Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:05 AM IST

इन 5 तरह की चकली से लें बारिश का मजा

5 Types Of Chakli: चकली एक स्वादिष्ट स्नैक्स है, जिसका मजा चाय के साथ लिया जाता है। आमतौर पर इसे दिवाली और होली में नमकीन, चिवड़ा और दूसरे मिठाइयों को पेयर करने के लिए बनाया जाता है।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-08-10, 11:37 IST
maharashtrian chakli recipe in hindi

आप सभी ने चकली का स्वाद तो जरूर चखा होगा। चकली कई तरह से बनती है, आमतौर पर इसे स्नैक्स और नमकीन की तरह खाया जाता है। दिवाली में चकली इसलिए भी बनाई जाती है, क्योंकि इस त्यौहार में मेहमान और दोस्तों का आना जाना लगा रहता है और यह खाने खिलाने का त्यौहार है तो खूब सारे पकवान और व्यंजन का बनना तो स्वाभाविक है। भले ही चकली दिवाली के पर्व की शान बढ़ाती है, लेकिन आप इसे बारिश के मौसम में भी बना कर खा सकती हैं। आप इसे एक या दो तरह से नहीं बल्कि कई तरह से अलग-अलग स्वाद में बनाकर इसका मजा ले सकती हैं। तो चलिए जानते हैं चकली के कुछ अलग स्वाद के बारे में।

उड़द दाल की चकली-

chakli recipes

वैसे तो चना दाल और चावल से चकली बनाई जाती है लेकिन आप इसे एक बार उड़द दाल से बनाकर ट्राई करें। उड़द दाल के आटे में घी, तिल, हल्दी,नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर बनाया जाता है। इस मिश्रण का डो बनाकर चकली मशीन से आकार देकर तेल में तले और सुनहरा भूनकर इसके स्वाद का मजा लें।

रागी चकली-

यह चकली स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, इसे वेट लॉस करने वाले लोगों के लिए बना सकती हैं। रागी आटा से बना हुआ यह चकली ग्लूटेन- फ्री (ग्लूटेन- फ्री रेसिपी) होता है। रागी आटा से चकली बनाने के लिए आटा में बेसन, नमक, मिर्च, जीरा और तिल को मिक्स कर डो बनाएं और मशीन से चकली बनाकर तलें। सुनहरा होने तक तल कर इसके स्वाद का मजा लें।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 10 रुपये के मुरमुरे से तैयार करें टेस्टी स्नैक्स, जानें आसान रेसिपीज 

बेसन और चावल की चकली- 

chakli recipe in hindi

बेसन की चकली में छोड़ा चावल, कड़ी पत्ता, नमक, हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट मिलाकर पहले डो बनाया जाता है। बाद में उसे चकली मशीन में डालकर चकली बनाएं फिर उसे तलकर गरमा गरम चाय या मिठाई के साथ परोसें। बेसन और चावल से बनने वाली यह चकली सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। 

बाजरा चकली-

बाजरा के आटे से बने इस चकली का स्वाद बाकी से अलग और स्वादिष्ट होता है। मानसून में आप इस चकली को बनाएं और इसके स्वाद का मजा लें। बाजरा के आटे में नमक, मिर्च और लहसुन का पेस्ट मिलाएं और मशीन में बनाएं।

मुरुक्कु-

 types of chakli recipe in hindi

साउथ इंडियन स्नैक्स है जिसे चावल, उड़द आटा, तिल, घी, हींग, अजवाइन और नमक से आटा तैयार कर चकली की तरह बनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: प्याज के अलावा इन नॉनवेज पकौड़े से भी ले सकते हैं मानसून का मजा

 

अबकी बार होने वाली बारिश में इन 5 तरह के चकली से लें चाय और बारिश की बूंदों का मजा। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।