Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:27 AM IST

पोहा बनाते समय इन बातों का रखेंगी ध्यान तो टेस्ट हो जाएगा लाजवाब

सुबह नाश्ते में अगर पोहा मिल जाए तो मानो पूरा दिन बन जाता है, क्योंकि यह होता ही बहुत टेस्टी है। 
Updated:- 2022-10-28, 19:00 IST
tips to make perfect and tasty poha

क्या आपने इंदौरी पोहा खाया है? सिर्फ तारीफ सुनी है, लेकिन नाश्ते में ज्यादातर घरों में पोहा बनाया जाता है। यह ना केवल जल्दी बन जाता है बल्कि खाने में भी बेहद टेस्टी होता है। हर कोई पोहा को अपने स्टाइल में बनाता है। कई लोग पोहा में टमाटर, मटर और आलू डालकर बनाना पसंद करते हैं। हालांकि, पोहा के साथ सबसे आम समस्या है कि यह सॉफ्ट के साथ-साथ स्वादिष्ट कैसे बनें?

अक्सर महिलाएं पोहा बनाते वक्त बेहद छोटी-छोटी गलतियां कर देती हैं, जिसके कारण पोहा का स्वाद खराब हो जाता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि पोहा बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

खिले-खिले पोहा के लिए टिप

how to make soft pohaपोहा को ज्यादा देर तक नहीं धोना चाहिए। पोहा को केवल 1-2 बार धोना काफी होता है। अक्सर महिलाएं पोहा को चावल की तरह काफी देर तक धोती हैं। यही कारण है कि पोहा खिला-खिला नहीं होता है। इसलिए जब भी आप पोहे को धोएं तो कम पानी का इस्तेमाल करें। पोहा में से सारा पानी ना छानें, क्योंकि अगर पानी नहीं होगा तो यह सूख जाएगा।

कितनी आंच पर पकाएं?

how to make perfect pohaक्या पोहा बनाते वक्त यह कढ़ाही पर चिपक जाता है? अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो यह टिप आपके बेहद काम आएगी। पोहा को कभी भी तेज आंच पर नहीं पकाना नहीं चाहिए। इससे न केवल पोहा का स्वाद बिगड़ जाएगा बल्कि यह चिपकने लगेगा। इसलिए हमेशा कम आंच पर ही पोहा को पकाएं। (पोहा के प्रकार जानें)

इसे भी पढ़ें:इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं मटर का टेस्टी पोहा और सर्दियों का लें मज़ा

नींबू का कब करें इस्तेमाल?

how to use lemon in pohaयह कहा जा सकता है कि नींबू से पोहा बेहद स्वादिष्ट हो जाता है। बगैर इसके स्वाद फीका रहता है। कई महिलाएं नींबू का रस डालने के बाद भी पोहा को पकाती हैं। ऐसा करने से पोहा कड़वा हो जाएगा। इसलिए जब आप पोहा सर्व करें तब ही ऊपर से नींबू निचोड़ लें और अच्छे से मिक्स कर लें। (क्यों है पोहा इंदौर की शान)

इसे भी पढ़ें:इस आसान रेसिपी से बनाएं पोहा और हरी मटर की कटलेट और स्नैक्स का लें मजा

इन बातों का रखें ध्यान

  • ज्यादा पकाने से भी पोहा सख्त हो जाता है। इसलिए आपको यह पता होना चाहिए कि पोहा को कितनी देर तक पकाना है।
  • अगर पकाते समय आपको लगे कि पोहा हार्ड हो गया है तो आप इसमें थोड़ा सा पानी डाल सकती हैं। यानी केवल कुछ चम्मच पानी का ही इस्तेमाल करना है। इसके बाद ढक्कन रखकर पोहा को पकने दें।
  • जब पोहा पक जाए तब इसे गैस पर ही रखे रहने दें ताकि यह थोड़ी देर गर्म रहे।
  • पोहा में तेल का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। तेल की थोड़ी सी भी अधिक मात्रा पूरे स्वाद को बिगाड़ देती है।
  • टमाटर से पोहा में खट्टापन आता है। इसलिए अगर पोहा में टमाटर डाल रही हैं तो इसे अच्छे से पकाना न भूलें।
  • पोहा बनाते वक्त ज्यादा तेज-तेज हाथ न चलाएं। इससे पोछा टूट जाएगा। इसलिए धीरे-धीरे ही इसे भूनें।
  • इस बात का भी खास ध्यान रखें कि आप कौन-सा पोहा खरीद कर लाई हैं, क्योंकि पोहा के भी कई प्रकार होते हैं। इसलिए पोहा बनाने से पहले एक बार पैकेट पर लिखे गए निर्देशों को जरूर पढ़ें।
  • अगर आप खुला पोहा खरीद रही हैं तो संभावना है कि इसमें मिलावट हो सकती है। इसलिए किसी कंपनी का ही पोहा खरीदें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।