इस वीकेंड अपने पार्टनर के लिए बनाना चाहती हैं कोई खास डिश? ट्राई करें सूजी-नारियल का शीरा और लड्डू

अगर आप अपने पार्टनर के लिए इस वीकेंड को स्पेशल बनाना चाहती हैं तो ऐसे में सूजी नारियल का शीरा और लड्डू मिठाई ट्राई कर सकती हैं। ये न केवल स्वाद में अच्छी होती हैं बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। अब सवाल ये है कि इन दोनों को कैसे बनाया जाए? बता दें कि सूजी-नारियल का शीरा और लड्डू, इन दोनों को यहां दी गई रेसिपी से ट्राई किया जा सकता है। आज का हमारा लेख इन्हीं दो डिशेज पर है। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे सूजी की ये दो डिशेज तैयार कर सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
सूजी-नारियल का शीरा
सूजी- 1 कप
नारियल का दूध- 1 कप

चीनी- 1/2 कप
इलायची पाउडर- 1/4 चम्मच
केसर (ऑप्शनल)- 1/4 चम्मच
सूजी-नारियल का शीरा कैसे बनाएं?
- सबसे पहले आप एक पैन में चीनी और 1/2 कप पानी मिलाकर गर्म कर लें। अब आप चीनी के घूलने का इंतजार करें। अब आप इसे पकाएं।
- अब आप दूसरे पैन में नारियल का दूध गर्म कर लें। साथ में सूजी को एक कटोरे में लें और इसमें गर्म नारियल का दूध मिला लें। अब इसे अच्छी तरह से मिला लें।
- अब आप सूजी के मिश्रण को एक पैन में डालें और मध्यम आंच पर पकाएं। अब आप इसे पकाने के लिए लगातार चलाते रहें। अब मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं।
- अब आप चीनी वाले घोल में सूजी के मिश्रण को मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब इलायची पाउडर और केसर मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- आपका शीरा तैयार है। शीरे को गर्म या ठंडा परोसें।
इसे भी पढ़ें - नाश्ते में कुछ हल्का खाना है तो बनाएं सूजी बॉल्स
सूजी-नारियल के लड्डू
सूजी- 2 कप
नारियल का बुरादा- 1 कप
घी- 1/2 कप

चीनी- 1/2 कप
इलायची पाउडर- 1/4 चम्मच
केसर (वैकल्पिक)- 1/4 चम्मच
दूध- 1/2 कप
सूजी-नारियल के लड्डू कैसे बनाएं?
- सबसे पहले आप एक पैन में घी को गर्म कर लें और इसमें सूजी डालकर मध्यम आंच पर भुन लें।
- अब जब सूजी को सुनहरा हो जाए तो इसमें नारियल का बुरादा मिलाएं।
- अब आप एक अन्य पैन में चीनी या गुड़ डालें और 1/2 कप पानी मिलाकर गरम कर लें।
- अब चीनी को तब तक पकाएं, जब तक चीनी या गुड़ पूरी तरह से घुल नहीं जाती।
- अब आप सूजी और नारियल के मिश्रण में चीनी का घोल मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब इलायची पाउडर और केसर मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसमें दूध को मिला लें।
- मिश्रण को लड्डू के आकार में बनाएं और परोसें।
इसे भी पढ़ें - घर पर कैसे बनाते हैं बेसन सूजी का उत्तपम
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: freepik/Pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।