बिना तेल के झटपट तैयार करें पोहा वड़ा, यह रही आसान रेसिपी

जब भी हेल्दी ब्रेकफास्ट की बात आती है तो हमारे दिमाग में पोहा का नाम जरूर आता है, क्योंकि यह पौष्टिक होने के साथ-साथ लाइट भी होता है। इसलिए इसमें मीठा, खट्टा, नमकीन, क्रंची हर तरह का फ्लेवर दिया जाता है। पोहा खाने की सबसे अच्छी बात ये होती है कि इसमें कम तेल और मसालों का उपयोग होता है और यह जल्दी बन भी जाता है।
मगर पोहे के साथ एक दिक्कत है, अगर हम कुछ दिन लगातार पोहा खाते हैं तो यह बोरिंग हो जाता है। इसे हम रोज नहीं खा सकते, ऐसे में अगर आप भी पोहा खाकर बोर हो चुके हैं तो कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। जी हां, आज हम आपको पोहा से वड़ा बनाने की आसान विधि बता रहे हैं, जिनकी मदद से कुछ ही देर में स्वादिष्ट वड़ा तैयार किया जा सकता है।
पोहा वड़ा Recipe Card
इन ट्रिक्स से तैयार करें स्टीम किया हुआ पोहा वड़ा।
Ingredients
- पोहा- 1 कप
- आलू- 1 (उबला हुआ)
- प्याज- 1 (कटा हुआ)
- हरी मिर्च- 1 (बारीक कटा हुआ)
- हरा धनिया- 2 चम्मच
- अदरक का टुकड़ा- 2 इंच
- नमक- स्वादानुसार
- चाट मसाला- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- पानी- जरूरत के हिसाब से
- कॉर्न फ्लोर- 2 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को तैयार करके रख लें।
- Step 2:
साथ ही आलू को उबालने के लिए रख दें और फिर पोहा छानकर भिगो दें।
- Step 3:
जब आलू उबल जाए, तो चम्मच की मदद से मैश कर लें।
- Step 4:
अब ऊपर बताए गए सभी मसाले और पोहा डालकर मिलाएं।
- Step 5:
अब गैस पर पानी भरकर एक पतीली रखें और वड़ा बनाकर स्टीम करें।
- Step 6:
लगभग 10 से 15 मिनट तक पकाएं और एक प्लेट में निकाल लें।
- Step 7:
अब वड़ा सांभर, हरी चटनी और नारियल की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर एक बाउल में पानी डालकर पोहा छानकर अच्छी तरह से भिगोकर रख दें।
- साथ ही आलू के छिलके उतारकर टुकड़ों में काटें और गैस पर हल्की आंच पर उबालने के लिए रख दें। जब आलू उबल जाए, तो चम्मच की मदद से मैश कर लें।
इसे जरूर पढ़ें- पोहा बनाते समय इन बातों का रखेंगी ध्यान तो टेस्ट हो जाएगा लाजवाब
- मैश करने के बाद इसमें पोहा भी डाल दें। अगर आप चाहें तो पोहे को भी मैश कर सकते हैं। अब ऊपर बताए गए सभी मसाले जैसे- नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिलाएं।
- अब कॉर्न फ्लेक्स डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। इस दौरान स्टीमर तैयार कर लें। इसके लिए गैस पर पानी भरकर एक पतीली रखें और अगर आप चाहें तो नमक भी डाल सकते हैं।
- पानी को गर्म करें और जब पानी गर्म हो जाए, तो ऊपर से छलनी रखें। अब पोहा के छोटे- छोटे वड़ा बनाएं और एक-एक करके छलनी के ऊपर रख दें, ताकि वड़ा भाप में आसानी से पक जाएं।
इसे जरूर पढ़ें- बोरिंग पोहे को दें ट्विस्ट और इसे बनाएं इन 3 अलग तरह से
- सभी वड़ा बनाने के बाद ऊपर से पतीली को ढक दें। लगभग 10 से 15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें और जब यह अंदर से अच्छी तरह से पक जाए, तो एक प्लेट में निकाल लें।
- अब वड़ा सांभर, हरी चटनी और नारियल की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। बस आपका हेल्दी नाश्ता तैयार हो गया है।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।