यह चकली कर देगी चाय का मजा दोगुना, जल्दी से नोट करें रेसिपी

Ragi Chakli at Home Ingredients: दिवाली के मौके पर यूं तो ज्यादातर घरों में मिठाइयां और नमकीन मार्केट से खरीदी जाती है। मगर कई घरों में आज भी मिठाइयां, नमकीन और स्नैक्स घर पर बनाए जाते हैं। वैसे तो कई तरह के व्यंजन त्योहार की रौनक बढ़ाने का काम करते हैं, लेकिन अगर आप नमकीन के साथ-साथ कुछ हेल्दी बनाना चाहती हैं, तो रागी को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकती हैं।
बता दें रागी से कई तरह के स्नैक्स बनाए जा सकते हैं, लेकिन इस मौके पर चकली बेस्ट रहेगी। इसलिए आज हम 'रेसिपी ऑफ द डे' में स्पेशल रागी चकली की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आपको भी इस बार घर पर कुछ ट्राई करना है तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।
रागी चकली Recipe Card
इन टिप्स से तैयार करें रागी की चकली।
Ingredients
- चावल- 2 कप
- रागी का आटा- 2 कप
- धनिया के बीज- 1/4 कप
- हल्दी पाउडर- एक चुटकी
- लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
- हींग- 1 छोटा चम्मच
- अजवाइन- 1 चम्मच
- तेल-। प्याला
- जीरा- 1/2 कप
- उड़द की दाल- 1 कप
- नमक- भजनी आटा के लिए एक चुटकी
- भजनी आटा- 2 कप
- तिल के बीज- 1 बड़ा चम्मच
- नमक- स्वाद के लिए
Step
- Step 1:
सबसे पहले चावल और रागी का आटा डालकर रोस्ट कर लें।
- Step 2:
अब एक बाउल में सभी सामग्रियों को डालकर आटा गूंथ लें।
- Step 3:
आटा गूंथने के लिए इसमें गर्म पानी डालें और हल्के हाथ से आटे को गूंथ लें।
- Step 4:
चकली के मोल्ड में एक-एक करके डालें और चकली को मीडियम गर्म तेल में डालें।
- Step 5:
चकली को दोनों तरफ से अच्छी तरह से भूनें।
- Step 6:
बस आपकी चकली तैयार है, जिसे स्टोर करके रखें।
बनाने का तरीका

- रागी की चकली आप अपने हिसाब से भी बनाना सकते हैं। अगर आप हेल्दी चकली बनाना चाहते हैं, तो कम मसालों का इस्तेमाल करें।
- इसके लिए सबसे पहले एक पैन लें और उसमें चावल और रागी का आटा डालें और तब तक रोस्ट करें जब तक यह सारी चीजें क्रिस्पी नहीं हो जाती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- इस एक पेस्ट से किचन के सभी अप्लायंस को करें मिनटों में चकाचक
- अब पैन में धनिया के बीज और जीरा डालकर भूनें और उन्हें एक तरफ रखें। फिर इन सभी भुनी हुई सामग्री को एक साथ पीस लें।
- आटे को एक बड़े बाउल में लें और उसमें तेल डालें। फिर एक चम्मच की मदद से मिलाएं। अब सारी चीजों को आटे में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- आटा गूंथने के लिए इसमें गर्म पानी डालें और हल्के हाथ से आटे को गूंथ लें। चकली मोल्ड के अंदर के हिस्से को तेल से कोट करें।
- अब आटे का बराबर भाग बनाएं, ताकि वह मोल्ड में अच्छी तरह से फिट बैठे। फिर एक गहरे तले का पैन लेकर उसमें तेल गर्म करें।
- चकली बनाने के लिए चकली के मोल्ड में एक-एक करके डालें। फिर मोल्ड से इसे बाहर निकालकर प्लास्टिक की चादर पर निकालें। जब सारी चकली बन जाए तो चकली को मीडियम गर्म तेल में डालें।
इसे जरूर पढ़ें- Diwali Recipes: सिर्फ 20 मिनट में तैयार किए जा सकते हैं ये स्वादिष्ट व्यंजन
- चकली को दोनों तरफ से अच्छी तरह से भूनें, जब तक कि वह गोल्डन कलर की न हो जाए। फिर इसे प्लेट में निकालकर सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।
- आपकी चकली अच्छी तरह से पकी है या नहीं, यह जानने का सबसे अच्छा तरीका है कि तेल में बुलबुले न हों।
- तो इस साल दिवाली पर अपनी हेल्दी चकली का मजा घर पर ही इसे बनाकर लें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।