परांठे में मिक्स करें ये खास इंग्रेडिएंट्स, खाने का स्वाद बढ़ जाएगा दोगुना

ज्यादातर लोग ब्रेकफास्ट में परांठा खाना पसंद करते हैं। गर्मागर्म परांठा अचार और चटनी के साथ खूब पसंद किया जाता है। भारत में अलग-अलग तरीके से परांठे बनाये जाते हैं, जिसमें आलू, गोभी, सत्तू आदि का परांठे शामिल हैं। हालांकि रोज-रोज एक ही तरह का परांठा खाने से बोर हो गए हैं तो इसके स्वाद में थोड़ा ट्विस्ट लाया जा सकता है। बता दें कि घर में ऐसे कई इंग्रेडिएंट्स होते हैं, जिनकी मदद से आप परांठे के टेस्ट को इन्हैंस कर सकती हैं।
इन टिप्स को आप किसी भी परांठे के साथ ट्राई कर सकती हैं। इससे आपको नॉर्मल परांठे में भी एक अलग स्वाद आएगा, जिसे आप बार-बार खाना पसंद करेंगी। तो चलिए जानते हैं कि घर पर परांठे बनाते वक्त किन-किन इंग्रेडिएंट्स को मिक्स किया जा सकता है।
अचार का मसाला
सत्तू या फिर आलू के परांठा बना रही हैं तो उसकी स्टफिंग में अचार का मसाला मिक्स कर दें। ध्यान रखें कि जब आप सत्तू का परांठा बना रही हैं तो अचार का तेल और मसाले दोनों मिक्स कर सकती हैं। सत्तू सूखा होता है, ऐसे में अगर आप तेल और मसालों को मिलाएंगी तो स्टफिंग गीली नहीं होगी। हालांकि, जब आलू की स्टफिंग तैयार कर रही हैं तो उसमें सिर्फ अचार का मसाला मिक्स करें, तेल नहीं। तेल मिक्स करने से परांठे की स्टफिंग गीली हो जाएगी और यह बेलने से पहले ही फट जाएगा। इसलिए जब भी परांठा बना रही हों, तो थोड़ा सा अचार का मसाला मिक्स जरूर करें।
इसे भी पढ़ें:जले हुए चावल प्रेशर कुकर में चिपक जाएं तो उसे कैसे निकालें
कसूरी मेथी
आलू, सत्तू या फिर गोभी किसी भी तरह का परांठा अगर आप बना रही हैं तो उसमें कसूरी मेथी को डालकर देंखे। खासकर अगर आपकी स्टफिंग गीली हो गई है तो आप कसूरी मेथी मिक्स कर सकती हैं। स्टफिंग में कसूरी मेथी को मिक्स करने के अलावा आप इसे आटे में भी मिक्स कर सकती हैं। दरअसल जब आटे मेंकसूरी मेथी मिक्सकरेंगी तो परांठा टेस्टी होने के साथ आपको इसकी खुशबू भी खूब पसंद आएगी। वहीं परांठे को मीडियम फ्लेम पर पकाएं, ताकि अंदर की स्टफिंग अच्छी तरह से पक जाए।
सत्तू के परांठे में मूली का स्वाद
घर पर अगर आप मूली के परांठे बना रही हैं तो उसे कद्दूकस करने के बाद अच्छी तरह से निचोड़ लें। वहीं नमक स्टफिंग में तुरंत मिक्स ना करें। जब लोई तैयार हो जाए तब आखिर में मिश्रण में नमक मिक्स करें। पहले कर देने से यह पानी छोड़ने लगता है और परांठा बनने से पहले ही फट जाता है। वहीं अगर आपमूली के पराठेपहली बार बना रही हैं तो सत्तू के साथ मिक्स कर स्टफिंग तैयार करें। इससे सत्तू और मूली दोनों का स्वाद आएगा।
इसे भी पढ़ें:मानसून में कुछ मसालेदार और चटपटा खाना हो तो ट्राई करें ये 9 फूड
नमकीन
स्नैक्स में नमकीन खाना किसे पसंद नहीं, लेकिन क्या आपने कभी परांठे में इसे मिक्स कर खाया है। जब स्टफिंग गीली होती है तो नमकीन का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, आप चाहें तो परांठे में एक नया ट्विस्ट देने के लिए भी नमकीन को मिक्स कर सकती हैं। जब आलू का मसाला तैयार हो जाए तो नमकीन क्रश कर मिक्स करें। इसे मिक्सर में पीसने की गलती ना करें। इस तरह आप नमकीन की मदद से परांठे को एक नया टेस्ट दे सकती हैं।
ये सभी टिप्स आप पराठे बनाते वक्त ट्राई कर सकते हैं। साथ ही अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।