गर्मियों का प्रपंच अभी रुका नहीं है। यह दास्तान लंबी चलेगी और इससे हम लोग आए दिन पीड़ित रहेंगे। बारिश होते ही चिपचिपाहट शुरू हो जाएगी। ऐसे में गला ज्यादा सूखने लगेगा और प्यास भी बढ़ेगी। ऐसे में समर ड्रिंक्स को लेकर लोगों में बहुत ज्यादा क्रेज देखा जाता है। छाछ, नींबू पानी, शिकंजी, नारियल पानी, सत्तू, आदि तो नॉर्थ इंडिया में बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। वहीं, साउथ इंडिया में खासतौर से तमिल नाडु में जिगरठंडा खूब पिया जाता है।
ऐसा माना जाता है कि इसे मदुरई में रहने वाले राउथर मुस्लिम द्वारा बनाया गया था। जिगरठंडा का ट्रांसलेशन 'कूल हार्ट' होता है और अगर इसे हिंदी में समझा जाए, तो यह ऐसी ड्रिंक है, जिसके कूलिंग इफेक्ट्स होते हैं। यह जिगर से लेकर पेट तक की गर्मी को शांत करने में मदद करता है। गर्मियों में इसे तैयार करके रोडसाइड स्टॉल्स में खूब बेचा जाता है।
इसमें बहुत ही बेसिक इंग्रीडिएंट्स शामिल होते हैं जो दूध, बादाम गम, सरसपरिल्ला रूट सिरप, शुगर और आइस क्रीम है। इस ड्रिंक को आप भी अपने घर में बनाकर देख सकते हैं। कहते हैं बादाम का गम पेट की गर्मी को बाहर निकालने में मदद करता है और पाचन को स्वस्थ रखता है। इससे पेट की समस्याएं भी कम हो सकती हैं। बस इसलिए आज रेसिपी ऑफ द डे में हम आपके लिए यह स्वास्थ्यवर्धक रेसिपी लेकर आए हैं, जो गर्मियों में आपको राहत दिलाएगी।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में सिर्फ शिंकजी ही नहीं, पी जा सकती हैं ये 4 लेमन बेस्ड ड्रिंक्स
बनाने का तरीका-
Image Credit: Wikipedia
- सबसे पहले बादाम के गम को अच्छी तरह से पानी से धो लें। फिर एक बड़े कटोरे में 2 चम्मच बादाम गोंद लें। अगर आपके पास बादाम गोंद नहीं है, तो आप गोंद कतीरा का उपयोग भी कर सकते हैं।
- इसमें 2 कप पानी डालें और बादाम गोंद को ढककर रात भर या 8-9 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसे भिगोने से बादाम गोंद की मात्रा बढ़ जाएगी और यह फूलकर जेली जैसा हो जाएगा।
- इसके बाद, भीगे हुए बादाम गोंद से छलनी में छान लें और अलग रख दें। आप इसे फ्रिज में भी रख सकते हैं।
- जिगरठंडा ड्रिंक बनाने के लिए अब छोटे पैन में 4 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क लें। इसमें 2 कप ठंडा दूध डालें और चम्मच या व्हिस्क से अच्छी तरह मिलाएं।
- इसे भी मिलाकर फ्रिज में रख दें। अब एक गिलास में 2 से 3 बड़े चम्मच भीगे हुए बादाम गोंद डालें। इसमें 2 से 3 चम्मच सरसपरिल्ला रूट सिरप या रोज सिरप डालें। अब इसमें फ्रिज से निकाला हुआ कंडेंस्ड मिल्क और दूध का मिश्रण डालकर मिलाएं।
- गिलास में ऊपर से एक स्कूप वनिला आइसक्रीम और ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें। ऊपर से थोड़ा सिरप डालें। इसे चाहें तो 15-20 के लिए चिल्ड होने के लिए फ्रिज में रख सकते हैं।
- तैयार जिगरठंडा को गर्मियों में ठंडा-ठंडा परोसें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों