
छोले-भटूरे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। जब भी हमारा छोले-भटूरे खाने का मन करता है तो हम बाहर से ऑर्डर कर लेते हैं, लेकिन रोज-रोज बाहर के छोले-भटूरे खाना हेल्थ के लिए नुकसानदायक है। इसलिए कुछ लोग भटूरा घर पर बनाना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार हमारा भटूरा ठीक से फूलता नहीं है।
यही नहीं हम चाहें कितनी भी कोशिश कर लें हमारा भटूरा मार्केट में मिलने वाले भटूरे जितना सॉफ्ट नहीं बन पाता। हालांकि, भटूरा तभी परफेक्ट हो सकता है, जब इसका आटा अच्छी तरह से गूंथा गया हो। दरअसल, भटूरे के लिए डो मैदा और आटा दोनों से तैयार किया जाता है, लेकिन यह सही तरीके से नहीं गूंथा गया है तो भटूरा बनने के बाद सख्त हो जाएगा।
अगर भटूरा सही नहीं होगा तो छोले खाने में मजा नहीं आएगा। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि भटूरे का डो जब तैयार कर रही हैं तो किन-किन बातों का खास ध्यान रखें और किन-किन इंग्रेटिएट्स का इस्तेमाल करें।

हम सभी जानते हैं कि अंडा बेकिंग में कितना इस्तेमाल किया जाता है। हम चाहें को फूला हुआ भटूरा बनाने के लिए अंडा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बस आटा गूंथते वक्त एक अंडा डालना होगा और बिना पानी डालें अच्छी तरह से मिक्स करना होगा। जब आटा पूरी तरह से गूंथ जाए तो लगभग 15 मिनट आटे को रखना होगा। अंडे से डो से ना सिर्फ भटूरे का साइज परफेक्ट होगा बल्कि यह फूलेगा भी अच्छा। (पनीर स्टफ्ड भटूरा रेसिपी)
इसे ज़रूर पढ़ें-पिज्जा बनाने के लिए परफेक्ट मैदा गूंथने के टिप्स
कई बार हमारे साथ ऐसा होता है कि भटूरा तेल से निकालने के बाद सख्त हो जाता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप आटा गूंथते वक्त गर्म पानी का इस्तेमालकरें क्योंकि ऐसा करने से आटा काफी देर तक बहुत ही ज्यादा सॉफ्ट रहेगा और जो भटूरा बनेगा वो भी सॉफ्ट बनेगा। इसके लिए आपको बस थोड़ा-थोड़ा करके आटे में पानी डालना होगा और हल्के हाथों से आटा गूंथना होगा।

खमीर आटे को फुलाने का काम करता है जिसकी वजह से भटूरा फूला हुआ बनेगा। इसलिए बेहतर होगा कि आप आटे में खमीर का इस्तेमालकरें। आप दो से तीन दिन पुराना खमीर इस्तेमाल कर सकती हैं, जिसे बनाने के लिए आपको आटा गूंथकर बाहर छोड़ना होगा और 4 चम्मच भटूरे का आटा गूंथते वक्त इस्तेमाल करना होगा। ऐसा करने से भटूरे का कलर बहुत खूबसूरत आएगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-खाने में स्वाद का तड़का जोड़ने वाले छोले भटूरे की अनोखी कहानी

परफेक्ट भटूरा बनाने के लिए सिर्फ मैदा ही जरूरी नहीं होती बल्कि कुछ अन्य इंग्रेडिएंट्स भी मिलाना जरूर है जैसे- बेकिंग सोडा, सूजी, दही आदि। इसके लिए आप एक कटोरी मैदा में आधा चम्मच चीनी पाउडर और थोड़ा-सा बेकिंग पाउडर मिक्स करें। इसके अलावा, हम सूजी और 2 चम्मच दही भी मैदा में डाल सकते हैं।
मगर इस बात का ध्यान रखें कि सूजी की मात्रा मैदा के हिसाब से हमेशा कम होनी चाहिए। जब आपका आटा गूंथ जाए तो इसे प्लास्टिक से रैप कर चार से पांच घंटे के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से डो में खिंचाव पैदा होगा और भटूरा आसानी से बेला जा सकता है।
इन सभी टिप्स की मदद से आप भटूरे के लिए परफेक्ट डो तैयार कर सकती हैं। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको कोई और टिप मालूम है तो हमें आर्टिकल के नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।