मूंग दाल खरीदते वक्त जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान

बाजार से अच्छी मूंग की दाल खरीदने के लिए आपको इस आर्टिकल में बताई गईं टिप्‍स पर जरूर ध्यान देना 
Updated:- 2022-06-10, 12:10 IST
moong dal recipe

भारतीय घरों में दाल के बिना भोजन की थाली को अधूरा समझा जाता है। आमतौर पर जब दाल की बात आती है तो लोग अरहर की दाल के बारे में ही सोचते हैं, मगर अरहर की दाल के अलावा मूंग की दाल भी लोगों को खूब पसंद आती है। यह दाल सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। मगर मूंग की दाल का फायदा आपको तब ही होगा जब आप बाजार से अच्‍छी मूंग की दाल बाजार से खरीद कर लाएंगी।

आज हम आपको बताएंगे कि बाजार से अच्छी मूंग की दाल खरीदने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

इसे जरूर पढ़ें: खाने में तेल-मसाला होता है कम-ज्यादा तो ये कुकिंग हैक्स आएंगे बहुत काम

Moong Dal Buying Tips

दाल का रंग

मूंग की दाल हल्के पीले रंग की होती है। कई लोगों को भ्रम होता है कि मूंग की दाल गहरे पीले रंग की होती है। मगर इस भ्रम में अगर आप बाजार से गहरे पीले रंग की मूंग की दाल लेकर आते हैं, तो जान लें कि उनमें आर्टीफीशियल रंग का भी इस्तेमाल किया गया हो सकता है, जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

दाल का साइज

मूंग की दाल 2 तरह की आती है। आपको बाजार में छिलके वाली दाल और बिना छिलके वाली दाल मिल जाएगी। इतना ही नहीं आपको साबुत मूंग की दाल भी मिल जाएगी। अगर आप बाजार से मूंग की दाल खरीद रही हैं, तो छिलके और बिना छिलके वाली दोनों तरह की दाल खरीद सकती हैं, मगर आपको दाल के दाने देखने होंगे कि कहीं वह बीच से टूटे हुए तो नहीं है।

इसे जरूर पढ़ें: कुकर में दाल पकाते वक्‍त न करें ये गलतियां

Best Moong Dal

दाल खरीदते वक्‍त यह भी देखें

मूंग की दाल 2 तरह की आती है। आपको बाजार में छिलके वाली दाल और बिना छिलके वाली दाल मिल जाएगी। इतना ही नहीं आपको साबुत मूंग की दाल भी मिल जाएगी। अगर आप बाजार से मूंग की दाल खरीद रही हैं, तो छिलके और बिना छिलके वाली दोनों तरह की दाल खरीद सकती हैं, मगर आपको दाल के दाने देखने होंगे कि कहीं वह बीच से टूटे हुए तो नहीं है।

मूंग और उरद की दाल में अंतर जानें

दाल के साथ कई बार दुकानदार कंकड़ पत्थर को पीले रंग में रंग कर मिला देते हैं। कई बार तो प्लास्टिक के टुकड़ों को भी दाल के साथ मिला दिया जाता है। इसलिए आप जब भी दाल खरीदें आपको पहले यह परखना है कि उसमें दाल के अतिरिक्त कुछ भी न हो। इसके लिए बेस्‍ट होगा कि आप पैक्ड दाल ही खरीदें।

तो अब जब आप भी बाजार से दाल खरीदने जाएं तो इन बातों का विशेष ध्‍यान रखें। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह फूड से जुड़े और भी हैक्‍स एंड टिप्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।