Sat Sep 12, 2026 | Updated 09:40 AM IST

राजामौली की फिल्म Globetrotter में 'मंदाकिनी' बनीं प्रियंका चोपड़ा; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फर्स्ट लुक, जानें फिल्म में क्या कुछ होगा खास

एस एस राजामौली की फिल्म 'ग्लोब ट्रोटर' से प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। मंदाकिनी बनकर प्रियंका चोपड़ा ने जबरदस्त कमबैक किया है। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Updated:- 2025-11-13, 11:52 IST
image

प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अब वह जबरदस्त वापिसी की तैयारी में हैं। एस एस राजमौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'ग्लोबट्रोटर' से प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस फिल्म में प्रियंका मंदाकिनी का रोल प्ले करने वाली हैं। उनका फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक भी आउट हो चुका है। चलिए आप भी प्रियंका चोपड़ा के इस लुक पर नजर डालिए और जान लीजिए कि फिल्म में क्या कुछ खास होने वाला है?

फिल्म 'ग्लोबट्रोटर' से प्रियंका चोपड़ा का लुक हुआ आउट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

फिल्म 'ग्लोबट्रोटर' से प्रियंका चोपड़ा का लुक सामने आ चुका है। फिल्म के पोस्ट में वह पीले रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, कानों में बालियां और बंधे हुए बालों के साथ प्रियंका एक्शन मोड में दिखाई दे रही हैं। उनके हाथों में बंदूक है और काफी इंटेस एक्सप्रेशन हैं। यह लुक शेयर करते हुए एस एस राजमौली ने कैप्शन में लिखा- वह महिला जिसने भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्टेज पर एक नई पहचान दी। वेलकम बैक, देसी गर्ल। दुनिया मंदाकिनी के अनगिनत रंग देखे, इसका मुझसे इंतजार नहीं हो रहा है। प्रियंका ने भी इस लुक को शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, 'वो उससे कहीं ज्यादा है, जो आंखों से दिखाई देता है... मंदाकिनी को हैलो कहिए... ग्लोबट्रोटर।'

यह भी पढ़ें- Birthday Special: 'बाजीराव मस्तानी' से लेकर 'गुंडे' तक, प्रियंका चोपड़ा की ये पॉपुलर फिल्में हैं बेहद शानदार

इस दिन रिलीज होगा फिल्म 'ग्लोबट्रोटर' का ट्रेलर


फिल्म 'ग्लोबट्रोटर' का ट्रेलर 15 नवंबर को रिलीज होगा। राजामौली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से जहां प्रियंका चोपड़ा लंबे वक्त के बाद भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में वापिसी करने वाली हैं। वहीं इस फिल्म की कहानी को लेकर भी ऑडियंस में काफी बज है। बताया जा रहा है कि फिल्म में धमाकेदार एक्शन होगा। इस फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में होंगे। फैंस को उनके लुक का बेसब्री से इंतजार है।


यह भी पढ़ें- अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बताए जिंदगी जीने के 10 खास तरीके


प्रियंका चोपड़ा का यह लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Priyanka Chopra

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।