घर पर झटपट तैयार करें मशरूम करी, हर कोई करेगा जायके की तारीफ

मशरूम कई लोगों के पसंदीदा हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका हल्का-सा मिट्टी का स्वाद होता है। इसकी वजह से इसके स्वाद में एक अलग ही सौंधापन होता है। इसे चाहे भूनकर बनाया जाए या ग्रिल किया जाए या फिर उबालकर खाएं। इसका टेक्सचर और स्वाद बनाए रखना काफी मुश्किल होता है। इसलिए जब भी मशरूम बनाया जाए, तो इसकी रेसिपी को ध्यान से जान लें।
वैसे तो मशरूम से कई तरह से व्यंजन बनाए जा सकते हैं, लेकिन आज हम आपको मशरूम करी की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे डिनर में ट्राई किया जा सकता है। बस आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी, जिसे हम इस लेख में आपके साथ साझा कर रहे हैं।
मशरूम करी Recipe Card
इन टिप्स की मदद से तैयार करें मशरूम करी।
Ingredients
- मशरूम- 250 ग्राम
- मटर- 1 कप
- तेल- 4 चम्मच
- साबुत जीरा- 1 चम्मच
- दालचीनी- 1 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- बड़ी इलायची- 2
- तेजपत्ता- 2
- लाल सूखी मिर्च- 2 चम्मच
- हींग- 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- कसूरी मेथी- 1 चम्मच
- प्याज- 1 (कटी हुई)
- अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
- टमाटर- 1 (कटा हुआ)
Step
- Step 1:
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें।
- Step 2:
फिर गैस पर एक पैन रखें और 2 चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह से गर्म करें।
- Step 3:
गर्म करने के बाद फ्लेम को हल्का करें और मशरूम डालकर अच्छी तरह से फ्राई करें।
- Step 4:
दोबारा तेल डालें और लाल मिर्च, जीरा, दालचीनी, इलायची, तेजपत्ता और सभी खड़े मसाले डालकर मिलाएं।
- Step 5:
फिर लहसुन-अदरक पेस्ट हल्दी पाउडर, नमक, जीरा लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर प्याज को पकने दें।
- Step 6:
फ्राई किए हुए मशरूम डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं और गरम मसाला डाल दें।
- Step 7:
मसाले की खुशबू आने के बाद थोड़ा पानी डालकर लगभग 10 मिनट तक पकाएं।
- Step 8:
जब पानी मसाले में अच्छी तरह से मिल जाए, तो ऊपर से कसूरी मेथी डालकर सर्व करें।
मशरूम करी की विधि
- सबसे पहले मशरूम को साफ करें। फिर इसके छोटे-छोटे हिस्से कर लें। जब इसके टुकड़े हो जाएं, तो ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें।
- फिर गैस पर एक पैन रखें और 2 चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह से गर्म करें। गर्म करने के बाद फ्लेम को हल्का करें और मशरूम डालकर अच्छी तरह से फ्राई करें।
इसे जरूर पढ़ें- पहली बार मशरूम बनाते वक्त इन चीजों का जरूर रखें ध्यान
- जब गोल्डन कलर हो जाए, तो इसे निकाल लें। फिर दोबारा तेल डालें और लाल मिर्च, जीरा, दालचीनी, इलायची, तेजपत्ता और सभी खड़े मसाले डालकर मिलाएं।
- फिर प्याज डालकर फ्राई करें और लहसुन-अदरक पेस्ट हल्दी पाउडर, नमक, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर प्याज को पकने दें।
- अब टमाटर डालकर फ्राई करें और एक मिनट के लिए मसाले तेल छोड़ने लगे, तो फिर मटर डाल दें। फ्राई किए हुए मशरूम डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं और गरम मसाला डाल दें।
इसे जरूर पढ़ें- Sawan Special Recipes: सावन पर बनाएं महाराष्ट्रियन सात्विक व्रत वाली स्वादिष्ट रेसिपीज
- मसाले की खुशबू आने के बाद थोड़ा पानी डालकर लगभग 10 मिनट तक पकाएं। जब पानी मसाले में अच्छी तरह से मिल जाए, तो ऊपर से कसूरी मेथी डालकर सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।