टेस्टी और हेल्दी इमली पन्ना अब बनेगा केवल 15 मिनट में

कभी आपने आम का पन्ना पिया है?
ऑफकोर्स सबने पिया ही होगा। गर्मी के मौसम में तो इसे हर कोई पीता होगा। लू से बचने के लिए आम पन्ना एक रामबाण उपाय माना जाता है। लेकिन जून-जुलाई के बाद आम पक जाते हैं जिसके कारण इनका पन्ना बनाना बहुत मुश्किल होता है। जबकि इन जून में ही ज़ेठ की गर्मी पड़ती है जो कई लोगों को जान भी ले लेती है। ऐसे में इस गर्मी से बचने के लिए क्या किया जाए?
इसका जवाब छुपा है इनली पन्ने में।
इमली का पन्ना
इमली पन्ना को इमली का अमलाना भी कहते हैं। यह एक राजस्थानी ड्रिंक है जिसे बरसात के मौसम में लोग काफी पसंद करते हैं। इसे खाने के साथ पिया जाता है। मानसून के मौसम में उमस काफी हो जाती है जिसकी वजह से पसीन काफी निकलता है। पसीने के साथ शरीर से पानी भी निकल जाता है। पानी की इस कमी को पूरा करने के लिए इमली का अमलाना बेस्ट उपाय है। यह टेस्टी और हेल्दी होता है।
इमली पन्ना की ऑब्जेक्टिव्स
- कितने लोगों के लिए : 1 - 2
- समय : 15 से 30 मिनट
- मील टाइप : वेज, हेल्दी फूड
जरूरी चीजें

- 2 बड़ा चम्मच इमली (बीज निकाल दें)
- आधा कप पीसी हुई चीनी
- 1/4 चम्मच काली मिर्च
- 1/4 इलायची पाउडर
- 1/2 चम्मच नमक
- स्वादानुसार काला नमक
- स्वादानुसार सादा नमक
- 4-5 पुदीने की पत्तियां (सजावट के लिए)
Read More: बेहतरीन फ्लेवर वाले ये मसाले अपनाएं और अपनी रेसिपीज का टेस्ट दोगुना बढ़ाएं
इस तरह से बनायें
- इमली के बीजों को निकाल कर एक कप पानी में मिक्स कर 2 घंटे के लिए रख दें।
- फिर इस भीगी हुई इमली को मिक्सी में ब्लेंड करें। फिर इस पानी को एक बाउल में कपड़े से छानकर करें।
- फिर इसमें पिसी चीनी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, काला नमक, सादा नमक और 1 ग्लास पानी मिलाएं।
- फिर इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
- 1 घंटे बाद इमली के पानी को फ्रिज में से निकाल कर पुदीने की पत्ती से सजाकर सर्व करें।
- बारिश के मौसम में इसे आप सामान्य टेंपरेचर पर भी पी सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।