Punjabi Style Aam Ka Achar: इस बार ट्राई करें चटपटा 'पंजाबी स्टाइल आम का अचार', शेफ पंकज भदौरिया से सीखें बनाने का तरीका

Punjabi Style Aam Ka Achar Recipe In Hindi: आप भी एक ही जैसा आम का अचार खाकर बोर गई हैं, तो आज हम आपके लिए पंजाबी स्टाइल आम का अचार की शानदार सी रेसिपी लेकर आए हैं। जिसको हमारे साथ मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने शेयर किया है। यह अचार खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है।
Indian Pickle Recipe

गर्मियां आते ही मैंगो का सीजन शुरू हो जाता है। आम कच्चा हो या पका हुआ दोनों को देखकर मुंह में पानी आ जाता है। वहीं पके हुए आम से हम मैंगो शेक, स्मूदी, आइसक्रीम जैसे टेस्टी डिशेज बना सकते हैं, तो कच्चे आम का इस्तेमाल चटनी आम पन्ना, ड्रिंक्स और स्वादिष्ट आम का अचार बनाने के काम आता है। अचार भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है। यह आपको खाने की थाली में जरूर देखने को मिल जाएगा। विभिन्न प्रकार के मसालों से बनने वाला अचार जुबान पर रखते ही खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। आमतौर पर अचार कई चीजों से बनाया जाता है, लेकिन इनमें से आम का अचार सबसे फेमस है। यह आपको हर किसी के घर में देखने को मिल जाएगा। इसे आप बनाकर कई सालों तक स्टोर करके रख सकती हैं। कच्ची कैरी का अचार कई तरीके से बनाया जाता है। ऐसे में हर किसी का स्वाद अलग होता है।

अगर आप एक ही तरह का आम का अचार खाकर बोर हो चुकी हैं, तो आज हम आपके लिए पंजाबी स्टाइल तीखे और चटपटे आम के अचार की रेसिपी लेकर आए हैं। यह अचार आपके खाने की मेज की शान बढ़ा देगा। इस यूनिक और जायकेदार अचार की रेसिपी को मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने शेयर किया है। तो चलिए फिर जान लेते हैं पंजाबी आम का अचार बनाने का तरीका।

पंजाबी आम का अचार बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले कच्चे आम को अच्ची तरह धोकर सुखा लें।
  • अब सभी आम को किसी सूती कपड़े या टिशू से पोंछे।
  • इसके बाद आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • और सभी गुठलियों को निकालकर हटा दें।
  • अब कटे ही आम को एक बर्तन में डालें ऊपर से नमक डालकर मिक्स करें और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • भीगे हुए काबुली चनों को प्रेशर कुकर में डालकर दो सीटी आने तक उबाल लें।
  • इसके बाद चनों को छलनी में छानकर उसका पानी अलग कर दें।
  • फिर इनको किसी टिशू पेपर पर फैलाएं और करीब दो घंटे के लिए इनका पानी सूखने के लिए धूप में रख दें।
  • फिर नमक के साथ रखे गए कच्चे आम ने पानी छोड़ दिया होगा तो उसका पानी भी निकालकर आम को धूप में सुखा लें।
  • अब लहसुन की कलियां छीलकर उनको सरसों के तेल में फ्राई कर लें।
  • इसके बाद आपको सूखे ही काबुली चने और कटे हुए आम को एक बाउल में निकालना है।
  • फिर उसमें आप हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, काली मिर्च पाउडर, कलौंजी और सरसों दरदरी कुटी हुई, साबुत मेथी, सौंफ और नमक डालें।
  • इन सभी चीजों को एक स्पेचुला की मदद से मिक्स कर लें।
  • अब आपको इसमें लहसुन और तेल को डाल देना है।
  • इसके बाद आप फिर थोडा सरसों का तेल एक पैन में गर्म करें।
  • ठंडा हो जाने के बाद आप इस तेल आम के अचार में मिला दें और फिर मिक्स करें।
  • आपका टेस्टी पंजाबी आम का अचार बनकर तैयार है।
  • Image Credit: Freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

पंजाबी स्टाइल आम का अचार Recipe Card

इन टिप्स की मदद से तैयार करें पंजाबी स्टाइल आम का अचार
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :70 min
  • Preparation Time : 60 min
  • Cooking Time : 10 min
  • Servings : 10
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Others
  • Calories: 150
  • Cuisine: Indian
  • Author: Shradha Upadhyay

सामग्री

  • कच्चे आम- 2 किलो
  • सरसों का तेल- 750 मिली
  • काबुली चने- 1 कप
  • लहसुन की कलियां- 50 ग्राम
  • नमक- ¼ कप
  • मेथी के बीज- 50 ग्राम (साबुत)
  • सौंफ के
  • बीज- 50 ग्राम (पिसे हुए)
  • सरसों के बीज- 50 ग्राम (दरदरे कुटे हुए)
  • कलौंजी के बीज- 25 ग्राम (दरदरे कुटे हुए)
  • काली मिर्च- 25 ग्राम (पिसी हुई)
  • हल्दी पाउडर- 50 ग्राम
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 100 ग्राम

विधि

  • Step 1 :

    सबसे पहले कच्चे आम को धोकर कपड़े या टिशू से पोंछ लें।

  • Step 2 :

    अब आपको छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें।

  • Step 3 :

    इसके बाद भीगे हुए काबुली चने को प्रेशर कुकर में डालकर उबाल लें।

  • Step 4 :

    दूसरी तरफ लहसुन की कलियां छीलकर उन्हें गर्म तेल में डालकर डीप फ्राई करें।

  • Step 5 :

    कटे हुए आम में नमक डालकर दो घंटे के लिए छोड़ दें।

  • Step 6 :

    अब काबुली चने और आम से नमक का पानी हटाकर धूप में दोनों को सुखा लें।

  • Step 7 :

    इसके बाद एक बाउल में कटे हुए आम और काबुली चने को डालें।

  • Step 8 :

    अब आपको इसमें हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, काली मिर्च पाउडर, कलौंजी और सरसों दरदरी कुटी हुई, साबुत मेथी, सौंफ और नमक डालकर मिक्स करें।

  • Step 9 :

    ऊपर से लहसुन और उसका तेल अचार में डालें और दूसरी तरफ पैन में तेल गर्म करके ठंडा करें और फिर इसे अचार में मिक्स करें।

  • Step 10 :

    सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। पंजाबी आम का अचार बनकर तैयार है।