सावन व्रत के लिए ये स्वादिष्ट रेसिपी, साबूदाना और सिंघाड़ा के अलावा बनाएं ये चीजें

4 जुलाई से हिंदू कैलेंडर के मुताबिक सावन का महीना शुरू होने वाला है। सावन का यह महीना हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण महीने में से एक है, जिसमें लाखों श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। सोमवार का दिन सावन के महीने में बहुत खास माना गया है। इस दिन शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत एवं विशेष पूजा अर्चना करते हैं। बहुत से लोग सावन के महीने में व्रत रखते हैं और व्रत के लिए उन्हें फलहार से लेकर स्नैक्स तक कई सारी चीजें खाने-पीने के लिए चाहिए होती है। इसलिए आज हम आपके लिए सिंघाड़े और साबूदाने के अलावा तीन ऐसे आइटम के बारे में बताएंगे, जिसे आप व्रत रखने वालों के लिए बना सकते हैं।
ड्राई फ्रूट बाउल
व्रत में शरीर में खाने-पीने की कमी के कारण एनर्जी कम हो जाती है, शरीर को सुस्त होने से बचाने और ताकत देने के लिए हमें ड्राई फ्रूट का सेवन करना चाहिए। ऐसे में आप मिक्स ड्राई फ्रूट का सेवन कर सकते हैं। ड्राई फ्रूट बाउल तैयार करने के लिए गैस में एक पैन गर्म करें। इसमें एक-दो चम्मच घी डालकर गर्म करें और बारी-बारी करके, काजू, बादाम, मखाने, मूंगफली और अखरोट को डालकर भून लें। सभी को बाउल में निकाल लें, यदि आप व्रत में सेंधा नमक का सेवन करते हैं, तो व्रत वाले नमक का उपयोग कर सकती हैं।
तीखुर पुडिंग
तीखुर पुडिंग बनाने के लिए आपको बाजार से तीखुर का पाउडर खरीदकर लाना है। इसे बनाने के लिए एक कड़ाही में दूध गर्म करें और उसमें तीखुर और पानी का घोल बनाकर डालें। तीखुर का घोल डालने के बाद इसे लगातार चलाते रहें, नहीं तो यह चिपक सकते हैं। इसके गुठली पिघलने के बाद इसमें चीनी डालें और जब यह कड़ाही से हटने लगे तो इसे एक प्लेट में निकाल लें। थोड़ी देर बाद जब यह ठंडा हो जाए तो इसे पीस में काटकर सर्व करें।
इसे भी पढ़ें: सावन सोमवार के लिए बनाएं काजू हलवा, जानें रेसिपी
व्रत वाले चिप्स
सोमवार व्रत में व्रत रखने वालों को ये चिप्स भी खिला सकते हैं। व्रत वाले चिप्स बनाने के लिए आप एक पैन में तेल गर्म करें और 2-4 बड़े आलू को साफ धोकर छील लें। आलू को चिप्स काटने की मशीन के मदद से चिप्स काट लें। अब इसे डिप फ्राईकरें और जब चिप्स बन जाए तो उसे निकालकर ठंडा होने दें। चिप्स में व्रत वाले नमक छिड़क कर खाने के अलावा इसे शक्कर की चाशनी में लपेट कर भी खा सकते हैं। ध्यान रखें कि शक्कर की चाशनी चिपचिपी न हो बल्कि सूखी हो।
इसे भी पढ़ें: दही और आम से बनने वाली ये फटाफट आम्रखंड की रेसिपी जरूर ट्राई करें
ये रहे वो चार रेसिपीज जिसे आप सावन व्रत रखने वाले लोगों के लिए आसानी से बना सकते हैं। इसके अलावा यदि और भी कोई दूसरी चीजें व्रत के लिए बनाई जाती है, तो हमें कमेंट कर बताएं और इस लेख को लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image credit: Freepik and shutterstocks
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।