
मोठ दाल की आपने कचौड़ी खाई होगी और इसे फ्राई करके नमकीन की तरह भी खाया होगा, लेकिन इसकी दाल अमूमन लोगों को पसंद नहीं आती है। हालांकि इसके हेल्थ बेनिफिट्स भी बहुत हैं और इसी कारण से इसके स्प्राउट्स को लोग डाइट में शामिल करते हैं।
मगर इसे सिर्फ डाइट तक ही सीमित क्यों रखना? आप इसमें क्यों न स्वाद का तड़का लगाएं और इसका मजा उठाएं। आपको जो दाल बोरिंग लगती है, वो भी स्वादिष्ट लगने लगेगी। साथ ही जो तड़के हम आपको बताने वाले हैं, वो आपने पहले कभी ट्राई नहीं किए होंगे। चलिए फिर आज आपकी बोरिंग वाली मूंग मोठ दाल को हम टेस्टी बनाने के टिप्स बताएं।

पंच फोरन बंगाली डिशेज में ज्यादा लगाया जाता है। इसमें 5 तरह के मसालों का इस्तेमाल होता है और उनकी खुशबू से खाना स्वादिष्ट बनता है। तड़का लगाने के लिए भी खासतौर से सरसों के तेल का ही इस्तेमाल करना चाहिए, आपका स्वाद तभी बढ़ेगा।
इसे भी पढ़ें: Cooking Hacks: उड़द की दाल में इन 3 तरीकों से लगाएं देसी तड़का, स्वाद लगेगा और भी जबरदस्त
जी हां, दाल में टमाटर का तड़का ऊपर से डालकर भी बनाया जा सकता है। टमाटर का फ्लेवर अलग से आता है और तेल और घी में फ्राई होकर इसका स्वाद पूरी तरह से अलग लगने लगता है। इसे आप हींग, लहसुन और जीरा डालकर छौंक लगा सकती हैं।

गुजराती लोग अपने खाने में तड़का लगाते वक्त 3-4 चीजों को डालते हैं। ये सामग्रियां अदरक, हल्दी, लाल मिर्च का पेस्ट और टमाटर है। यकीन मानिए इससे आपकी सादी दाल में एक स्वादिष्ट फ्लेवर जुड़ेगा और हर कोई उंगलियां चाटता रहेगा।
इसे भी पढ़ें: मूंग की दाल में लगाएं ये 3 तड़के, स्वाद हो जाएगा दोगुना
ये हैं वो 3 तड़के जो आपको भी अपनी दाल और सब्जी बनाने में इस्तेमाल करने चाहिए। आप इसके अलावा सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता का तड़का बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त एकदम सादा जीरा, हींग (हींग के फायदे) और घी में तड़का तैयार करें अपनी दाल बनाएं।
हमें उम्मीद है ये आर्टिकल आपको पसंद आएगा। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। इसी तरह की कुकिंग टिप्स के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।
Image Credit: archanskitchen, freepik, jopreetskitchen
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।