Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:10 AM IST

Sawan Special: बिना घी के बनाएं मखाने की टेस्टी बर्फी, जानें रेसिपी

अगर आप सावन में लाइट खाना खाती हैं, तो आप बिना घी उपयोग करे मखाने की बर्फी तैयार कर सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
Updated:- 2022-07-23, 19:07 IST
makhana barfi recipe for sawan

भारत में हर उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और उत्सव के मौके पर कई तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। हालांकि, हर त्योहार अपने पारंपरिक व्यंजनों के लिए भी मशहूर है। लेकिन सावन एक ऐसा महीना है, जिसमें महिलाएं व्रत रखती हैं और फलाहार खाती हैं। ज्यादातर महिलाएं मखाने का सेवन करती हैं और इसलिए इसकी खपत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।

क्योंकि उपवास के दौरान मखाने शुद्ध भी माना जाता है। लेकिन अगर आप मखाने खाकर बोर हो गई हैं, तो आप बर्फी बना सकती हैं। जी हां, वो भी बिना घी और ज्यादा चीनी इस्तेमाल करें, कैसे आइए आज की रेसिपी ऑफ द डे में जानते हैं।

मखाने की बर्फी Recipe Card

आप बिना इस्तेमाल करे घर पर मखाने की ये रेसिपी ट्राई कर सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 100 ग्राम- मखाना
  • 5- इलायची
  • 1 कप- नारियल का बुरादा
  • 1 कप- मूंगफली
  • 1 पैकेट- मिल्क पाउडर
  • 300 ग्राम- दूध
  • 1/2 कप- चीनी

Step

  1. Step 1:

    बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन में मखाने को भूनकर लें। 

  2. Step 2:

    फिर इसमें मूंगफली को भी डालें और 5 मिनट तक भून लें। 

  3. Step 3:

    अब इसे अब मिक्सर में डालें और बारीक पीस लें और दूसरे पैन में दूध और चीनी डालें।

  4. Step 4:

    फिर इसे उबाल लें और इसमें पिसा हुआ मिश्रण डाल दें। साथ ही, आप इसमें मिल्क पाउडर भी डाल सकती हैं। 

  5. Step 5:

    सभी सामग्री को डालने के बाद आप इसे अच्छी तरह से चलाती रहें ताकि नीचे लगे नहीं। 

  6. Step 6:

    अब इसे एक प्लेट में निकालें और थोड़ी देर सेट होने के लिए रख दें। 

  7. Step 7:

    फिर इसे बर्फी के शेप में काट लें और टेस्टी मखाने की बर्फी सर्व करें। 

बनाने का तरीका

  • बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन में मखाने को भूनकर लें।
  • फिर इसमें मूंगफली को भी डालें और 5 मिनट तक भून लें। (मखाने से बने ये 3 स्नैक्स)
  • अब इसे अब मिक्सर में डालें और बारीक पीस लें और दूसरे पैन में दूध और चीनी डालें।
  • फिर इसे उबाल लें और इसमें पिसा हुआ मिश्रण डाल दें। साथ ही, आप इसमें मिल्क पाउडर भी डाल सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें- घर पर ही बनायें खजूर और ड्राई फ्रूट्स की टेस्टी बर्फी

    • सभी सामग्री को डालने के बाद आप इसे अच्छी तरह से चलाती रहें ताकि नीचे लगे नहीं।
    • अब इसे एक प्लेट में निकालें और थोड़ी देर सेट होने के लिए रख दें। (चटपटा आलू मखाना स्नैक)
    • फिर इसे बर्फी के शेप में काट लें और टेस्टी मखाने की बर्फी सर्व करें।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।