क्या आपने ट्राई किया ये वायरल कैरेमल मिल्क टोस्ट, जानें रेसिपी

ब्रेड से बनी आप सभी ने कई सारी रेसिपीज ट्राई की होगी, लेकिन क्या आपने ये वायरल कैरेमल मिल्क टोस्ट ट्राई किया है। यदि आपको कुछ अच्छा खाने का मन करे तो इस डिश को जरूर ट्राई करें। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-08-30, 17:11 IST
how to make caramel toast

इंस्टाग्राम पर आजकल एक बहुत टेस्टी और जल्दी बनने वाली रेसिपी वायरल हो रही है। इस डिश का नाम है कैरेमल मिल्क टोस्ट, इसे आप 5-10 मिनट में बनाकर खा सकते हैं। वायरल कैरेमल मिल्क टोस्ट खाने में बेहद टेस्टी है, जो पीरियड्स से लेकर ऑफिस के लिए जल्दबाजी के टाइम पर आपके लिए परफेक्ट रेसिपी हो सकती है। आज के इस लेख में हम आपको इस वायरल डिश की रेसिपी शेयर करेंगे, जिसे आप कभी भी बनाकर खा सकते हैं। 

सामग्री:

caremal tost

  • 2 स्लाइस ब्रेड (आप अपनी पसंद की कोई भी ब्रेड ले सकते हैं)
  • 1/2 कप दूध
  • 2 टेबलस्पून शक्कर (चीनी)
  • 1 टेबलस्पून मक्खन
  • 1/2 टीस्पून वनीला एक्सट्रैक्ट (ऑप्शनल)
  • 1/4 टीस्पून दालचीनी पाउडर (ऑप्शनल)
  • एक चुटकी नमक

विधि:

  • दूध में शक्कर मिलाएं: एक छोटे पैन में दूध को गर्म करें और उसमें शक्कर डालें। धीमी आंच पर शक्कर को पूरी तरह घुलने तक मिलाते रहें।
  • कैरेमल बनाएं: एक अलग पैन में मक्खन को मध्यम आंच पर पिघलाएं। मक्खन के पिघलते ही, उसमें थोड़ी शक्कर डालें और इसे गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं। इसे लगातार हिलाते रहें ताकि कैरेमल जल न जाए। अगर आप थोड़ा और स्वाद चाहते हैं तो इसमें वनीला एक्सट्रैक्ट और दालचीनी पाउडर भी मिला सकते हैं।
  • ब्रेड को टोस्ट करें: ब्रेड के स्लाइस को टोस्टर में हल्का ब्राउन होने तक टोस्ट करें। अगर आपके पास टोस्टर नहीं है, तो आप तवे पर भी इसे सेक सकते हैं।
  • ब्रेड को दूध में डुबोएं: टोस्टेड ब्रेड को पहले से तैयार दूध में डुबोएं। इसे एक-दो मिनट के लिए छोड़ दें ताकि ब्रेड दूध को अच्छी तरह सोख ले।
  • कैरेमल डालें: अब इस ब्रेड को कैरेमल के साथ कोट करें। एक-एक स्लाइस को कैरेमल में डुबोएं या फिर कैरेमल को चम्मच से ब्रेड के ऊपर डालें।
  • गरमा गरम परोसें: कैरेमल मिल्क टोस्ट को तुरंत परोसें। इसे आप नाश्ते में या मिठाई के रूप में भी खा सकते हैं। आप चाहें तो  

कुकिंग टिप्स:

caramel milk toast recipe

  • ब्रेड का चुनाव: आप किसी भी प्रकार की ब्रेड का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन सॉफ्ट और फ्लफी ब्रेड से यह रेसिपी और भी स्वादिष्ट बनती है।
  • कैरेमल के लिए सावधानी: कैरेमल बनाते समय शक्कर को बहुत ज्यादा न पकाएं, वरना उसका स्वाद कड़वा हो सकता है। इसे हल्का सुनहरा होने तक ही पकाएं।
  • दूध में फ्लेवरिंग: दूध में स्वाद बढ़ाने के लिए केसर या इलायची पाउडरका उपयोग भी कर सकते हैं।
  • परोसने का तरीका: कैरेमल टोस्ट को आप वनीला आइसक्रीम के साथ भी परोस सकते हैं, इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।