घर पर बनाएं पालक की स्पेशल धबड़ी, जानें विधि

पालक एक ऐसी सब्जी है जिसे खाने के कई सारे फायदे हैं। लेकिन बहुत कम लोग ही पालक और पालक से बनी सब्जियों को खाना पसंद करते हैं। साथ ही, बच्चें तो पालक और उससे बनी सब्जियों को हाथ ही नहीं लगाते हैं। इसलिए बहुत- सी महिलाएं या माएं परेशान रहती हैं कि उनका बच्चा पौष्टिकता से भरपूर पालक नहीं खा रहा है। लेकिन अब आप परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपके लिए पालक से बनी एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जो यकीनन आपको पसंद आएगी।
पालक की स्पेशल कढ़ी Recipe Card
घर पर आसानी से बनाएं पालक की स्पेशल कढ़ी। जानिए रेसिपी
Ingredients
- पालक - 500
- लहसुन-अदरक - 2 चम्मच
- टमाटर - 1 मीडियम साइज
- तेल - 2 चम्मच
- जीरा - 1/4 चम्मच
- मेथी के पत्ते - 1 चम्मच
- लाल सूखी मिर्च - 2
- धनिया पाउडर - 2 चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
- लाल मिर्च - 1 छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- गर्म मसाला- 1 चम्मच
- कच्चे चावल - 1/4 कप
- हरा धनिया
Step
- Step 1:
सबसे पहले पालक को छांट कर अच्छी तरह धो लें और एक पैन में पानी डालकर इसे पकाने के लिए रख दें। साथ ही, लहसुन की कलियां भी डालें।
- Step 2:
पालक पकने के बाद इसमें सभी ग्राइंडर लहसुन की कलियां, अदरक डालकर पीस लें। फिर एक बाउल में आधा कप पिसे चावल और थोड़ा पानी डालकर एक घोल बना लें।
- Step 3:
अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करें और फिर कटा हुआ प्याज और टमाटर डालकर अच्छी तरह से पका लें।
- Step 4:
इसमें सारे मसाले डालें और मिक्स कर लें। अब चावल का घोल डालकर कुछ देर चलाएं।
- Step 5:
अब इसमें ग्रेवी वाला पालक डालें और अच्छी तरह से पका लें। बस आपकी धबड़ी तैयार है। इसे चावलों के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
जी हां, आज हम आपके लिए धबड़ी यानि पालक करी बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप चावलों, रोटी या सादी खा सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धबड़ी एक पहाड़ी डिश है, जिसे उत्तर भारत के इलाकों में बनाया और खाया जाता है। इसे बहुत- से लोग पालक कढ़ी भी कहते हैं। यह ना सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि पौष्टिकता से भरपूर है। आप धबड़ी की ट्राई करें और अपने घर वालों को खिलाएं।
बनाने की विधि
- सबसे पहले पालक को छांट कर अच्छी तरह ठंडे पानी में धो लें और एक पैन में पानी डालकर इसे पकाने के लिए रख दें। साथ ही लहसुन की कलियां भी डालें।
- पालक पकने के बाद इसे ग्राइंडर में हरी मिर्च, लहसुन की कलियां, अदरक डालकर पीस लें। दूसरी ओर, एक बाउल में आधा कप बेसन और थोड़ा पानी डालकर एक घोल बना लें।
- अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करें और फिर कटा हुआ प्याज डालकर भून लें। प्याज भुन जाए, तो कटा हुआ टमाटर डालकर अच्छी तरह से पका लें।
- इसमें सारे मसाले डालें और मिक्स कर लें। अब चावल का घोल डालकर कुछ देर चलाएं। अगर आप चाहें तो इसमें चावल भी डाल सकते हैं। लेकिन चावल डालने से अलग ही मज़ा आता है। (रसाज की स्पेशल कढ़ी)
- अब इसमें ग्रेवी वाला पालक डालें और अच्छी तरह से पका लें। आपकी धबड़ी तैयार है। इसे चावलों के साथ गर्मागर्म सर्व करें। आप पालक को थोड़ा मोटा- मोटा भी रख सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- पालक से लेकर दाल की मदद से बनाई जा सकती है खांडवी, जानिए रेसिपी
Image Credit- (@Freepik And Food)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।