
छोटे शहरों में रहने वाले लड़के-लड़कियां आज नौकरी की तलाश में अपने घर से मीलों दूर मेट्रो सिटीज में रह रहे हैं। ऐसे में उनको घर से दूर रहने पर सब कुछ खुद से मैनेज करना पड़ता है। कपड़े धोने, साफ-सफाई से लेकर खाना बनाना तक इसमें शामिल होता है। इन महंगे शहरों में हर चीज काफी महंगी मिलती है। इस में हर कोई खाना बनाने के लिए मेड भी नहीं लगवा सकता है। इसके अलावा कुछ लोग अपने ही हाथ का खाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में अपने आप कुकिंग करते हैं।
ऐसे में लोग घर से बाहर पीजी या फ्लैट लेकर रहते हैं। जिसमें सबसे बड़ा चैलेंज सुबह उठाकर नाश्ता बनाने का होता है। इस दौरान हमें ऑफिस के लिए तैयार भी होना होता है और ब्रेकफास्ट भी बनाना पड़ता है। दरअसल, हेल्दी रहने के लिए हमें सुबह हैवी नाश्ता करना जरूरी होता है। ऐसे में इसको हम स्किप भी नहीं कर सकते हैं। ऐसे में हम बस जल्दी से बन जाने वाले नाश्ते का ऑप्शन खोजते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में सुबह झटपट बन जाने वाले ब्रेकफास्ट की रेसिपीज बताने जा रहे हैं। जिनको आप ट्राई कर सकती हैं।
आपने अक्सर देखा होगा लोग शाम को भूख लगने पर भुने हुए चने खाते हैं। जिसमें वो लाई या नमकीन मिक्स कर लेते हैं। ऐसे में आप इन्हीं भुने हुए चने से अपने ब्रेकफास्ट के लिए चटपटी सी चाट तैयार कर सकती हैं। यह भुने चने सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होते हैं। इनमें सबसे अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर पाचन अच्छा होता है। आप इन भुने हुए चने में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया काटकर मिक्स करें। इसके बाद आप इसमें ऊपर से चाट मसाला, नमक और नींबू का रस निचोड़ें। यदि आपके पास हरी चटनी है तो आप इसमें वो भी मिला सकती हैं। आपकी टेस्ट चाट बनकर तैयार है। यह एक हेल्दी ब्रेकफास्ट का ऑप्शन है।
यह विडियो भी देखें
ये भी पढ़ें: 10 Minute Breakfast Recipe: सूजी और पोहा मिक्स करके झटपट 10 मिनट में बन जाएगा यह हेल्दी नाश्ता
यदि आपको ओट्स खाना पसंद है तो यह ब्रेकफास्ट भी आपके लिए हेल्दी और बेहतर हो सकता है। जिसको आप आसानी से तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको दूध गर्म करके उसमें ओट्स डालने हैं। इसके अलावा आप इसमें शहद या चीनी मीठा करने के लिए मिक्स करें। अब ऊपर से आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार केला, सेब, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी आदि कोई भी फल काटकर डाल सकती हैं।

मखाना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इसको कुछ लोग रोस्ट करके इवनिंग स्नैक्स के रूप में भी खाते हैं। ऐसे में आप इसे अपने सुबह के नाश्ते का भी ऑप्शन बना सकती हैं। इसके लिए आपको मखानों को अच्छी तरह भून लेना है। अब इसमें आप ऊपर से टमाटर, प्याज, हरा धनिया, चाट मसाला, नमक और नींबू डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब ऊपर से अनार के दाने डालें। आपका इंस्टेंट हेल्दी ब्रेकफास्ट बनकर रेडी है।
ये भी पढ़ें: नाश्ता बनाने का नहीं बचा टाइम, तो 5 मिनट में तैयार करें ये रेसिपीज
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/jagran
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

