प्रेशर कुकर में भी बन सकता है ढाबे जैसा मटर पनीर, जानें रेसिपी

मटर पनीर की रेसिपी तो शायद आपने भी घर पर बनाई होगी। ये बहुत ही आसान रेसिपी है और इसे बहुत ही ज्यादा पसंद भी किया जाता है। पर अधिकतर लोग मटर पनीर कढ़ाही में बनाना पसंद करते हैं क्योंकि प्रेशर कुकर में अगर इसे बनाएंगे तो पनीर काफी ज्यादा सॉफ्ट हो जाएगा। पर अगर आपको सही ट्रिक पता हो तो मटर पनीर की स्वादिष्ट और स्मोकी फ्लेवर वाली रेसिपी आप घर पर ही कुकर में बना सकती हैं। हां, बिल्कुल वैसा ही फ्लेवर जैसा कि ढाबे में बनाई गई सब्जियों से आता है। अगर आपको इसके बारे में पता नहीं है तो चलिए आज आपको बताते हैं इसके बारे में।
प्रेशर कुकर मटर पनीर Recipe Card
ढाबे वाला स्मोकी फ्लेवर मटर पनीर की रेसिपी में घर पर भी आ सकता है। बस प्रेशर कुकर की एक ट्रिक का पता आपको होना चाहिए।
Ingredients
- 1 चम्मच जीरा
- 1 कप कटा हुआ प्याज
- 4-5 लहसुन की कलियां
- 1 इंच का अदरक का टुकड़ा ग्रेट किया हुआ
- 2 मीडियम साइज के टमाटर
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 1/4 कप काजू रोस्टेड
- 1/4 कप दूध
- 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
- 1/2 कप मटर
- कटा हुआ पनीर (जरूरत के अनुसार)
- तेल (जरूरत के अनुसार)
- नमक (स्वादानुसार)
Step
- Step 1:
सबसे पहले कुकर में तेल गर्म करके जीरा और प्याज भून लें।
- Step 2:
इसके बाद अदरक और लहसुन ग्रेट करके डालें और थोड़ा भूनने के बाद टमाटर डालकर दो-तीन मिनट पकाएं।
- Step 3:
इसके बाद कुकर में पानी डालकर ढक्कन बंद करें और 4-5 सीटी आने तक पकाएं।
- Step 4:
इसके बाद काजू को ग्राइंड कर दूध में मिक्स करके पेस्ट बना लें।
- Step 5:
जब कुकर की ग्रेवी पक जाए तो इसे ढक्कन खोलकर पकाएं और पानी खत्म कर दें। इसके बाद इसमें सूखे मसाले डालकर भूनें।
- Step 6:
जब मसाले अच्छे से भुन जाएं तो इसमें काजू पेस्ट डालें और मिक्स करने के बाद इसमें पनीर और मटर डालें।
- Step 7:
इसके बाद इसे दो मिनट भूनें और फिर जितनी गाढ़ी ग्रेवी चाहिए उतना पानी डालकर इसे पकाएं।
- Step 8:
अब हरी धनिया डालकर इसे गर्मा गर्म सर्व करें।
बनाने का तरीका
प्रेशर कुकर में अगर आप मटर पनीर बना रही हैं तो ये मान लीजिए कि आपका सब्जी पकाने का समय काफी कम हो जाएगा। प्रेशर कुकर में प्याज, टमाटर आदि पकाना ज्यादा आसान होता है और इसलिए ही इसे ज्यादा बेहतर माना जाता है।
- सबसे पहले प्रेशर कुकर में तेल डालें और इसके लिए बहुत ज्यादा तेल का इस्तेमाल ना करें। कढ़ाही के मुकाबले इसमें तेल कम लगता है।
- इसे गर्म करने के बाद आप जीरा, कटे हुए प्याज पकाएं और तब तक इसे भूनें जब तक प्याज गुलाबी ना हो जाएं।
- इसके साथ ही ग्रेट किया हुआ अदरक और लहसुन डालकर अच्छे से सब कुछ मिक्स करें। जब प्याज भुन जाएं तो टमाटर डालकर सिर्फ 2-3 मिनट के लिए पकाएं।
- इसके बाद इसमें आधा कप पानी डालें और प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद करके इसमें दो-चार सीटी लगा लें। इससे आपकी ग्रेवी का बेस बहुत अच्छे से पक जाएगा।
- जब तक प्रेशर कुकर में सीटी आ रही है तब तक आप थोड़े से काजू ग्राइंड कर लें। आप चाहें तो दूध भी इसमें मिला लें। इससे ग्रेवी का बेस काफी क्रीमी बनता है जैसा ढाबे में मिलता है।
- इसके बाद प्रेशर कुकर का ढक्कन खोलकर ग्रेवी को पकाएं जब तक पानी उड़ ना जाए। इसके बाद आप इसमें सभी सूखे मसाले मिलाकर अच्छे से पका लें।
- सूखे मसाले भुन जाएं उसके बाद ही इसमें काजू का पेस्ट, हरी मटर और पनीर क्यूब्स एक साथ मिलाएं।
- इसे थोड़ी देर पकाएं और उसके बाद कसूरी मेथी मिलाकर 4-5 मिनट तक अच्छे से पका लें जिससे मसाला पनीर में कोट हो जाए।
- अब ग्रेवी जितनी गाढ़ी चाहिए उतना पानी डालकर इसे कुछ मिनट के लिए पका लें और फिर ऊपर से हरी धनिया से गार्निश कर गर्मागर्म सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।