नाश्ते में कुछ हल्का खाना है तो बनाएं सूजी बॉल्स

नाश्ते में हमेशा हल्का खाना ही खाना चाहिए। लेकिन इस नियम का कोई पालन नहीं करता है और कोई आलू परांठा खा लेती है तो कोई पनीर परांठा। अगर आप भी ऐसा ही करती हैं तो आप गलत कर रही हैं। इससे आपका वेट बढ़ कुछ ही दिन में बढ़ जाएगा।
तो फिर क्या किया जाए?
तो फिर सूजी बॉल्स खाएं। हैरान मत होइए। यह खाने में बहुत टेस्टी होती है।
ऑब्जेक्टिव्स
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
- कितने लोगों के लिए : 2 - 4
- समय : 15 से 30 मिनट
- मील टाइप : वेज
सूजी बॉल्स बनाने के लिए जरूरी चीजें
- 1 कप सूजी
- 3 कप पानी
- 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1 बड़ा चम्मच चना दाल
- 1 बड़ा चम्मच उड़द दाल
- 4 से 5 करीपत्ता
- 1 छोटा चम्मच राई
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच घी
- नमक स्वादानुसार
सूजी बॉल्स बनाने की विधि
- सबस पहले गैस पर कड़ाही रखें और उसमें घी डालकर गरम करेँ।
- गरम घी में अजवाइन डालें। फिर उसमें सूजी और नमक डालकर 4 से 5 मिनट के लिए भूनें।
- अब इसमें पानी डालकर तब तक पकाएं जब तक की यह आटे जैसा न बन जाए और फिर आंच बंद कर दें।
- अब आटे को ठंडा होने दे। जब आटा ठंडा हो जाए तो उसके छोटे-छोटे बॉल्स बना लें।
- अब सूजी बॉल्स बनाने के लिए एक भाप वाला बर्तन लें और सबसे नीचे वाले बर्तन में आधे से ज्यादा पानी भरकर गैस पर गर्म करें।
- बर्तन को ढककर धीमी आंच पर भाप में 5 मिनट तक पकाएं और तय समय बाद आंच बंद कर दें।
- अब मीडियम आंच में एक पैन में घी गर्म करें।
- घी के गर्म होते ही जीरा, राई, करी पत्ता, चना दाल और उड़द दाल डालकर तड़का लगाएं।
- सूजी बॉल्स और लाल मिर्च पाउडर को अच्छी तरह से मिलाकर इसे पैन में डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनें और आंच बंद कर दें।
सूजी बॉल्स तैयार है। अब इसे हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।