ऐसे बनाएं होटल जैसी कोलंबी भात, सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे

कोलंबी भात एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन व्यंजन है, जिसे सी-फूड के शौकीन ज्यादा खाना पसंद करते हैं। इस डिश में ताजे झींगे यानी प्रॉन्स और खुशबू बासमती चावल को मसालों के साथ पका कर तैयार किया जाता है, जिससे इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है। यह व्यंजन खासतौर पर त्योहारों, खास अवसरों या जब कुछ खास खाने का मन हो, तब बनाया जाता है।
कोलंबी भात की खुशबू और इसका मसालेदार स्वाद इसे खास बनाता है, जिसे एक बार चखने के बाद बार-बार खाने का मन करेगा। अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं, तो यकीनन इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं।
कोलंबी रेसिपी Recipe Card
इन टिप्स की मदद से तैयार करें कोलंबी भात।
Ingredients
- बासमती राइस- 1 कप
- कोलंबी- 250 ग्राम
- प्याज- 2 (कटी हुई)
- टमाटर- 2 (कटे हुए)
- आलू- 1 (कटा हुआ)
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 2 (कटी हुई)
- हरी धनिया- 1 चम्मच
- तेल- 2 चम्मच
- तेज पत्ता- 1
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- 2 कप
Step
- Step 1:
सबसे पहले चावल को धोकर 15-20 मिनट तक भिगोकर रखें। एक पतीले में चावल को 2 कप पानी के साथ पकाएं। पकने के बाद चावल को अलग रख दें।
- Step 2:
कोलंबी को अच्छे से साफ करके धो लें। एक पैन में 1 टेबलस्पून तेल गर्म करें और उसमें थोड़ी सी हल्दी डालें।
- Step 3:
एक कड़ाही में 2 टेबल स्पून तेल गर्म करें। इसमें तेज पत्ता डालें, फिर कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 1-2 मिनट तक भूनें।
- Step 4:
अब कटा हुआ टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, और धनिया पाउडर डालें। इसे तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल छोड़ने लगे।
- Step 5:
इसमें पकाए हुए चावल डालकर सभी चीजों को हल्के हाथ से मिलाएं, ताकि चावल टूटे नहीं।
- Step 6:
गरमा-गरम कोलंबी भात को धनिया पत्तियों से सजाकर परोसें। इसे पापड़ या रायते के साथ खा सकते हैं।
कोलंबी भात की विधि
- सबसे पहले चावल को धोकर 15-20 मिनट तक भिगोकर रखें। एक पतीले में चावल को 2 कप पानी के साथ पकाएं। पकने के बाद चावल को अलग रख दें।
इसे जरूर पढ़ें- उड़ीसा और बंगाल की फेमस डिश पोइता भात यूं करें तैयार
- कोलंबी को अच्छे से साफ करके धो लें। एक पैन में 1 टेबलस्पून तेल गर्म करें और उसमें थोड़ी सी हल्दी डालें। अब इसमें कोलंबी डालकर 2-3 मिनट तक हल्का सा भूनें और अलग निकाल लें।
- एक कड़ाही में 2 टेबल स्पून तेल गर्म करें। इसमें तेज पत्ता डालें, फिर कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 1-2 मिनट तक भूनें।
- अब कटा हुआ टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, और धनिया पाउडर डालें। इसे तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल छोड़ने लगे। आलू के टुकड़े डालें और मसाले में अच्छी तरह मिला दें।
- आलू को 5-7 मिनट तक पकाएं, ताकि वे नरम हो जाएं। अब भुनी हुई कोलंबी को मसाले में डालें और अच्छी तरह मिलाएं। कटी हुई हरी मिर्च और धनिया डालें।
- इसमें पकाए हुए चावल डालकर सभी चीजों को हल्के हाथ से मिलाएं, ताकि चावल टूटे नहीं। 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि सारे स्वाद अच्छी तरह से मिल जाएं।
इसे जरूर पढ़ें- सेमिया बनाएं कर्नाटक स्टाइल वाला नाश्ता, पुदीना का स्वाद करेगा रिफ्रेश
- गरमा-गरम कोलंबी भात को धनिया पत्तियों से सजाकर परोसें। इसे पापड़ या रायते के साथ खा सकते हैं। यकीनन आपको मजा आएगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।