Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:05 AM IST

रेस्टोरेंट में सर्व किए जाने वाले मसाला पापड़ को इस तरह से बनायें घर पर

रेस्टोरेंट में सर्व किए जाने वाले मसाला पापड़ खाने और दिखने, दोनों में शानदार लगते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आप इन्हें घर पर भी बना सकती हैं। 
Updated:- 2018-11-01, 12:10 IST
masala papad recipe article

आपने घर पर पापड़ अब तक सिंपल तरीके से ही खाए होंगे। वहीं रेस्टोरेंट में मसाला वाले पापड़ मिलते हैं जो देखने और खाने, दोनों में शानदार लगते हैं। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि ये मसाला पापड़ आप घर पर भी बना सकती हैं। आज हम आपको बिल्कुल नयी रेसिपी बताने वाले हैं जो आपके खाने को एक नया टेस्ट देंगे। 

पापड़ का टेस्ट हो जाएगा नया

अगर आप अब तक पापड़ केवल तलकर यूं ही सिंपल तरीके से खाते आए हैं तो आज हम आपको पापड़ को नये तरीके से बनाने का तरीका बता रहे हैं। 

ऑब्जेक्टिव्स

  • रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज

  masala papad recipe inside

मसाला पापड़ बनाने के लिए जरूरी चीजें 

  • 4 पापड़
  • 2 प्याज 
  • 2 टमाटर 
  • 1 कटोरी हरा धनिया 
  • लाल मिर्च पाउडर 
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल जरूरत के अनुसार

masala papad recipe inside

मसाला पापड़ बनाने की विधि

  • मसाला पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले मसाला तैयार करें। मसाला बनाने के लिए प्याज, टमाटर और हरे धनिये को बारीक काटकर एक कटोरी में रख लें। 
  • अब मीडियम आंच में एक पैन में तेल डालें और तेल के गरम हो जाने के बाद इसमें पापड़ डालकर सुनहरा होने तक तल लें।
  • तले हुए पापड़ को एक-एक कर प्लेट पर रखते जाएं। (Read More: ईशा सिंह को पसंद हैं अपनी माँ के हाथों से बनी मिठाईयां)
  • सभी पापड़ पर बारी-बारी कर बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरा धनिया डालें।
  • अंत में ऊपर से लाल मिर्च पाउडर और नमक भी छिड़क दें।

 

मसाला पापड़ तैयार है। आप चाहें तो कटोरी में बारीक कटे प्याज, टमाटर और हरे धनिये के साथ ही लाल मिर्च, और नमक मिक्स कर सकती हैं। इससे स्वाद में कोई फर्क नहीं आएगा। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।