ब्रेकफास्‍ट में झटपट बनाएं टेस्टी हरे प्‍याज के पकोड़े

सुबह के नाश्‍ते में अदरक वाली चाय के साथ स्‍वादिष्‍ट हरे प्‍याज के पकोड़े खाना चाहती हैं तो इसे बनाने की आसान विधि सीखें। 
Updated:- 2021-01-16, 12:14 IST
green onion pakoda recipe

सर्दियों के मौसम में बाजार में कई तरह की नई सब्जियां आने लग जाती हैं। इस मौसम में ज्‍यादातर पत्‍तेदार सब्जियां आती हैं। इन सब्जियों में हरा प्‍याज भी बाजार में खूब बिकता है। हरे प्‍याज की सब्‍जी तो स्‍वादिष्‍ट बनती ही है, मगर आप इससे सुबह के नाश्‍ते के लिए पकोड़े भी बना सकती हैं। 

हरे प्‍याज के पकोड़े बनाना बेहद आसान है। बेस्‍ट बात तो यह है कि यह पकोड़े खाने में बहुत ही टेस्‍टी होते हैं और चाय की चुस्कियों के साथ इनका कुरकुरापन मुंह में शानदार जायका घोल देता है। आप इसे धनिया-पुदीने की चटनी और इमली की चटनी के साथ परोस सकती हैं। 

हरे प्‍याज के पकोड़े Recipe Card

हरे प्‍याज के पकोड़े तैयार करने की आसान विधि स्‍टेप्‍स में जानें।

★★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Anuradha Gupta

Ingredients

  • 2 कटोरी हरा प्‍याज बारीक कटा हुआ
  • 1 कप बेसन
  • 1 कप चावल का आटा
  • 3-4 हरी मिर्च
  • 1 बड़ा चम्‍मच हरी धनिया पत्‍ती बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्‍मच खड़ी धनिया
  • 1 छोटा चम्‍मच लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्‍मच हल्‍दी पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्‍मच ईनो सॉल्‍ट
  • तेल और नमक जरूरतानुसार

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले कढ़ाई गरम करें और उसमें खड़ी धनिया को भून लें और फिर उसका मोटा चूरा तैयार कर लें।

  2. Step 2:

    अब हरे प्‍याज को धो कर साफ करें और बारीक काट लें। प्‍याज के साथ ही हरी मिर्च और धनिया पत्‍ती भी बारीक काट लें।

  3. Step 3:

    अब एक बाउल लें और उसमें बेसन, चावल का आटा, ईनो सॉल्‍ट, हल्‍दी, हरी मिर्च, धनिया पत्‍ती आदि सभी डालें और अच्‍छे से मिक्‍स करें।

  4. Step 4:

    अब आप इस मिश्रण में पानी डालें और गाढ़ा घोल तैयार करें।

  5. Step 5:

    घोल के तैयार होने के बाद उसे 10 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें।

  6. Step 6:

    अब कढ़ाई में तेल गरम करें और तेज आंच पर पकोड़ों को कढ़ाई में डालें।

  7. Step 7:

    इसके बाद आंच को धीमा कर लें और पकोड़ों को गोल्‍डन ब्राउन होने तक तलें।

  8. Step 8:

    बाद में आप इन पकोड़ों को अदरक वाली चाय के साथ गरम-गरम सर्व कर सकती हैं। यह रेसिपी आपको अच्‍छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें । इसी तरह और भी आसान रेसिपीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

तो चलिए जानते हैं घर पर हरे प्‍याज के पकोड़े बनाने की आसान रेसिपी- 

विधि 

  • सबसे पहले कढ़ाई को गैस पर रखें और धीमी आंच पर गरम करें। कढ़ाई गरम होने पर उसमें खड़ी धनिया डालें और अच्‍छी तरह से भून लें। 
  • इसके बाद भुनी हुई खड़ी धनिया को अच्‍छी तरह से कूट कर उसका चूरा तैयार कर लें। ध्‍यान रखें कि आपको इसका पाउडर नहीं बनाना है। 
  • अब एक बाउल लें और इसमें बेसन, चावल का आटा, ईनो, खड़ी धनिया का चूरा, प्‍याज के पत्‍ते, हरी धनिया पत्‍ती बारीक कटी हुई, हरी मिर्च, हल्‍दी पाउडर, नमक और पानी डाल कर अच्‍छी तरह से मिकस करें। 
  • इस बाद का ध्‍यान रखें कि इसका घोल न अधिक गाढ़ा हो और न अधिक पतला हो। 
  • इसके बाद कढ़ाई में तेल गरम करें और तेल के गरम होने पर पकोड़े कै बैटर से छोटा-छोटा भाग लेकर पकोड़े तलें। 
  • पकोड़ों को धीमी आंच में ही तलें और तलने के बाद उन्‍हें किचन पेपर में रखें। इससे उनमें मौजूद एक्‍सट्रा ऑयल सूख जाएगा। 
  • इसके बाद आप गरम-गरम पकोड़ों को हरी चटनी और इमली की चटनी के साथ परोस सकती हैं। 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।