परफेक्ट गोभी का पराठा बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

लोकप्रिय भारतीय व्यंजन गोभी का पराठा कई भारतीय घरों में सबसे फेवरेट नाश्ते में से एक है। लोग दही और अचार के साथ इसका लुत्फ उठाते हैं। सर्दियों में तो गर्मागर्म गोभी का पराठा बड़ों को नहीं बल्कि बच्चों को भी बहुत पसंद होता है और वह इसे बहुत ही चाव से खाते हैं। लेकिन कई महिलाओं को पराठा बनाते समय यह समस्या होती है कि पराठा बनाते समय फट जाता है और गोभी बाहर निकल आती है। इसलिए आज हम आपको परफेक्ट गोभी का पराठा बनाने के आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं। आइए इस बारे में आर्टिकल के माध्यम से विस्तार में जानें।
गोभी की स्टफिंग कैसे तैयार करें?

- सबसे पहले गोभी को कद्दूकस कर लें।
- फिर एक कड़ाही में तेल गरम करें और छोटे टुकड़ों में कटी अदरक को भूनें।
- इसमें कद्दूकस की हुई गोभी डालें और 5 मिनट के लिए भूनें।
- थोड़ा नमक छिड़कें और मिलाएं।
- इसे कुछ मिनट तक पकने दें।
- अब, सूखे मसाले- धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- मिश्रण के सूखने तक पकाएं।
- इससे यह सुनिश्चित हो जाएगा कि गोभी की स्टफिंग तैयार हो गई है।
इसे जरूर पढ़ें:परफेक्ट मूली का पराठा बनाने के लिए फॉलो करें ये सिंपल टिप्स
गोभी पराठा के लिए दादी मां के टिप्स

पराठों को जल्दी से तैयार करने के लिए ये ट्रिक्स बहुत मददगार हो सकते हैं।
ट्रिक-1
- आटा और स्टफिंग अलग-अलग बनाने की बजाय, आप आटे और गोभी की फिलिंग को एक साथ मिला सकते हैं।
- आटे में सारे मसाले डालकर उसके छोटे-छोटे बॉल्स बना लें।
- इसे पराठे में बेल कर हमेशा की तरह पका लें।
- इससे कम समय में कुरकुरे पराठे बनाने में मदद मिलेगी।
ट्रिक-2
- अगर आपकी स्टफिंग बाहर निकलती है, तो यह ट्रिक आपकी मदद करेगी।
- 2 बराबर आकार की रोटियां बेल लें।
- इसे स्टफिंग के साथ परत करें और दोनों रोटियों को एक साथ सील कर दें।
- इसे तवे पर रखें और दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक पका लें।
गोभी पराठा बनाते समय इन गलतियों को करने से बचें
- घर पर पराठे बनाने के लिए ताजी गोभी का इस्तेमाल करें, नहीं तो परांठे बेहतरीन स्वाद नहीं देंगे।
- पराठे में ज्यादा फिलिंग नहीं भरनी चाहिए, नहीं तो परांठे बनाने की कोशिश करने पर यह बाहर आ जाएगा।
- गोभी के पराठे को धीरे से बेलें ताकि स्टफिंग सिर्फ पराठे के बीच में नहीं बल्कि हर जगह पहुंच जाए।
गोभी पराठा के लिए आटा कैसे गूंथते हैं?

- पराठे का आटा बनाना आम रोटी के आटे से थोड़ा अलग होता है।
- गोभी के पराठे के आटे के लिए गेहूं का आटा, चुटकी भर नमक, थोडा़ सा तेल, थोड़ा सा तेल लेकर गूंथना चाहिए।
- थोड़ा-थोड़ा पानी नियमित अंतराल पर डालते रहें।
- अगर आटा चिपचिपा हो जाता है, तो इसमें थोड़ा सा गेहूं का आटा और घी डालें।
- एक बार जब यह तैयार हो जाए, तो इसे पराठे बनाने से पहले 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
स्वाद बढ़ाने के लिए एक्सट्रा मसाले
सामान्य मसालों के अलावा, आप पराठे के स्वाद को बढ़ाने के लिए इन मसालों को फिलिंग में मिला सकती हैं।
- तिल के बीज
- दालचीनी
- करी पत्ता पाउडर
- गरम मसाला
- अमचूर पाउडर
गोभी का पराठा बनाने की आसान रेसिपी
सामग्री
- फूलगोभी (कद्दूकस की हुई)- 2 कप गोभी
- अदरक (कद्दूकस किया हुआ)- 1 छोटा चम्मच
- हल्दी- 1/2 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच कश्मीरी
- धनिया पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- जीरा पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- धनिया (बारीक कटा हुआ)- 2 चम्मच
- गेहूं का आटा- 1 कप
- तेल या घी- 2 चम्मच
- गूंथने के लिए आवश्यकतानुसार पानी
इसे जरूर पढ़ें:परफेक्ट 7 लेयर पराठा बनाने के लिए ये टिप्स अपनाएं
विधि
- आटे से दो नींबू के आकार की लोई लेकर, इसे बेलन की मदद से पतला बेल लें।
- एक पराठे पर गोभी की स्टफिंग समान रूप से फैलाएं और उसके ऊपर दूसरा पराठा रखें।
- यह ट्रिक आपको एक समान स्टफिंग वाला पराठा बनाने में मदद करती है।
- अपनी उंगलियों का उपयोग करके किनारों को सील करें।
- बेलन की मदद से पराठे को अच्छी तरह से बेल लें।
- तवे पर पराठें को डालें और हल्का घी लगाकर इसे अच्छी तरह से दोनों तरफ से सेंक लें।
- आंच से उतार लें और ऊपर से थोड़ा मक्खन लगा दें।
- दही या अचार के साथ परोसें।
यह आर्टिकल आपको कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी और भी रेसिपी और ट्रिक्स के लिए HerZindagi के साथ बने रहें!
Image Credit: Shutterstock & Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
