Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:05 AM IST

10 मिनट में बनाएं नारियल की ये डिफरेंट स्टाइल चटनी

आप एक नहीं बल्कि कई तरीकों से नारियल की चटनी बना सकती हैं। वह भी केवल 10 मिनट में। 
Updated:- 2022-05-16, 16:15 IST
coconut chutney recipes

भारत में तरह-तरह की चटनी बनाई जाती हैं। पुदीना से लेकर धनिया तक हर चटनी का स्वाद लाजवाब होता है। खासतौर पर नारियल की चटनी खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। यह चटनी साउथ इंडियन खाने का अहम हिस्सा है। लेकिन अक्सर ज्यादातर महिलाएं एक ही तरीके से नारियल की चटनी बनाती हैं। जिसे हर बार खाना संभव नहीं होता है। इसलिए आप इस बार अपने परिवार वालों के लिए नारियल की डिफरेंट स्टाइल चटनी बना सकती हैं। चलिए जानते हैं चटनी की ये रेसिपीज।

धनिया नारियल चटनी

coconut chutney recipe in hindi

जिस तरह धनिया की चटनी बनाई जाती है, उसी तरह आप इसे नारियल की चटनी में मिलाकर बना सकती हैं। इससे चटनी का स्वाद बदल जाएगा।

आवश्यक सामग्री

  • ½ कसा हुआ नारियल और 1/4 कटा हुआ
  • ½ चना और उड़द दाल
  • 1/4 कप ताजा धनिया
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/4 अदरक
  • नमक स्वादानुसार
  • ½ जीरा
  • 1 चम्मच तेल
  • 1/4 सरसों के बीज
  • 1सूखी लाल मिर्च
  • 1 टहनी करी पत्ता
  • चुटकी भर हींग

बनाने का तरीका

  • एक पैन में चना दाल और उड़द की दाल डालें। दोनों को गोल्ड और एरोमैटिक होने तक फ्राई करें।
  • इसके बाद गैस बंद कर दें और ऊपर से जीरा डालें।
  • अब ब्लेंडर में धनिया के साथ इन चीजों को डालें। फिर 1/4 पानी डालें।
  • पेस्ट को गाढ़ा होने तक अच्छे से पीस लें।
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें। अब गर्म तेल में सरसों, जीरा और सूखी लाल मिर्च डालें।
  • जब यह चटकने लगे तब इसमें करी पत्ता और हींग डालें। जब पत्ते थोड़े से पक जाए तब इसे चटनी में डाल लें।
  • लीजिए तैयार है आपकी धनिया नारियल चटनी।
  • इसे आप किसी भी सब्जी या दाल के साथ सर्व कर सकती हैं।

चटपटी नारियल की चटनी

सूखी लाल मिर्च को आप नारियल की चटनी में डालकर एक नया स्वाद जोड़ सकती हैं। इस चटनी रेसिपी को आपके बच्चे भी पसंद करेंगे।

आवश्यक सामग्री

  • ½ कसा हुआ नारियल और 1/4 कटा हुआ
  • 1 ½ चना दाल
  • 3-4 सूखी लाल मिर्च
  • इमली
  • 1-2 लहसुन की कलियां
  • स्वादानुसार नमक
  • पानी
  • 3/4 चम्मच तेल
  • 1/4 सरसों
  • 1/4 जीरा
  • ½ उड़द दाल
  • हींग
  • एक टहनी करी पत्ता

बनाने का तरीका

  • एक पैन में एक चम्मच गर्म तेल में चना, उड़द दाल और सूखी लाल मिर्च डालें।
  • गोल्डन ब्राउन होने तक दाल को फ्राई कर लें।
  • अब इसे ठंडा कर लें। एक जार में नारियल, लहसुन की कलियां, इमली, नमक और जीरा को पीस लें।
  • अब एक छोटे से बाउल में तेल गर्म करके इसमें हींग के साथ करी पत्ता डालें।(प्याज और पुदीने की चटनी की रेसिपी)
  • फिर इसमें चटनी को डालकर हल्का सा पका लें।
  • लीजिए तैयार है आपकी चटपटी नारियल की चटनी।

पुदीना नारियल चटनी

easy coconut chutney recipe ()

पुदीना डाईजेशन के लिए अच्छा माना जाता है। इसलिए आप पुदीना नारियल चटनी बना सकती हैं।

आवश्यक सामग्री

  • ½ कटा हुआ नारियल
  • पुदीना
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 3/4 चना और उड़द की दाल
  • ½ इंच अदरक
  • 2 लहसुन की कलियां
  • ½ जीरा
  • स्वादानुसार नमक
  • थोड़ा सा नींबू का रस
  • तेल
  • 1/4 सरसों के बीज
  • हींग
  • एक टहनी करी पत्ता

इसे भी पढ़ें:घर पर बनी इस ‘डोसे वाली चटनी’ को खा कर उंगलियां चाटती रह जाएंगी आप


बनाने का तरीका

  • एक पैन में उड़द और चना की दाल के साथ जीरा को गोल्डन होने तक फ्राई कर लें।
  • अब इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें।
  • एक जार में पुदीना, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, नींबू का रस, नारियल और स्वादानुसार नमक डालें।
  • अब सभी चीजों को अच्छे से पीस लें। फिर ऊपर से थोड़ा सा पानी डालें।
  • अब पैन में तेल गर्म करके इसमें हींग और करी पत्ता का तड़का लगाएं। (डिफरेंट स्टाइल लहसुन चटनी रेसिपी)
  • फिर इसमें चटनी डालें।
  • लीजिए तैयार है आपकी पुदीना नारियल चटनी।

इसे भी पढ़ें:कच्‍चे आम और पुदीने की चटनी घर में 10 मिनट में बनाएं और खाने का स्‍वाद बढ़ाएं

परफेक्ट नारियल की चटनी बनाने की टिप्स

  • परफेक्ट नारियल की चटनी बनाने के लिए आपको हमेशा ताजे करी पत्ते का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • चुटकी भर हींग का ही तड़का लगाएं। ज्यादा हींग से नारियल की चटनी का स्वाद खराब हो जाएगा।
  • उड़द और चना दाल की सही मात्रा का उपयोग करें। वरना चटनी में केवल दाल का ही स्वाद आएगा।
  • चटनी के लिए ताजे नारियल का उपयोग करें।

तो ये थी डिफरेंट स्टाइल नारिय की चटनी। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।