Breakfast Recipe: टेस्ट में बेस्ट और सेहत के लिए फायदेमंद है सूजी से बनी सेवइयां, जानें झटपट इसे बनाने का तरीका

Roasted Vermicelli Recipe: स्वाद के कारण हम अपनी सेहत को कई बार नजरंदाज कर देते हैं, जबकि यह बिल्कुल भी सही नहीं होता है। दिन का सबसे पहला मील ब्रेकफास्ट होता है और इसके लिए हमें हेल्दी ऑप्शन में ही टेस्ट को बरकरार रखने की कोशिश करनी चाहिए।
ब्रेकफास्ट के लिए आप सूजी से बने जवे या सेवइयां खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन्हें झटपट बनाने की आसान टिप्स और जानेंगे कैसे इनके स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी रखें बरकरार-
नमकीन सेवइयां की रेसिपी Recipe Card
नमकीन सेवइयां को बनाने का आसान तरीका
Ingredients
- 3 प्याज
- 2 टमाटर
- 1 शिमला मिर्च
- स्वाद अनुसार नमक
- स्वाद अनुसार मिर्च
- सेवइयां
- वेजिटेबल ऑयल
- सरसों
- करी पत्ता
- मूंगफली
Step
- Step 1:
सबसे पहले पैन में तेल गर्म करने के बाद इसमें सरसों और करी पत्ता डालें।
- Step 2:
इसमें अपनी पसंदीदा सब्जियों को काटकर गर्म पैन में अच्छी तरह से पका लें।
- Step 3:
स्वाद अनुसार नमक और मिर्च डालने के बाद इसमें उबली हुई सेवइयां मिलाएं।
- Step 4:
गार्निशिंग और स्वाद बढ़ाने के लिए आप मूंगफली का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- Step 5:
लीजिये सूजी से बनी यह टेस्टी रेसिपी खाने के लिए बिल्कुल तैयार है।
नमकीन सेवइयां बनाने की विधि क्या है?

- सबसे पहले मीडियम साइज में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और अपनी पसंदीदा सब्जी काट लें।
- इसके बाद आप पैन को नार्मल आंच पर रखें और इसमें 2 चम्मच वेजिटेबल ऑयल की डालें। तेल के गर्म होने तक इसमें आप सरसों, करी पत्ता डालें।
- अब कटे हुए प्याज पैन में डालें और पकने दें। ठीक इसी तरह से बाकी काटी हुई सब्जियों को एक-एक करके डालें।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में अमरूद का लें पूरा मजा, बनाएं ये 3 मजेदार रेसिपीज
- 2 मिनट तक इसे तेज और मीडियम आंच पर पकाने के बाद इसमें स्वाद अनुसार नमक और लाल मिर्च की डालें।
- तड़का तैयार करने के बाद अब बारी है सेवइयां उबालने की। इसके लिए आप मार्केट से पहले से भुनी हुई सूजी की सेवइयां खरीद लें।
- अब एक पतीले को आधा पानी से भरकर तेज आंच पर रख दें और गर्म होने दें।
इसे भी पढ़ें: B reakfast Recipe: बोरिंग ओट्स को टेस्टी बनाएंगी ये चीजें, खाकर मुंह में आ जाएगा पानी
- पानी के गर्म होने के बाद इसमें आप अपने अनुसार सेवइयां डालें और 2 से 4 मिनट के बाद आप इसे छान लें, जिससे सेवइयां में मौजूद पानी निकल जाए।
- अब इसे सब्जियों के साथ मिक्स करके अच्छी तरह से आपस में मिला लें।
- गार्निशिंग के लिए आप फ्री की हुई मूंगफली का इस्तेमाल कर सकती हैं। लीजिये आपका सूजी से बना हेल्दी ब्रेकफास्ट खाने के लिए बिल्कुल तैयार है।
अगर आपको ब्रेकफास्ट के लिए सूजी की सेवइयां को टेस्टी बनाने के लिए ये रेसिपी पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।