :30 min
  • Preparation Time : 20 min
  • Cooking Time : 10 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Breakfast
  • Calories: 250
  • Cuisine: Indian
  • Author: Shradha Upadhyay

सामग्री

  • आलू उबले हुए-4
  • मैदा/गेहूं का आटा- 1 कप
  • चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच
  • जीरा-1/2 चम्मच
  • हरी मिर्च-1 चम्मच बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • तेल/घी सेंकने के लिए
  • नमक-स्वादानुसार

विधि

  • Step 1 :

    सबसे पहले आपको कच्चे आलू को उबाल लेना है।

  • Step 2 :

    अब आलू ठंडे हो जाने के बाद उनका छिलका उतारें और इन्हें कद्दूकस कर लें।

  • Step 3 :

    फिर आपको इसे नमक, चिली फ्लेक्स, जीरा, हरी मिर्च और हरा धनिया डालना है।

  • Step 4 :

    इसके बाद आपको गेहूं का आटा या मैदा और रिफायंड या घी का मोइन डालकर मिक्स कर लेना है।

  • Step 5 :

    अब इसमें आप थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें।

  • Step 6 :

    फिर आप आटे को करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें।

  • Step 7 :

    अब आटे की लोई तोड़कर इसे बेलन से बेल लें।

  • Step 8 :

    फिर तवा गैस पर रखकर गर्म करें और उसपर पराठा डालें और तेल या घी लगाकर सेंक लें।

  • Step 9 :

    दोनों तरफ से सेक लेने के बाद आपका रेशमी आलू का पराठा बनकर तैयार है।