घर पर इस तरह बनाएं टोफू के क्रिस्पी पकौड़े, जानें रेसिपी 

<span>आपने पनीर के पकौड़े, आलू के पकौड़े बनाकर खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी टोफू के पकौड़े बनाकर खाए हैं अगर नहीं, तो यहां जानें आसान विधि..</span> <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2021-10-13, 10:48 IST
tofu pakora recipe

पकौड़े हमेशा से हमारी सबसे पहली पसंद होते हैं। चाहे बारिश का मौसम हो या फिर चाय के साथ कुछ खाने का मन हो, पकौड़े खाने का मन करता ही है। वैसे तो पकौड़े किसी भी चीज़ के बने हों अच्छे ही लगते हैं लेकिन प्याज और आलू के पकौड़ों का तो मज़ा ही कुछ और होता है। अगर आप आलू और प्याज के पकौड़े खाते-खाते पक गए हैं, तो आप टोफू के क्रिस्पी पकौड़े ट्राई कर सकती हैं। टोफू से बने पकौड़े ना सिर्फ स्वादिष्ट हैं बल्कि हेल्दी भी हैं। साथ ही, इसे बनाना बहुत ही आसान है, बस आपको नीचे बताई गई विधि को फॉलो करना है।

टोफू के पकौड़े Recipe Card

घर पर आसानी से बनाएं टोफू के क्रिस्पी पकौड़े।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 200 ग्राम - टोफू
  • 1 कप- बेसन
  • 2 चम्मच- दही
  • स्वादानुसार- नमक
  • 1 छोटा चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच- अदरक और लहसुन का पेस्ट
  • 1/2 छोटा चम्मच- गरम मसाला
  • तलने के लिए- तेल

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले टोफू को इच्छानुसार टुकड़ों में काट लें और इसमें थोड़ा सा नमक लगाकर कुछ देर के लिए रख दें। 

  2. Step 2:

    अब एक बाउल लें और उसमें बेसन, दही, मसाले और पानी को डालकर एक गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें।  अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें।

  3. Step 3:

    फिर टोफू के कटे हुए टुकड़ों को इस मिश्रण में डुबोएं और गरम तेल में डीप फ्राई कर लें। 

  4. Step 4:

    जब टोफू के पकौड़े अच्छी तरह से फ्राई हो जाएं, तो उसे एक प्लेट में निकाल लें। 

  5. Step 5:

    अब इसे गर्मागर्म चाय के साथ सर्व करें।

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले टोफू को इच्छानुसार टुकड़ों में काट लें और इसमें थोड़ा सा नमक लगाकर कुछ देर के लिए रख दें।
  • अब एक बाउल लें और उसमें बेसन, दही, लाल मिर्च पाउडर, अदरक- लहसुन का पेस्ट, नमक और पानी को डालकर एक गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें।
  • अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें। फिर टोफू के कटे हुए टुकड़ों को इस मिश्रण में डुबोएं और गरम तेल में डीप फ्राई कर लें।
  • जब टोफू के पकौड़े अच्छी तरह से फ्राई हो जाएं, तो उसे एक प्लेट में निकाल लें।
  • अब इसे गर्मागर्म चटनी या चाय के साथ सर्व करें।

इसे ज़रूर पढ़ें-ब्रेकफास्‍ट में झटपट बनाएं टेस्टी हरे प्‍याज के पकोड़े

Image Credit- (@Google)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।