मूली एक ऐसी सब्जी है जिसे हम सलाद के रूप में और सब्जी या पराठा बना के खाते हैं। लेकिन क्या मूली का इस्तेमाल बस इन्हीं चीजों को बनाने के लिए किया जाता है? नहीं। इसलिए आज हम आपको मूली से बनाई जा सकने वाली ऐसी दो रेसिपीज के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन रेसिपीज के बारे में जो खाने में स्वादिष्ट और बनाने में आसान हैं।
मूली-मूंग दाल
मूंग की दाल और मूली दोनों ही अपने आप में हमारी सेहत के लिए अच्छी होती हैं और अगर इन्हें एक साथ मिला कर बनाया जाए तो स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। आज हम आपको मूली-मूंग दाल की रेसिपी बताने वाले हैं, इसे घर में जरूर ट्राई करें।
सामग्री
- मूली- 1
- मूंग- 1 कटोरी
- नमक- स्वादानुसार
- हल्दी- जरूरत अनुसार
- हरी मिर्च- 3-4
- तेल- 2-3 चम्मच
- प्याज- 1 बारीक कटा
- टमाटर- 1 बारीक कटा
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- पानी- जरूरत अनुसार
विधि
- एक कटोरी में दाल को भिगोकर रख दें।
- जब तक दाल भीग रही है आप मूली, प्याज और टमाटर काट लें।
- अब कुकुर में तेल गर्म करें और उसमें प्याज, टमाटर, मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर इन्हें अच्छे से पका लें।
- अब नमक और मिर्च-मसाला डालें और इन्हें हल्की आंच में पकने दें।
- अब कुकर में मूली और दाल डालकर मसाले के साथ मिला दें और साथ में ठीक मात्रा में पानी भी डालें।
- अब कुकर का ढक्कन लगा दें तो 4-5 सीटी के आने के बाद गैस बंद कर दें।
- लीजिए तैयार है आपकी मूंग-मूली दाल।
मूली-मटर की चटनी
कई तरह की चटनी आपने खाई होगी लेकिन आज हम आपको मूली और मटर की चटनी बनाने की रेसिपी बताने वाले हैं। यह खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी होती है। आप इस चटनी को किसी स्नैक्स के साथ या फिर पराठों और चटनी के साथ भी खा सकती हैं। आइए जानते हैं इस चटनी की रेसिपी।(ऐसे बनाएं धनिया की चटनी)
सामग्री
- मूली- 1
- धनिया- एक मुट्ठी
- नमक- स्वादानुसार
- हरी मिर्च- 3-4
- दही- 2 चम्मच
- अदरक- 1 टुकड़ा
विधि
- मिक्सी में इन सभी सामग्रियों को डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
- लीजिए तैयार है आपकी मूली की चटनी।
- अगर आप इस चटनी को थोड़ा अलग तरीके से भी बना सकती हैं तो आप इसे कढ़ाई में तड़का भी दे सकती हैं।
- तड़के वाली चटनी भी बहुत ही ज्यादा टेस्टी होती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Diwali Wishes and Quotes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश
हम इसी तरह नई-नई रेसिपीज आपके लिए लेट रहेंगे। यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-freepik, shutterstock,
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।