आलू या पालक नहीं, इस बार बनाएं सहजन के पत्तों के पकौड़े; मिलेगा स्वाद और पोषण का डबल डोज

क्या आपने कभी सोचा है कि जिस सहजन को आप फली के लिए जानती हैं, इसके पत्ते भी स्वादिष्ट और सेहतमंद पकौड़े बनाने के काम आ सकते हैं? सहजन के पत्ते, जिन्हें 'सुपरफूड' माना जाता है, पोषक तत्वों का खजाना होते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये न सिर्फ हमारे शरीर को पोषण देते हैं, बल्कि बीमारियों से लड़ने की ताकत भी बढ़ाते हैं।
सहजन के पत्तों से बने पकौड़े न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि यह आपके बच्चों को भी बिना किसी शिकायत के पोषण देने का एक बेहतरीन तरीका है। इसलिए, आज रेसिपी ऑफ द डे में हम आपको इस आसान और स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जो आपके परिवार को जरूर पसंद आएगी।
सहजन के पत्तों के स्वादिष्ट पकौड़े Recipe Card
सहजन के पत्ता के पकौड़े घर पर मिनटों में बनाएं, सेहत और स्वाद पाएं
Ingredients
- सहजन के पत्ते: 1 कटोरी (डंठल सहित)
- बेसन: 1/2 कटोरी
- चावल का आटा: 2 चम्मच
- अदरक-लहसुन-मिर्च का पेस्ट: 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर: 1/4 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच (वैकल्पिक)
- जीरा: 1/2 चम्मच
- हींग: एक चुटकी
- नमक: स्वादानुसार
- पानी: आवश्यकतानुसार
- तेल: तलने के लिए
Step
- Step 1:
सहजन के पत्तों को डंठल समेत धो लें। पत्तों को डंठल से अलग न करें।
- Step 2:
एक बर्तन में बेसन और चावल का आटा लें। इसमें अदरक-लहसुन-मिर्च का पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च, जीरा, हींग और नमक मिलाएं।
- Step 3:
सभी सूखी चीजों को मिलाएं। धीरे-धीरे पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। ध्यान रखें कि बैटर न पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा।
- Step 4:
कड़ाही में तेल गरम करें। सहजन की डंठल को बैटर में डुबोएं। ध्यान रखें कि पत्तों पर बैटर की मोटी परत चढ़ जाए।
- Step 5:
बैटर वाली डंठल को गरम तेल में डालें। एक बार में कुछ ही पकौड़े तलें। गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक तलें।
- Step 6:
तले हुए पकौड़ों को तेल से निकालकर टिशू पेपर पर रखें। गरमागरम चटनी के साथ परोसें।
सहजन के पत्तों के पकौड़े बनाने की विधि
- पत्ते तैयार करें- सबसे पहले, सहजन के पत्तों को उनके डंठल सहित अच्छी तरह से धो लें। ध्यान रखें कि आपको पत्तों को डंठल से अलग नहीं करना है, क्योंकि हम पकौड़े बनाने के लिए पूरी डंठल का इस्तेमाल करेंगे। धोने के बाद, उन्हें एक तरफ रख दें ताकि एक्स्ट्रा पानी निकल जाए।
- बैटर तैयार करें- एक बड़े बाउल में बेसन और चावल का आटा लें। चावल का आटा पकौड़ों को कुरकुरापन देगा। अब इसमें अदरक-लहसुन-मिर्च का पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, हींग और नमक डालें।
- पेस्ट मिलाएं- सभी सूखी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं। अब, इसमें धीरे-धीरे पानी मिलाएं और एक गाढ़ा और चिकना पेस्ट तैयार करें। ध्यान रखें कि बैटर न तो बहुत पतला होना चाहिए और न ही बहुत गाढ़ा, क्योंकि इसे पत्तों पर अच्छी तरह से चिपकना चाहिए।
- पकौड़े तलें- एक कड़ाही में तेल गरम करें। जब तेल मीडियम आंच पर गर्म हो जाए, तब सहजन के पत्तों वाली एक डंठल उठाएं। इसे तैयार किए गए बेसन के बैटर में अच्छी तरह से डुबोएं, ताकि पत्तों पर बैटर की एक मोटी परत चढ़ जाए।
- डीप फ्राई करें- बैटर में लिपटे हुए डंठल को सावधानी से गरम तेल में डालें। एक बार में कुछ ही पकौड़े तलें, ताकि वे आपस में न चिपके। इन्हें दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें।
- सर्व करें- जब पकौड़े अच्छी तरह से तल जाएं, तब तेल से निकालकर एक प्लेट में रखें, जिस पर टिशू पेपर हो ताकि एक्सट्रा ऑयल निकल जाए।
- इन्हें गरमागरम धनिया-पुदीने की चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें। ये पकौड़े बच्चों और बड़ों, सभी को बेहद पसंद आएंगे। इन्हें एक बार बनाकर देखें, आप स्वाद और सेहत दोनों का डबल डोज पाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें: पालक-अरबी नहीं, पोई के पत्ते से बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी पकौड़े, खाने के बाद हर कोई पूछेगा रेसिपी
इसे जरूर पढ़ें: बच्चों के लिए घर पर बनाएं ये 3 तरह के टेस्टी पकौड़े
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।