बिहार की शान हैं ये 5 तरह की कढ़ी, खाने का मजा कर देती ह‍ैं दोगुना; एक बार चखेंगी तो भूल नहीं पाएंगी स्‍वाद

बिहार में फेमस ये पांच तरह की कढ़ी सिर्फ खाना नहीं, बल्कि एक परंपरा है। हर डिश के पीछे एक कहानी और एक अपना स्‍वाद है। चाहे आप वेज‍िटेर‍ियन हों या नॉन-वेज‍िटेर‍ियन, बिहार की थाली में हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास जरूर मिलेगा। अगली बार जब बिहार जाएं या वहां का खाना बनाएं, तो इन रेस‍िपीज को जरूर ट्राई करें।
Updated:- 2025-10-29, 13:49 IST
image

हमारे यहां भारत में कई तरह के व्‍यंजन बनाए और खाए जाते हैं। हर राज्‍य की कोई न कोई स्‍पेशल ड‍िश जरूर होती है। जैसे पंजाब अपनी मक्की की रोटी और सरसों का साग, महाराष्ट्र अपनी पाव भाजी और वड़ा पाव, राजस्थान अपने दाल बाटी चूरमा, और दक्षिण में तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश इडली, डोसा और सांभर के लिए जाने जाते हैं। वैसे ही ब‍िहार भी क‍िसी से कम नहीं है।

बिहारी खाना अपने देसी स्‍वाद और सादगी के लिए जाना जाता है। यहां के व्‍यंजनों में सरसों का तेल, हल्‍के मसाले और धीमी आंच पर पकाने की खास तकनीक होती है, जो हर डिश को अनोखा बना देती है। खासकर बिहार की कढ़ी और सब्जियां पूरे देश में मशहूर हैं। अगर आप भी बिहार का असली स्‍वाद चखना चाहती हैं, तो इन पांच पारंपरिक कढ़ियों को जरूर ट्राई करें। आइए जानते हैं-

bihar famous curry (1)

बिहारी कढ़ी बरी

बिहार की सबसे फेमस डिश में से एक है कढ़ी बरी। इसे बेसन की बरी यानी छोटे पकौड़ों को तलकर दही और बेसन की खट्टी-मीठी ग्रेवी में डालकर पकाया जाता है। इसका स्‍वाद इतना जबरदस्‍त होता है क‍ि इसे आप क‍िसी खास मौकों पर भी बना सकती हैं। इसे चावल के साथ सर्व करना सबसे अच्‍छा रहता है।

इसे भी पढ़ें: जिमीकंद से बनाएं कोफ्ते की सब्जी, जानें सिंपल रेसिपी

बिहारी पिट्ठा कढ़ी

ये कढ़ी बिहार के ग्रामीण इलाकों में बहुत ज्‍यादा खाई जाती है। इसमें चावल के आटे से बने छोटे-छोटे पिट्ठे (डंपलिंग) को दही और बेसन की खट्टी-तीखी कढ़ी में पकाया जाता है। कुछ जगहों पर पिट्ठे के अंदर मसालेदार दाल भी भरी जाती है। जब ये गरमा गरम चावल के साथ सर्व की जाती है तो सर्दी के मौसम में इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है।

bihar famous curry (2)

बिहारी सोहारी कढ़ी

ये बिहार के छपरा और सारण जिलों की खासियत मानी जाती है। इसमें बेसन की जगह चने के दाल का पेस्ट डालकर कढ़ी बनाया जाता है, जिससे इसका स्वाद थोड़ा गाढ़ा और सोंधा लगता है। इसमें सरसों का तेल, हरी मिर्च, करी पत्ता और हींग का तड़का लगाया जाता है। इसे लोग चावल या मक्के की रोटी के साथ खाना पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: आप भी ठंड में मेथी से बनाती हैं वही बोर‍िंग सब्‍जी? इस बार ट्राई करें ये 5 यूनि‍क रेसि‍पीज; बच्‍चे भी चट कर जाएंगे प्‍लेट

चमपारण मटन कढ़ी

अगर आप मटन खाने के शौकीन हैं, तो चमपारण मटन कढ़ी आपको एक बार जरूर ट्राई करनी चाह‍िए। इसे धीमी आंच पर मिट्टी के बर्तन में सरसों के तेल, लहसुन और देसी मसालों के साथ पकाया जाता है। पकने के बाद इसका स्‍वाद इतना लाजवाब होता है कि मटन मुंह में घुल जाता है। इसकी खुशबू ही बता देती है कि कुछ स्‍पेशल बन रहा है। इसे चावल या लिट्टी के साथ खाया जाए तो स्वाद और बढ़ जाता है।

bihar famous egg curry

बिहारी अंडा कढ़ी

ये रोजाना बनने वाली पसंदीदा अंडा कढ़ी है जो सादे उबले अंडों को एक बहुत स्वादिष्ट पकवान बना देती है। इसमें अंडों को एक मसालेदार, सरसों के स्वाद वाली तरी (gravy) में पकाया जाता है जो हर अंडे पर अच्छे से चिपक जाती है। ये कढ़ी बनाने में आसान है, लेकिन इसका चटपटा स्वाद इसे इतना मजेदार बना देता है कि ये अपने आप में ही काफी है। आप इसे चावल या पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: लौकी या पनीर छोड़िए, इस बार बनाएं पालक का कोफ्ता; मुंह में रखते ही जाएगा घुल

अगली बार आपको जब भी कुछ स्‍पेशल खाने का मन करे तो आप ब‍िहार की ये 5 तरह की कढ़ी ट्राई कर सकती हैं। इसका स्‍वाद ऐसा होता है क‍ि सभी को खूब पसंद आएगी।

साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।