herzindagi
massa remedy main

मस्से से छुटकारा पाना चाहती हैं तो इस्तेमाल करें प्याज का रस

चेहरे पर बड़े-बड़े मस्सों के कारण अगर आप कॉन्शस रहती हैं तो आप प्याज का रस मस्सों पर लगाकर पा सकती हैं उनसे छुटकारा।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-04-17, 13:33 IST

मेरे चेहरे पर एक छोटा सा मस्सा है जो गाल के निचले हिस्से में है और सामने से देखने पर नजर भी नहीं आता, लेकिन बहुत सी महिलाओं के चेहरे पर होंठों के आसपास या फिर नाक के नीचे मस्से होते हैं। कई महिलाओं के चेहरे पर एक से ज्यादा मस्से होते हैं और इस कारण उस पर लोगों का अनायास ध्यान जाता है। चेहरे पर मस्सों का आकार जरूरत से ज्यादा बड़ा होने पर महिलाएं काफी कॉन्शस हो जाती हैं और इसके लिए तरह-तरह के उपाय भी करती हैं। 

वैसे अगर मस्से अगर गर्दन के निचले हिस्से या शरीर की ऐसी जगहों पर हों जहां आमतौर पर नजर नहीं जाती, तो महिलाएं इससे खास परेशान नहीं होतीं। लेकिन चेहरे पर बड़े-बड़े मस्सों के कारण होने वाली असहजत साफ देखी जा सकती है। मस्से दिखने में अच्छे नहीं लगते। कई बार मस्से कैंसर का कारण भी बन जाते हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप मस्सों को हटा दें। आज हम आपको इन मस्सों को हटाने के लिए एक घरेलू नुस्खा बता रहे हैं जो बहुत कारगर साबित होता है और वह है मस्सों पर प्याज के रस का इस्तेमाल। यह नुस्खा आप आसानी से घर में आजमा सकती हैं।  

inmassa remedy

Read more : इन 5 घरेलू नुस्खों से मिलेगा असमय होने वाले सफेद बालों से छुटकारा

कैसे बन जाते हैं मस्से 

हमारे जन्म के बाद होने वाले मस्सों की अहम वजह इन्फेक्शन होता है। मस्से पेपीलोमा वायरस के कारण होते हैं। स्किन पर पेपीलोमा वायरस के कारण छोटे-छोटे दाने उभर आते हैं, जिन्हें मस्सा कहा जाता है। आमतौर पर मस्से काले और भूरे रंग के होते हैं लेकिन कई बार ये त्वचा के ही रंग के होते हैं, जिस कारण ये आसानी से नजर नहीं आते और इस कारण भी महिलाएं इन पर ध्यान नहीं देतीं। आपके लिए यह जानना जरूरी है कि मस्से 8 से 12 तरह के होते हैं। जिन्हें आप दवाओं या घरेलू उपचारों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकती हैं। लेकिन अगर इस दौरान आप किसी तरह की मुश्किल का सामना करें तो  डॉक्टर को दिखाने में देरी ना करें।

यह विडियो भी देखें

मस्से हरगिज ना काटें

कुछ महिलाएं मस्सों से इतना परेशान हो जाती हैं कि वे मस्से को कटवाने के लिए भी तैयार हो जाती हैं या घर पर खुद ही काटने और फोड़ने लगती हैं। लेकिन ऐसा आपको बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अगर आप मस्सा काटती या फोड़ती हैं तो इसके वायरस शरीर के दूसरे हिस्सों में जाने की आशंका होती है। इससे आपके मस्से घटने के बजाय और बढ़ सकते हैं। कई बार मस्से के वायरस एक महिला की त्वचा से दूसरी महिला को चले जाते हैं। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।