Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:29 PM IST

घर पर बनाएं रसाज की स्पेशल कढ़ी, जानें विधि 

रसाज की कढ़ी बहुत ही स्वादिष्ट होती है, जो बघेलखंड के पारंपरिक व्यंजनों में से एक है। आप भी इसे घर पर आसानी बना सकती हैं, कैसे? चलिए जानते हैं.. 
Updated:- 2021-10-12, 10:35 IST
Rasaj ki kadhi at home

भारत के हर राज्य में डिफरेंट तरीके से कढ़ी की सब्जी तैयार की जाती है। आपने कई बार बेसन के पकौड़े से बनी कढ़ी खाई होगी, लेकिन इसे बनाने का तरीका भी लोगों का अलग-अलग होता है। बहुत-से लोग भिंडी की कढ़ी, पापड़ की कढ़ी, टमाटर की कढ़ी आदि भी बनाते हैं और शायद यह नाम आपने सुने भी होंगे। लेकिन आज हम आपको बघेलखंड की फेमस स्पेशल रसाज की कढ़ी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

रसाज की कढ़ी बहुत ही स्वादिष्ट होती है, जो बघेलखंड की पारंपरिक डिश में से एक है। साथ ही, यह भारत के यूपी, राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश की कई जगहों पर बहुत प्रचलित है। आप भी इसे घर पर आसानी बना सकती हैं, कैसे? चलिए जानते हैं..

रसाज की कढ़ी Recipe Card

घर पर आसानी स्टेप में बनाएं रसाज की कढ़ी।

Vegetarian Recipe
Total Time: 35 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 25 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Others
Calories: 90
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • रसाज बनाने के लिए
  • 2 कप-बेसन
  • नमक- स्वादानुसार
  • चुटकी भर- हल्दी
  • आवश्यकतानुसार- पानी
  • तेल  कढ़ी बनाने के लिए
  • 2 कप-दही
  • 3 बड़े चम्मच-बेसन
  • 1/2 छोटा चम्‍मच-हल्‍दी पाउडर
  • 2- लाल खड़ी मिर्च
  • 1 छोटा चम्‍मच-राई दाना
  • 1/2 छोटा चम्मच-मेथी दाना
  • 7-8-करी पत्ता
  • 1 बड़ा चम्‍मच-तेल या घी
  • 2 बड़े चम्मच- प्याज बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्‍मच- लहसुन बारीक कटा हुआ
  • नमक- स्वादानुसार

Step

  1. Step 1:

    रसाज बनाने के लिए आप बेसन का एक घोल तैयार करें और कढ़ाही में डालकर पका लें। जब घोल थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें

  2. Step 2:

    इसके बाद कढ़ाही में तेल गरम करें और उसमें राई दाना और मेथी दाना डालें। साथ ही, सभी सामग्रियों को डालकर अच्छी तरह से भून लें। 

  3. Step 3:

    इसके बाद आप दही और बेसन को मिलाकर कढ़ाही में डालें और साथ ही हल्दी और नमक डाले। इस सामग्री को अच्छी तरह से पकाएं।

  4. Step 4:

    जब घोल अच्छी तरह से पक जाए तो उसमें रसाज को डालें और थोड़ी देर उबालें। इसके बाद आपको राई दाना, करी पत्ता का तड़का लगाना है। 

  5. Step 5:

    फिर आप गरम-गरम रसाज की कढ़ी को रोटी और चावल के साथ परोस सकते हैं। यह रेसिपी आपको अच्छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें।

कढ़ी बनाने की विधि

rasaj Kadhi recipe

रसाज बनाने के लिए

  • रसाज बनाने के लिए आप एक बाउल में बेसन डालें और इसमें सभी मसाले, पानी आदि डालकर एक घोल तैयार कर लें। (बेसनी मिर्च रेसिपी)
  • अब कढ़ाही में यह घोल डालें और गुठलियां को निकाल दें। साथ ही, घोल को गाढ़ा होने तक पका लें।
  • अब एक प्लेट में थोड़ा सा तेल लगाएं और उसे चिकना कर लें। अब घोल को प्लेट में निकालें और अच्छी तरह से फैला दें ताकि यह सेट हो जाए।
  • जब ये ठंडा हो जाए तो इसे मनचाहा शेप में काट लें बस हो गया आपका आधा काम।

इसे ज़रूर पढ़ें- गुजराती कढ़ी का स्वाद होता है खास, घर पर बनाना सीखें

कढ़ी बनाने के लिए

  • अब आप दही में थोड़ा बेसन लें और अच्‍छी तरह से घोल लें और अलग रख दें। दही अगर खट्टा होगा तो कढ़ी का स्वाद ज्‍यादा अच्‍छा लगेगा, इसलिए हो सके तो दही को एक रात पहले फ्रिज से बाहर निकाल कर रख लें।
  • इसके बाद कढ़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और इसमें राई दाना और मेथी दाना डालें। इसके बाद आप प्याज और लहसुन को अच्छी तरह से भून लें। फिर इसमें नमक और हल्दी मिक्स कर लें।
  • फिर आप इस कढ़ाही में दही और बेसन का घोल डालें। इसे अच्‍छी तरह से पका लें। अगर घोल गाढ़ा हो रहा है तो आपको उसमें छाछ या फिर हल्‍का सा पानी डाल कर उसके गाढ़ेपन को दूर कर दें।
  • जब कढ़ी अच्‍छी तरह से पक जाए तो उसमें बेसन से बने रसाज को डाल दें और अब कुछ देर कढ़ी को उबलने दें। ध्‍यान रखें, कढ़ी जितनी अच्‍छी तरह से उबलेगी यह उतनी ही स्वादिष्ट बनेगी।
  • आखिर में एक तड़का पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें। इसमें राई दाने, करी पत्ता और खड़ी लाल मिर्च डालें। फिर इस तड़के को कढ़ी में डाल लें।
  • अब आप गरम-गरम रसाज की कढ़ी को रोटी और चावल के साथ परोस सकते हैं। यह रेसिपी आपको अच्छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें।

इसे ज़रूर पढ़ें-बेसन की नहीं, मूंग दाल की टेस्‍टी कढ़ी घर में 20 मिनट में बनाएं

Image Credit- (Google and Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।