Gud Chikki Recipe: बाजार की चिक्की छोड़ें, इस बार घर पर बनाएं मार्केट जैसी स्वादिष्ट गुड़ पट्टी; देखें आसान रेसिपी

सर्दी के मौसम में लोग में मीठे में लोग बाजार की मिठाइयों के जगह गुड़ की बनी हुई चिक्की खाना पसंद करते हैं। ऐसे इसलिए क्योंकि यह न केवल खाने में बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अब ऐसे में लोग बाजार में बिकने वाली चिक्की को खरीदकर लाते हैं, लेकिन कई बार इसमें इस्तेमाल की गई मूंगफली या गुड़ का स्वाद अलग होती है, जिसके कारण इसकी शुद्धता पर संदंह रहता है। वहीं अगर आप इसे घर पर बनाए, तो न केवल सस्ते में बल्कि शुद्धता और स्वाद की गारंटी दे सकते हैं।
आज के रेसिपी ऑफ द डे में हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में बताएंगे, जिससे आपकी गुड़ की पट्टी न केवल स्वादिष्ट बनेगी बल्कि कुरकुरी भी होगी।
गुड़ चिक्की रेसिपी Recipe Card
गुड़ चिक्की बनाने की रेसिपी
Ingredients
- 1 कप गुड़
- 3/4 मूंगफली के दाने
- 1 बड़ा चम्मच देसी घी
- गुलाब की सूखी पंखुड़ी
Step
- Step 1:
चिक्की बनाने के लिए मूंगफली को लगातार चलाते हुए भून लें।
- Step 2:
भूनने के बाद इन्हें ठंडा करके रगड़कर इनका छिलका निकालें।
- Step 3:
इसके बाद कड़ाही में घी डालकर गर्म कर इसमें गुड़ डालें।
- Step 4:
लगातार चलाते हुए गुड़ की चाशनी बनाएं।
- Step 5:
इसके बाद इसमें भूनी गई मूंगफली डालकर अच्छे से मिलाएं।
- Step 6:
दूसरी तरफ एक थाल या परात में घी लगाकर चिकना कर इसमें मूंगफली का मिश्रण फैलाएं।
- Step 7:
फिर इसे बेलन से फैला कर बराबर परत बनाएं।
- Step 8:
फैलाने के बाद हल्के हाथ से चाकू की मदद से इसे बराबर आकार में काटें।
- Step 9:
1-2 घंटा छोड़ने के बाद, जब ठंडा हो जाए, तो इसे निकालकर कंटेनर में रख दें।
गुड़ पट्टी बनाने का तरीका
- सबसे पहले मूंगफली को देखें, अगर कोई खराब दाना है, तो उसे अलग करें।
- इसके बाद मूंगफली को लगातार चलाते हुए भून लें।
- भूनने के बाद इन्हें ठंडा करके रगड़कर इनका छिलका निकालें।
- इसके बाद कड़ाही में घी डालकर गर्म करें।
- फिर गुड़ डालकर लगातार चलाते हुए पिघलाते हुए चाशनी बनाए।
- इसके बाद एक कटोरी में पानी लेकर उसमें चाशनी की दो बूंद डालकर चेक करें।
- अगर चाशनी डालने के बाद टूटने लगे, तो समझ जाए गुड पक गया है।
- इसके बाद इसमें भूनी गई मूंगफली डालकर अच्छे से मिलाएं।
- दूसरी तरफ एक थाल या परात में घी लगाकर चिकना कर इसमें मूंगफली का मिश्रण फैलाएं।
- फिर इसे बेलन से फैला कर बराबर परत बनाएं।
- आपके पास अगर गुलाब की सूखी पखुंडी हैं, तो उसे भी डाल सकती हैं।
- फैलाने के बाद हल्के हाथ से चाकू की मदद से इसे बराबर आकार में काटें।
- 1-2 घंटा छोड़ने के बाद, जब ठंडा हो जाए, तो इसे निकालकर कंटेनर में रख दें।
इसे भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट को देना है नया ट्विस्ट, बनाएं ये चीज ठेचा चिली ब्रेड पुडिंग
चिक्की बनाते वक्त किन बातों का रखें ध्यान
- चिक्की बनाते वक्त गुड़ को धीमी आंच पर पिघलाएं।
- मूंगफली ताजी खरीद कर लाएं। बहुत दिन से स्टोर मूंगफली का इस्तेमाल न करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।